Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा

 

विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना

Table Of Content

Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा

 

दिल्ली के सभी विद्यालयों के 8 वीं उत्तीर्ण 9 वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा आयोजित किया जाएगा। योजना की घोषणा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग में 5 फरवरी 2021 को की गयी थी। पहले इस योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 सितम्बर 2023 निर्धारित की गयी थी। किन्तु अब योजना में रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाकर 25 सितम्बर 2023 कर दिया गया है।

इस योजना का उद्देश्य दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र /छात्राओं में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है। विज्ञान प्रतिभा परीक्षा में सफल होने वाले एक हजार मेधावी विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को रु 5,000 विज्ञान स्कालरशिप प्रदान किया जायेगा।

योजना को मंजूरी देने के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाषण में कहा कि आज के मेधावी छात्र भविष्य में डॉक्टर , इंजीनियर, वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रौशन करेंगे। अतः सरकार का दायित्व है कि मेधावी छात्रों को पढ़ाई में आने वाले आर्थिक संकट को दूर करने में सहयोग प्रदान करे। योजना का संचालन दिल्ली शिक्षा विभाग एवं सरकार के सम्मलित सहयोग से किया जाएगा। आइये जाने योजना में आवेदन की जानकारी।

 

Uddeshya  उद्देश्य

दिल्ली के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8 वीं पास 9 वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों की रूचि विज्ञान विषय में बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विज्ञान प्रतिभा परीक्षा के आयोजित करने की योजना को मंजूरी दी गयी है। परीक्षा में सफल 1000 छात्रों की सूचि प्राप्त अंको की मेरिट के आधार पर तैयार की जायेगी। इन मेधावी छात्रों को विज्ञान छात्रवृत्ति के रूप में रु 5000 दिया जायेगा।

योजना के सफलतापूर्वक संचालित होने से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी विज्ञान विषय से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और भविष्य में डॉक्टर ,इंजीनियर ,वैज्ञानिक जैसे पद पर पहुँच कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने समर्थ बनेंगे।

 

Eligibility पत्रता

  • दिल्ली में स्थित स्कूल के 8 वीं कक्षा पास छात्र /छात्राएं
  • 8 वीं कक्षा के फाइनल परीक्षा में 60 % अंक प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थी
  • एससी /एसटी, ओबीसी और दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों को 8 वीं कक्षा में 55 % अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • विद्यार्थियों को 9 वीं कक्षा में प्रवेश लेना आवश्यक है।
  • दिल्ली सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय, राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय एवं सरकारी विद्यालय के 8 वीं कक्षा पास छात्र /छात्राएं।

 

Documents  डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 8 वीं कक्षा की अंक तालिका
  • वर्तमान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी बना होना चाहिए।

 

Benefits of the Scheme योजना से लाभ

  • विज्ञान विषय के प्रति दिल्ली के स्कूली बच्चों का रुझान बढ़ाने में योजना मददगार साबित होगी। फलस्वरूप ज्यादा से ज्यादा बच्चे विज्ञान विषय लेने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  • बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट आदि में आने वाले खर्च को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलेगी।
  • विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना में शामिल होने के लिए 8 वीं कक्षा के फाइनल परीक्षा में 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों को 8 वीं कक्षा के फाइनल परीक्षा 55 % अंक से पास होना आवश्यक होगा अर्थात 5 % की छूट मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल कुल 1000 मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त होगा।
  • विज्ञान छात्रवृत्ति की राशि रु 5,000 प्रति विद्यार्थी निर्धारित की गयी है।
  • दिल्ली के शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों एवं कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों के डिजिटलीकरण का निर्णय लिया है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी शिक्षण कार्यालयों में दैनिक कार्यों के लिए 1200 कंप्यूटर, 1200 प्रिंटर एवं 1200 यूपीएस लगवाने का फैसला किया गया है।

 

Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme Registration मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा पंजीकरण

  • edudel.nic.in  pdf के अनुसार, ” परीक्षा में आवेदन शैक्षणिक सत्र 2023  – 24 में 8 वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी “विज्ञान छात्रवृत्ति” का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • 25 सितम्बर 2023 तक स्कूल के एचओएस के माध्यम से योजना में पंजीकरण किया जाएगा।
  • विद्यालय के प्रधानाचार्य या विद्यालय के प्रधान योग्य विद्यार्थियों का विवरण दिल्ली शिक्षा विभाग की वेबसाइट edudel.nic.in  पर स्कूल आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करने के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का विवरण दर्ज करेंगे।
  • इसके बाद 20 नवंबर 2023 तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की सूचना प्राप्त हो जायेगी।
  • 2 दिसंबर 2023 तक मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा का एडमिट कार्ड वितरित कर दिया जाएगा।
  • योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य से संपर्क किया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना पीडीएफ डाउनलोड लिंक।

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

ग्रीन हाउस अनुदान योजना, राजस्थान

लाड़ली बहना योजना सूचि में नाम कैसे देखें

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना किस कक्षा के छात्र /छात्राओ के लिए शुरू की गयी है ?

दिल्ली राजधानी क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों के 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र /छात्राओ के लिए मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना शुरू की गयी है।

 

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना में छात्रवृत्ति की राशि क्या है ?

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को रु 5,000 छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त होगी।

 

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना में कितने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया जाएगा ?

विज्ञान प्रतिभा परीक्षा में कुल 1,000 मेधावी विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि क्या है ?

योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2023 है। तक स्कूल के एचओएस के माध्यम से योजना में पंजीकरण किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करवायें ?

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्कूल के एचओएस के माध्यम से पूरी की जाएगी। योजना के पात्र अभ्यर्थियों का विवरण दिल्ली शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर स्कूल के प्रधानाचार्य अथवा एचओएस द्वारा दर्ज किया जाएगा।

 

 

Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme, मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना, Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme Registration, मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा पंजीकरण,Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme eligibility, Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme documents, Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme uddeshya, Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Scheme benefits, Mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, state govt scheme, kendriya yojana, delhi govt scheme, scholarship scheme