Chhattisgarh Plantation Incentive Scheme 2022 छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना 2022

Plantation Incentive Scheme, Plantation Incentive Scheme for Farmers 2022, वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना, किसानो के लिए वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना,vrikshropan protsahan yojana 2022, chhattisgarh vriksharopan protsahan yojana, kisan vriksharopan protsahan yojana patrta, kisan vriksharopan protsahan yojana payment process, vriksharopan protsahan yojana benefits, vriksharopan protsahan yojana registration process, chhattisgarh govt scheme, sarkari yojana, mukhyamantri yojana,pradhanmantri yojana, kisan yojana

Table Of Content

vriksharopan protsahan yojana, chhattisgarh

Plantation Incentive Scheme for Farmers 2022 किसानों के लिए वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना 2022

छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना 1 जून 2021 से लागू करने की घोषणा की गयी है।योजना के तहत जिन किसानों ने वर्ष 2020 में ख़रीफ़ की फ़सल के लिए पंजीयन करवाया हो एवं विक्रय किया हो, वही किसान वर्ष 2021-22 में अपनी खेत में वृक्षरोपण करने के पात्र माने जाएँगे।

केंद्र सरकार के मिशन किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए अनेक योजनाओं का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किया जा रहा है।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को धान की फ़सल के बदले वृक्षरोपण करने पर प्रत्येक वर्ष रु 10,000 प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ राज्य में शासकीय विभागों एवं ग्राम पंचायत की भूमि, निजी क्षेत्र, कृषकों की भूमि पर ईमारती ग़ैर ईमारती प्रजातियों के औद्योगिक वृक्षरोपण को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत की भूमि पर किए गए वृक्षरोपण की प्रोत्साहन राशि जिले के ग्राम पंचायत के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से रु 10,000 प्रति एकड़ की दर से प्रदान की जाएगी। संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से राजस्व भूमि पर किए गए वृक्षरोपण की प्रोत्साहन राशि सम्बंधित समिति को प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष रु 10,000 प्रति एकड़ की दर से प्रदान की जाएगी।

किसान द्वारा किए गए वृक्षरोपण के साथ इंटरक्रॉपिंग में धान को छोड़कर अन्य फ़सल रोपण भी किया जा सकेगा।योजना के अंतर्गत देय प्रोत्साहन राशि को किसानों के बैंक खाते में राज्य सरकार की तरफ़ से सीधे हस्तांतरित (DBT ) किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के  लिए सभी वर्गों को मुख्यमंत्री वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना वेबपोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा। पंजीयन न करवाने की दशा में प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए अपात्र माना जाएगा। आइए देखें योजना से सम्बंधित पूरी जानकारी।

Plantation Incentive Scheme for Farmers Eligibility किसानों के लिए वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना पात्रता 

  • किसान के पास कम से कम एक एकड़ भूमि होना आवश्यक है।
  • किसान छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो।
  • जिन किसानों द्वारा अपनी कृषि भूमि पर ख़रीफ़ वर्ष 2020 में धान की फ़सल का रोपण किया हो और न्यूनतम समर्थन मूल्य अंतर्गत धान का विक्रय करने के पंजीयन करवाया एवं बेचा हो। ऐसे किसान ही वर्ष 2021-22 से  203-24  तीन वर्षों तक की अवधि के लिए अपने खेत में धान की फ़सल की जगह वृक्षरोपण करने के पात्र होंगे।

Plantation Incentive Scheme for Farmers Payment Process  किसानों के लिए वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना राशि का भुगतान 

  • योजना अंतर्गत प्रत्येक वर्ष के अप्रैल महीने में वृक्षरोपण का निरीक्षण राज्य द्वारा नियुक्त समिति के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खेत में रोपित 80% जीवित पौधे पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्रति वर्ष प्रति एकड़ भूमि की दर से किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन डीबीटी (direct debit transfer) के माध्यम से किया जाएगा

Plantation Incentive Scheme for Farmers Registration Process  किसानों के लिए वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना पंजीयन प्रक्रिया

  • किसानों को अपने खेत में धान की फ़सल की जगह पर वृक्षरोपण करने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना वेबपोर्टल के माध्यम से पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा।
  • वृक्षरोपण के लिए पंजीयन कराने गए कृषि भूमि पर धान की फ़सल को छोड़ कर अन्य फ़सलो के इंटरक्रॉपिंग के विकल्प का भी चुनाव किया जा सकेगा।जिसके फलस्वरूप किसान अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
  •   वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना से सम्बंधित कृषकों की समस्या निवारण हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा अलग से हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी।
  • योजना में पंजीकरण के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही ऑनलाइन पंजीयन के लिए वेबपोर्टल लॉंच होने पर छत्तीसगढ़ राज्य के इच्छुक किसान योजना में आवेदन का लाभ उठा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ किसान वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना पीडीएफ डाउनलोड लिंक

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश फ़्री आवासीय प्लॉट ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश किसान आसान किस्त योजना 2022

राजीव गाँधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना