Mukhyamantri Khiladi Protsahan Chhatravritti Yojana  मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 

Table Of Content

 मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 

Mukhyamantri Khiladi Protsahan Chhatravritti Yojana  मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 

उत्तराखंड राज्य में छात्रों का खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शुरू की गयी है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धीमी द्वारा राष्ट्रिय खेल दिवस के अवसर पर किया गया है। गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को प्रति वर्ष राष्ट्रिय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी अवसर पर राज्य के 14 -23 वर्ष के बालक -बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योजना को लांच किया गया। 

योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जनपद से कुल 100 छात्र एवं छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा। अर्थात प्रत्येक जनपद के कुल 200 बालक -बालिकाओं को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त होगा। योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया में सफल बालक -बालिकाओं को प्रति माह रु 2000 छात्रवृत्ति एवं वार्षिक रु 10000 खेलकूद से सम्बंधित उपकरण खरीदने में आर्थिक मदद के तौर पर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का उदयीमान खिलाड़ी परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा जिसके आधार पर खिलाड़ी सम्बंधित जनपद में निशुल्क खेल परिशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी। 

 

Eligibility पात्रता 

  • उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी छात्र /छात्राएं। 
  • 14 -23 आयुवर्ग के उदयीमान छात्र /छात्रा 
  • राज्य सरकार अथवा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन खेल छात्रावास या स्पोर्ट्स कालेज में शामिल बालक /बालिकाएं योजना में भाग लेने के पात्र नहीं माने जायेंगे। 

 

Documents Required आवशयक दस्तावेज 

  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी 

 

Sports covered under the scheme योजना के अंतर्गत शामिल खेल 

योजना के अंतर्गत छात्र /छात्राओं का निम्नलिखित खेल के लिए चयन किया जाएगा। भविष्य में इन खेलों की सूचि में बदलाव भी किया जा सकता है : 

  1. बैडमिंटन 
  2. एथलेटिक्स 
  3. कबड्डी 
  4. हॉकी 
  5. फुटबॉल 
  6. टेबल टेनिस 
  7. बॉक्सिंग 
  8. ताइक्वांडो 
  9. बास्केटबॉल 
  10. बॉलीबॉल 

 

Selection Process चयन प्रक्रिया 

  • चयन प्रक्रिया का आयोजन प्रत्येक वर्ष 1 जून से 30 जून के मध्य आयोजित की जायेगी। 
  • योजना के अंतर्गत 14 -23 आयु वर्ग के छात्र -छात्राओं का चयन निम्नलिखित शारीरिक दक्षता एवं खेल स्किल टेस्ट में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा:
  1. 30 मीटर फ़्लाइंग रन 
  2. स्टैंडिंग बोर्ड जम्प 
  3. फॉरवर्ड बेंड एंड रीच 
  4. 6 x 10 शटल रन 
  5. मेडिसिन बॉल पुट 
  6. 600 मीटर रन

खिलाड़ियों के चयन के लिए  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय, विकास खंड स्तरीय एवं नगर निगम / नगर पालिका परिषद स्तरीय चयन समितियों का गठन किया गया है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। 

 

Benefits from the Scheme  योजना से लाभ 

  • खेल छात्रवृति हेतु उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक जिले से आयुवर्ग 14 -17 वर्ष , 17 -19 वर्ष , 19 -21 वर्ष , 21 -23 वर्ष की प्रत्येक श्रेणी से 25 -25 छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जाएगा। अर्थात प्रत्येक जिले से 100 -100 छात्र -छात्राओं और उत्तराखंड राज्य से कुल 1300-1300 छात्र -छात्राओं अर्थात कुल 2600 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन योजना के अंतर्गत खेल छात्रवृत्ति के लिए करने का प्रावधान किया गया है।
  • जिला स्तर की चयन समिति द्वारा प्रत्येक आयुवर्ग में  सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्र एवं 25 छात्राओं के नाम की अंतिम सूचि मेरिट के आधार जारी की जायेगी, जो कि खेल छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। इन खिलाड़ियों को जिला से सम्बंधित खेल अधिकारी द्वारा परिचय पत्र जारी किया जाएगा, जिससे मुख्यम्नत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में चयनित उदयीमान खिलाड़ियों के पहचान में मदद मिलेगी। 
  •  मुख्यम्नत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना परिचय पत्र के आधार पर उन्हें निशुल्क स्टेडियम में प्रवेश एवं खेल से सम्बंधित प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। 
  • खेल छात्रवृत्ति का वितरण जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा ऑनलाइन डायरेक्ट डेबिट ट्रांसफर प्रक्रिया से खिलाड़ियों के बैंक खाते में किया जाएगा। 
  • चयनित खिलाड़ियों को1 वर्ष के लिए खेल छत्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके बाद दूसरे वर्ष पुनः आयोजित होने वाले खेल चयन प्रक्रिया में चयनित होने पर खेल छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो सकेगा। 
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह रु 2000 छात्रवृत्ति और वार्षिक रु 10,000 खेलकिट के लिए और ट्रैकसूट आदि अन्य खेल सम्बन्धी अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान किया गया है। 

 

Application process for sports scholarship योजनान्तर्गत खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 

  • योजना का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जिला खेल कार्यालय से या ऑनलाइन उत्तराखंड खेल विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी संलग्न करना होगा। 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म अपने जनपद के खेल कार्यालय में जिला खेल अधिकारी के पास जमा करना होगा। 
  • खेल छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया स्थल एवं तिथि की जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना आधिकारिक वेबसाइट लिंक 

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंक 

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

ग्रीन हाउस अनुदान योजना, राजस्थान

लाड़ली बहना योजना सूचि में नाम कैसे देखें

उत्तर प्रदेश सवेरा योजना 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में खेल छात्रवृत्ति की राशि क्या है?

उत्तराखंड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में चयनित छात्र -छात्राओं को रु 2000 की राशि मासिक प्रदान की जायेगी। 

 

उत्तराखंड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में आवेदन ऑनलाइन कैसे करें ?

योजना में आवेदन ऑनलाइन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किया जायेगा। 

 

उत्तराखंड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना काआवेदन फॉर्म कहाँ मिलेगा ?

योजना का आवेदन फॉर्म जिला खेल कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन उत्तराखंड खेल विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

 

मुख्यम्नत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना से खिलाड़ियों को क्या लाभ प्राप्त होगा ?

खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना से खिलाडियों को मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं : 

  • योजना में चयनित खिलाड़ियों को एक वर्ष के लिए रु 2000 मासिक छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। 
  • वार्षिक रु 10,000 खेलकिट खरीदने में आर्थिक मदद के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा जिसके आधार पर स्टेडियम में प्रवेश एवं सम्बंधित खेल का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। 

 

 

Mukhyamantri Khiladi Protsahan Chhatravritti Yojana , मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, उत्तराखंड खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया, mukhyamantri khiladi protsahan chatravriti yojana offline application, uttarakhand  khiladi protsahan chatravriti yojana benefits,  khiladi protsahan chatravriti yojana eligibility,  khiladi protsahan chatravriti yojana documents,  khiladi protsahan chatravriti yojana selection process,  sports covered under khiladi protsahan chatravriti yojana, uttarakhand govt scheme, mukhyamantri yojana, pradhan mantri yojana, kheladi protsahan chhatravritti yojana, kendriya yojana, state govt scheme