MP Ladli Bahna Sena Scheme एमपी लाडली बहना सेना योजना

Table Of Content

MP Ladli Bahna Sena Scheme एमपी लाडली बहना सेना योजना

 

मध्य प्रदेश राज्य में आर्थिक रूप से पिछड़े श्रेणी में आने वाली महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना संचालित की गयी है। योजना की पात्र लाडली बहनों को मासिक पेंशन एवं घरेलू गैस सिलेन्डर रिफिल पर सब्सिडी प्रदान किया जाता है। योजना के प्रति महिलाओं में जागरूकता का प्रसार करने एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योजना की निगरानी और कार्यान्वयन में महिलाओं की भागीदारी शामिल करने के उद्देश्य से लाडली बहना सेना योजना का शुभारम्भ किया गया है।

इस योजना के अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिलाओ के कल्याण की समस्त योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने एवं महिलाओं तक लाभ पहुँचाने के लिए लाडली बहना सेना योजना का गठन किया गया है। योजना अंतर्गत ग्राम /वार्ड स्तर पर लाडली बहना सेना की नियुक्ति की जायेगी। इस सेना में ग्राम की 23 से 60 आयुवर्ग की महिला सदस्यों को शामिल किया जायेगा। आइये जाने योजना के लाभ एवं पंजीकरण की जानकारी।

 

Aim of the Scheme  योजना का उद्देश्य

  • शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना जिससे उनमें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, मौलिक अधिकारो और कर्तव्यों के विषय में जागरूकता का प्रसार हो सके।
  • महिलाओं की भागीदारी शामिल करने का उद्देश्य पात्र लाडली बहनों तक महिला एवं बाल कल्याण विभाग की  योजनाओं का लाभ पहुँचाने में पारदर्शिता लाना है।
  • स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं एवं युवतियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
  • सामाजिक हिंसा, लिंग आधारित भेदभाव, कुप्रथाओं आदि मुद्दों पर महिलाएं को अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर मिल सके।
  • सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना।

 

Features  विशेषताएँ 

  • 23 -60 आयुवर्ग की सदस्यों वाली लाडली बहन सेना की नियुक्ति प्रत्येक गर्म /वार्ड स्तर पर की जायेगी।
  • योजना के तहत 1500 से कम जनसँख्या वाले ग्रामों में 11 सदस्यीय लाडली  बहना सेना का गठन किया जाएगा।
  • 1500 से अधिक आबादी वाले गाँवों में 21 सदस्यीय लाडली बहन सेना का गठन किया जाएगा।
  • गठित सेना की कुल सदस्य संख्या में से कम से कम 50 % मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लाभार्थियों  के सदस्य होंगे।
  • प्रत्येक लाडली बहना सेना में से सर्वसम्मति से सेना प्रभारी एवं सेना सह प्रभारी चयनित किया जाएगा, जो कि  एक वर्ष तक के लिए पदों के दायित्वों का पालन करेंगे। इसके बाद लाडली बहना सेना में से ही अन्य सदस्यों का चयन सेना प्रभारी एवं सह प्रभारी के लिए चुना जाएगा।
  • सेना प्रभारी एवं सह प्रभारी में स्वप्रेरणा, स्वेच्छा एवं स्वविवेक से उत्साहपूर्वक कार्यों को करने एवं दायित्वों को निभाने का गुण होना आवश्यक मानदंड होगा।
  • सेक्टर पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम की एक सक्रीय आंगनबाणि महिला कार्यकर्त्ता  को लाडली बाहना सेना का समन्वयक मनोनीत किया जाएगा। समन्वयक का कार्य लाडली बहना सेना के प्रभारी एवं सह प्रभारी का चयन करने में सहयोग एवं नियमित रूप से आंगनबाणि में सेना की बैठक करवाने में मदद करना होगा।

 

Management process  संचालन की प्रक्रिया 

  • लाडली बहना सेना का संचालन सेना प्रभारी द्वारा किया जाएगा। प्रभारी की अनुपस्थिति में सेना सह प्रभारी द्वारा बैठक का संचालन किया जाएगा।
  • बैठक का समय महिला सदस्यों द्वारा अपनी सुविधानुसार तय किया जा सकेगा।
  • हर माह के दूसरे सप्ताह में बैठक का आयोजन करना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार बैठको का आयोजन किया जा सकेगा।
  • बैठक की सूचना सेक्टर पर्यवेक्षक को देना होगा।
  • सेक्टर पर्यवेक्षक, ए.एन.एम, परियोजना अधिकारी आयोजित बैठकों में समय -समय पर उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगी।

