Abua Awas Yojana, Jharkhand अबुआ आवास योजना, झारखण्ड

 

Table Of Content

Abua Awas Yojana, Jharkhand अबुआ आवास योजना, झारखण्ड

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में अबुआ आवास योजना शुरू करने की स्वीकृति दी गयी है। योजना के तहत राज्य के गरीब, अनाथ, बेघर परिवारों को तीन कमरे का मकान आवंटित किया जाएगा। योजना के तहत वर्ष 2023 -2026 तक कुल 8 लाख बेघर परिवारों को तीन कमरे का पक्का घर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

2023 – 2024 में पहले चरण के अतंर्गत कुल 2 लाख , वर्ष 2024 -25 में दूसरे चरण के अंतर्गत 3 लाख 50 हजार और वर्ष 2025 – 26 में 2 लाख 50 हजार पक्के मकान मकान उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए राज्य सरकार द्वारा 16 हजार 320 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। योजना में ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा इस सुविधा को जनहित में लागू करने के लिए राज्य सरकार अबुआ आवास योजना नाम से वबपोर्टल लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल योजना में आवेदन से सम्बंधित कोई सूचना जारी नहीं की गयी है आइये जाने योजना से सम्बंधित जानकारी।

 

Yojana ka Uddeshya योजना का उद्देश्य 

  • योजना का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध करवाना है।
  • योजना के पात्र परिवारों को  पक्के घर 2023 – 2024 से 2025 – 26 तक तीन चरणों में पक्के आवास उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • कुल 8 लाख परिवारों को तीन कमरे का पक्का मकान आवंटित किया जाएगा।

 

Features of the scheme योजना की विशेषतायें 

  • योजना से कुल 8 लाख बेघर परिवार लाभान्वित होंगे।
  • 31 वर्ग मीटर का तीन कमरे के पक्के आवास में स्वच्छ रसोईंघर की व्यवस्था की जायेगी।
  • रु 2 लाख की लागत से आवास का निर्माण किया जाएगा।
  • लाभार्थी परिवारों को मनरेगा अंतर्गत वर्तमान मजदूरी दर से आवास निर्माण के लिए मजदूरी प्रदान किया जाएगा।

 

Eligibility  पात्रता 

  • झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • प्राकृतिक आपदा के शिकार बीपीएल श्रेणी के परिवार।
  • बेघर, निराश्रित परिवार।
  • आर्थिक रूप से कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों को प्राथमिकता दी जायेगी।
  • कानूनी तौर पर रिहा किये गए बंधुआ मजदूर परिवार
  • केंद्र या राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय योजनाएं इंदिरा आवास योजना /बिरसा आवास योजना /बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना /प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत आवास योजना का लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों को योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

 

Documents डाक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • पूर्व में आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

 

Abua Awas Yojana Application Process  अबुआ आवास योजना आवेदन प्रक्रिया 

  • योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
  • इसके लिए झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वेबपोर्टल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
  • पोर्टल अबुआ आवास योजना के नाम से लांच किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवास योजना में आवेदन किया जा सकेगा।
  • चयनित लाभार्थी परिवारों को झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवास बनाने के लिए मनरेगा की वर्तमान मजदूरी दर से दैनिक दिहाड़ी उपलब्ध करवाई जायेगी।
  • अभी तक योजना में आवेदन से सम्बंधित कोई सूचना नहीं जारी की गयी है।

 

अबुआ आवास योजना की जानकारी का स्त्रोत जाणजे के लिए लिंक का प्रयोग करें।

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

चिराग योजना आवेदन प्रक्रिया 2023 -24

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023

नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

अबुआ आवास योजना के अंतर्गत कितने कमरों का मकान उपलब्ध

होगा ?

योजना के अंतर्गत तीन कमरे का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

अबुआ आवास योजना के अंतर्गत कितने वर्गमीटर का मकान आवंटित किया जाएगा ?

31 वर्गमीटर का पक्का मकान आवंटित किया जाएगा।

 

अबुआ आवास योजना में आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी ?

योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।

 

अबुआ आवास योजना किस राज्य की योजना है ?

अबुआ आवास योजना झारखण्ड राज्य में शुरू की जाने की घोषणा की गयी है।

 

 

Abua Awas Yojana, Jharkhand, अबुआ आवास योजना, झारखण्ड,Abua Awas Yojana eligibility, Abua Awas Yojana documents, Abua Awas Yojana features, Abua Awas Yojana benefits, jharkhand Abua Awas Yojana, Abua Awas Yojana application process, jharkhand govt scheme, state govt scheme, gramin awas yojana, kendriya yojana, pradhanmantri yojana, mukhyamantri yojana,