Mukhyamantri Drought Relief Scheme  मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 

सुखाड़ राहत योजना

Table Of Content

Mukhyamantri Drought Relief Scheme  मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 

झारखण्ड राज्य में लगातार सूखे की मार झेल रहे 22 जिलों के 226 प्रखंडों को चिन्हित किया गया है। इन राज्यों में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का संचालन किया गया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य के ज्यादातर किसान धान की फसल की खेती से जुड़े हुए हैं। जिसके करण कम वर्षा या सुखाड़ की स्थिति की चपेट में आने से किसानों को फसल के भारी नुकसान को सहन करना पड़ रहा है। झारखण्ड कृषि विभाग के आँकलन के अनुसार 22 जिलों के 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की मार से प्रभावित हुए हैं।

अतः राज्य के सूखा पीड़ित किसानो को फसल नुकसान से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आर्थिक मदद हेतु रु 3500 हजार देने की घोषणा की गयी है। सुखद राहत मुआवजा के रूप  में आर्थिक मदद वितरित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत वेबसाइट लांच किया गया है। इस वेबसाइट के माध्यम से योजना के पात्र किसान ऑनलाइन मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइये जाने योजना में आवेदन की जानकारी। 

 

Farmers Eligible for Drought Relief Compensation  सुखाड़ राहत मुआवजा के पात्र किसान 

  • राज्य के ऐसे किसान जो जीविकोपार्जन हेतु मुख्य रूप से कृषि पर आधारित हों तथा जिनके द्वारा वर्ष 2022 में सूखे से प्रभावित होने के कारण खरीफ फसल की बुआई नहीं की गयी हो और जो पारम्परिक रूप से पूर्व में बुआई कार्य से जुड़े हों। 
  • मूल रूप से कृषि पर निर्भर किसान जिन्हें फसल के 33 % नुकसान हुआ हो। 
  • भूमिहीन मजदूर किसान जिनके आजीविका का साधन सुखाड़ से प्रभावित हुआ हो। 

 

Required Documents आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • किसान क्रेडिट कार्ड 
  • बैंक खाता के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी 
  • भूमि से सम्बंधित दस्तावेज 
  • निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज वर्तमान की फोटो 

 

Benefit of the Scheme योजना से लाभ 

झारखण्ड राज्य में सुखाड़ प्रभावित 22 जिलों के समस्त कृषक परिवारो को आर्थिक मदद के रूप में रु 3500 प्रदान किया जाएगा। मुआवजे की राशि किसान बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जायेगी। इससे किसानो को फसल नुकसान के बोझ से राहत मिल सकेगी। 

 

Online Application Process ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

किसान सुखाड़ राहत मुआवजा का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने निवास स्थान के निकटतम जन सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें। 
  •  फिर पोर्टल पर दिए लिंक पंजीकरण करें पर क्लिक करे। 
  • अब फॉर्म में अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करे ,फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करने के बाद sign in  क्लिक करें।  
  •  इसके बाद मुख्य पेज पर दिए आवेदक लॉगिन करें विकल्प पर क्लिक करें फिर दिए हुए फॉर्म में बैंक खाते से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और पोर्टल पर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का पासवर्ड, कोड दर्ज करने के बाद login विकल्प  करें। 
  • इसके बाद योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा  फॉर्म में सभी भरने  डाक्यूमेंट्स करने के बाद submit विकल्प पर करें। 

 

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से सम्बंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु नीचे दिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : 

किसान कॉल सेण्टर नंबर – 18001231136 

 

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना आधिकारिक वेबसाइट लिंक 

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

ग्रीन हाउस अनुदान योजना, राजस्थान

लाड़ली बहना योजना सूचि में नाम कैसे देखें

उत्तर प्रदेश सवेरा योजना 

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न : 

 

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना किस प्रदेश की योजना है ?

झारखण्ड राज्य 

 

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की मुआवजा राशि कितनी है ?

सुखाड़ राहत योजना की मुआवजा राशि रु 3500 है। 

 

 

 

Mukhyamantri Drought Relief Scheme,  मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना,झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना, mukhyamantri sukhad rahat yojana,  mukhyamantri sukhad rahat yojana eligibility, mukhyamantri sukhad rahat yojana documents,  mukhyamantri sukhad rahat yojana aavedan prakriya, sukhad rahat yojana online appplication,  mukhyamantri sukhad rahat yojana benefits, jharkhand govt scheme, kisan yojana, farmers scheme, kendriya yojana, krishi vibhag yojana, state govt scheme, mukhyamantri yojana,