Ladli Behna yojana List kaise dekhen लाड़ली बहना योजना सूचि में नाम कैसे देखें

 

Table Of Content

Ladli Behna yojana List kaise dekhen लाड़ली बहना योजना सूचि में नाम कैसे देखें

लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में शुरू की गयी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। योजना का लाभ राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की समस्त निम्न -मध्यम परिवारों की विवाहित महिलाओ को प्राप्त होगा। दरअसल राज्य में गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी वाले परिवारो के अंतर्गत आने वाली विवाहित महिलाओं की श्रम भागीदारी पुरूषों की अपेक्षा बहुत कम है। अतः महिलाओं के आर्थिक रूप से स्वावलम्बी न होने के कारण विवाहित महिलाओं और उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में गिरावट दर्ज की गयी है।

योजना के तहत बीपीएल परिवारों की विवाहित महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए मासिक रु 1,000 प्रदान करने का  प्रावधान किया गया है। योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा की गयी थी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन हेतु गर्म पंचायतों/वार्डों /आँगनबाड़ी केंद्रों पर लगने वाले शिविर के माध्यम से पूरी की जा सकती है। जिन बहनों ने योजना में आवेदन किया होगा। उन्हें योजना सूचि में अपना नाम शामिल होने से सम्बंधित जानकारी का पता लगाने की उत्सुकता होगी। अतः इस लेख के माध्यम से आप योजना सूचि में अपना नाम देखने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।

 

How to check Name in Yjana list ऑनलाइन योजना सूचि में नाम कैसे जाँचे 

लाड़ली बहना योजना की पहली 10 जून 2023 को जारी की जा चुकी है। अब से प्रत्येक महीने की 10 तारीख को योजना के तहत निर्धारित रु एक हज़ार की राशि लाभार्थी महिलाओं के  में डायरेक्ट डेबिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जायेगी।

ऑनलाइन आवेदन सूचि में नाम जांचने के लिए आवेदक महिलाओं के पास आवेदन पावती रसीद संख्या होना आवश्यक है आइये देखें योजना के तहत रु 1000 का लाभ प्राप्त करने के लिए जारी की गयी सूचि में ऑनलाइन नाम जाँचने की प्रक्रिया –

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सूचि में ऑनलाइन नाम जांचने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पेज में दिए अंतिम सूचि पर  क्लिक करें।
  • अब योजना में आवेदन प्रक्रिया में केवाईसी के दौरान दर्ज करवाए गए मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
  • इसके बाद दिए गए सिक्योरिटी कोड को दर्ज करने के बाद ओटीपी प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर मोबाइल नंबर को सत्यापित/ वेरीफाई करने के लिए ओटीपी का मैसेज मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • अब योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जारी की गयी लाभार्थीयों के नाम की पहली सूचि खुल जायेगी।
  • अब सूचि में अपना खोजने के लिए योजना का पंजीकरण संख्या दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप सूचि में अपने नाम शामिल होने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।

 

How to know the status of Aadhaar Link / DBT?  आधार लिंक/डीबीटी की स्थिति कैसे पता करें?

  • आधार लिंक्ड बैंक खाता में डीबीटी सेवा सक्रीय है या नहीं, पता करने के लिए होम पेज में दिए लिंक आधार लिंक/डीबीटी की स्थिति जाने  पर क्लिक करें।
  • फिर फॉर्म में ऑनलाइन पंजीकरण क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी क्रमांक और सिक्योरिटी कोड दर्ज करने के बाद ओटीपी भेजें विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और खोजे विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप योजना सूचि में डीबीटी सक्रीय होने की स्थिति जान सकेंगे।

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट लिंक

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश युवा अन्नदूत योजना 2022

ई – श्रम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

“मो घर” ग्रामीण आवास योजना 2023

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

क्या लाड़ली बहना योजना में सदस्य समग्र एवं परिवार समग्र आईडी नहीं होने पर भी आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, सदस्य समग्र एवं परिवार समग्र आईडी बनवाने के बाद ही योजना में आवेदन किया जा सकता है।

 

क्या समग्र आईडी कार्ड में आवेदक महिला की वैवाहिक स्थिति गलत दिखाई देने पर आवेदन अमान्य हो सकता है?

हाँ, समग्र में वैवाहिक स्थिति सही करने के लिए ग्राम पंचायत /वार्ड कार्यालय जाकर आवेदन करना होगा।

 

बैंक खाते में डीबीटी सक्रीय करने के लिए क्या करना होगा?

सम्बंधित बैंक जाकर बैंक में डीबीटी सक्रीय करने का अनुरोध सब्मिट करना होगा।

 

क्या योजना अंतर्गत समग्र ई केवाईसी करवाने के लिए आवेदिका कोई शुल्क देना होगा?

नहीं, योजना अंतर्गत समग्र ई केवाईसी पूर्ण करवाने की सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 

 

 

 

Ladli Behna yojana List kaise dekhen, लाड़ली बहना योजना सूचि में नाम कैसे देखें, Ladli Behna yojana List, Ladli Behna yojana, mukhyamantri ladli behna yojana kya hai?, How to know the status of Aadhaar Link / DBT,  आधार लिंक/डीबीटी की स्थिति कैसे पता करें, mukhyamantri yojana, cm ladli behna scheme, state govt scheme, madhya pradesh scheme, pradhanmantri yojana, vivahit mahila yojana, bpl scheme, sarkari yojana, kendriya yojana