What Is Lockdown लॉकडाउन क्या है

lockdown, lockdown kya hai,लॉकडाउन क्या है, who are allowed to move during lockdown, Available Services During Lockdown,Services Not Available During Lockdown, is private vehicle allowed for travelling, is social gatherings are allowed

lockdown pics

Table Of Content

What Is Lockdown लॉकडाउन क्या है

देश में कोविड 19 के संक्रमण से प्रभावित राज्यों में लाकडाऊन घोषित कर दिया गया है। राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब को 31 मार्च तक लाकडाउन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त कई शहरों सहित देश के 75 जिले में लाकडाऊन घोषित कर दिया गया है। आज तक हमने देश में कर्फ्यू और हड़ताल सुना है। किन्तु पहली बार लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन का प्रयोग यूरोपियन देशो में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कई बार किया जा चूका है। अभी तक हमारे देश में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कर्फ्यू या धरा 144 लागू किया जाता रहा है।

लॉकडाउन से तात्पर्य है जरुरी सेवाओं के अतिरिक्त सभी सेवाएँ बंद रहेंगी। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने, होटल्स, सार्वजानिक वाहन बंद रहेंगी। केवल जरुरी सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। जैसे एम्बुलेंस, दवा की दुकाने, राशन और दूध, सब्जी आदि। तो आइये जाने लॉकडाउन का जनता की गतिविधियों पर क्या असर पड़ेगा, कौन सी सेवाएँ बंद रहेगी आदि की जानकारी।

Which people are allowed to move during lockdown  लॉकडाउन के दौरान किन लोगों को आने-जाने की छूट है 

  • कानून व्यवस्था को लागू करने से सम्बंधित विभाग, पुलिस कर्मीयों का काम जारि रहेगा।
  • अग्निशमन विभाग का कार्य जारि रहेगा।
  • स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित सभी कर्मचारियों का कार्य जारि रहेगा।
  • जेल विभाग , बिजली, जल विभाग के सभी कार्यालयों में कार्य जारि रहेगा।
  • नगर निगम के सफाईकर्मियों और सभी कूड़ा ,झाड़ू लगाने वाले कर्मचारियों का कार्य जारि रहेगा।
  • मिडिया में कार्यरत लोगों को आने -जाने की छूट होगी।
  • पेट्रोल पंप और एटीएम को केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है। आवश्यकता अनुसार पेट्रोल पंप और एटीएम को खोलने के निर्देश दिए जायेंगे।

क्या  स्वरोजगार करने वाले अपने कार्य पर जा सकेंगे

लॉकडाउन के दौरान निजी रोजगार करने वाले भी अपने कार्य पर नहीं जा सकेंगे। केवल जरुरी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे।

क्या निजी वाहन से घूमने की अनुमति होगी

आपातकालीन स्थिति होने पर या बहुत आवश्यक कार्य होने की स्थिति में हीं निजी वाहन का उपयोग किया जा सकेगा। लॉकडाउन का मकसद लोगों को एक दूसरे के संपर्क में आने से रोकना है। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। आपातकालीन स्थिति होने पर एम्बुलेंस को बुलाया जा सकता है।

क्या विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति होगी।

लॉकडाउन के दौरान सभी सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक होगी। कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक होने पर जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

Available Services During Lockdown  लॉकडाउन के दौरान क्या खुला रहेगा  

  • दूध, सब्जी, राशन की दुकाने खुली रहेंगी।
  • सभी निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थाए, दावा की दुकाने खुली रहेंगी।
  • दूरसंचार, डाक सेवा, इन्टरनेट सेवा जारि रहेगी।
  • सभी बैंकों में कैश से सम्बंधित सेवा जारी रहेगी।

Services Not Available During Lockdown लॉकडाउन के दौरान कौन सी सेवाएँ नहीं उपलब्ध होंगी 

  • सभी सार्वजानिक परिवहन सेवाएँ बंद रहेगी। जैसे – निजी एवं सरकारी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि।
  • दिल्ली की 25% डीटीसी बसें चलेंगी।
  • मेट्रो रेल, इंटरस्टेट बसे और ट्रेन की सेवा बंद रहेगी। सभी घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा बंद रहेगी।
  • सभी प्रकार के निर्माण कार्य बाद रहेंगे।
  • सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

कोरोना वायरस टेस्ट किसे करवाना चाहिए

अस्थमा रोगियों के लिए कोरोना कितना खतरनाक है

कोरोना वायरस शरीर को संक्रमित कैसे करता है

कोरोना वायरस से जुड़ी प्रमुख जानकारी

 

Leave a Reply