 

Work and Responsibility  कार्य एवं दायित्व 

  • आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने और महिलाओं को समाज में प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना जिससे स्वयं के विकास के साथ -साथ समाज और देश के विकास में महिलाएं अपना योगदान देने में समर्थ बन सके।
  • महिलाओं एवं लड़कियों के प्रति समाज की सोच, लिंग आधारित भेदभाव, कुप्रथाओं जैसी समाज की नकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए आदिवासी जनजाति एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करना।
  • शासन द्वारा लागू महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर निगरानी रखना। योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं में वितरण होने की जानकारी रखना।
  • शासन द्वारा लागू महिला कल्याण की प्रत्येक योजना की जानकारी से अपने वार्ड की महिलाओं एवं किशोरियों को अवगत करवाना।
  • अपने ग्राम की महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के बीच स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता पर चर्चा करना।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी की गयी सभी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अभियानों के क्रियान्वयन में सहयोग करना।
  • महिलाओं को उनकी क्षमता, योग्यता एवं ग्राम के बाजार की माँग की आवश्यकता अनुसार कुटीर  एवं लघु उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उद्योग से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना।
  • महिला एवं लड़कियों से सम्बंधित मुद्दों दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, लिंग आधारित भेदभाव जैसे विषयों से सम्बंधित समाज के कानून की जानकारी से ग्राम वासियों को अवगत करवाना।
  • ग्रामवासी महिलाओं के बीच बालिकाओं के शिक्षा , नियमित विद्यालय में उपस्थित होने एवं साक्षरता के लाभ से सम्बंधित चर्चा करना।
  • ग्रामवासी महिलाओं को बैंकिग प्रणाली से परिचित करवाना जिससे सरकारी योजनाओं के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता का लाभ उठाने में सक्षम हो सकें।
  • लाडली बहना योजना से प्राप्त राशि के सदुपयोग से सम्बंधित चर्चा एवं मार्गदर्शन करना।

 

Registration Eligibility  पंजीकरण की पात्रता 

  • मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों की महिलायें।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी।
  • प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में रजिस्टर्ड महिलायें।
  • योजना में पंजीकरण के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गयी है।

 

Documents डाक्यूमेंट्स 

  • निवास प्रमाण पत्र
  • उज्वला गैस कनेक्शन नंबर /गैस पासबुक
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी कार्ड
  • लाडली बहना योजना पंजीयन संख्या
  • आयु प्रमाण पत्र

 

Ladli Bahna Sena Scheme Registration Process लाडली बहना सेना योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया 

  • योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए सम्बंधित ग्राम में संचालित आंगनबाणि केंद्र की कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा।
  • आंगनबाणि कार्यकर्त्ता द्वारा पात्रता जाँचने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
  • इसके कार्यककर्ता द्वारा सभी पंजीकृत महिलाओं /युवतियों के नाम की सूचि सेक्टर पर्यवेक्षक को भेजेगी।
  • सेंटर पर्यवेक्षक महिलाओं के नाम की सूचि एवं समन्वयक के रूप में आंगनबाणि कार्यकर्त्ता का नाम परियोजना अधिकारी को उपलब्ध करवाएंगी।
  • परियोजना अधिकारी द्वारा प्राप्त नामों की सूचि के अनुसार आंगनबाणि केन्द्रवार लाड़ली बहना सेना के गठन सम्बंधित आदेश जारी किया जाएगा।

 

लाडली बहना सेना योजना निर्देश लिंक।

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

लाड़ली बहना योजना सूचि में नाम कैसे देखें

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023

लाडली बहना गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

लाडली बहना सेना योजना में पंजीकरण की आयुसीमा क्या है ?

योजना में पंजीकरण की आयुसीमा न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष निर्धारित की गयी है।

 

क्या लाडली बहना सेना योजना में किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी ?

नहीं।

 

क्या लाडली बहना सेना योजना अंतर्गत गठित सेना में केवल महिलायें शामिल हो सकेंगी ?

हाँ।

 

 

MP Ladli Bahna Sena Scheme, एमपी लाडली बहना सेना योजना,  Aim of the Scheme,Ladli Bahna Sena Scheme Features , Ladli Bahna Sena Management process,  Ladli Bahna Sena Work and Responsibility, Registration Eligibility, Documents , Ladli Bahna Sena Scheme Registration Process, लाडली बहना सेना योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया, Ladli Bahna Sena Scheme, madhya pradesh govt scheme, state govt scheme, kendriya yojana, pradhanmantri yojana, mukhyamantri yojana, mahilaon ki yojana,