Uttar Pradesh Mahila Samarthya Yojana 2022 उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना 2022

U P mahila samarthya yojana. mahila samarthya yojana  kya hai  उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना क्या है. महिला सामर्थ्य योजना का उद्देश्य, mahila samarthya yojana eligibility, mahila samarthya yojana, mahila samarthya yojana documents,  mahila samarthya yojana ke labh,mahila samarthya yojana aavedan, up govt scheme, sarkari yojana, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, mahila rojgar yojana, employment scheme, gramin mahila rojgar yojana, mahila shakti yojana

up mahila samarthya yojana

Uttar Pradesh Mahila Samarthya Yojana 2022 उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना 2022

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, हिंसा मुक्त वातावरण एवं सशक्तिकरण के लिए तीन कवच योजनायें “मिशन पोषण, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति” का संचालन किया गया है। मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण की परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इन तीनों योजनाओं का संचालन केंद्र और राज्य सरकार के 60:40 के वित्तीय सहयोग से क्रियान्वित किया जाता है। इनमें से मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सामर्थ्य योजना की शुरुआत करने  की घोषणा वर्ष 2021 – 22 के बजट में की गयी है।

गौरतलब है कि योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत बीसी सखी योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, टेक होम राशन योजना संचालित की गयी हैं। इसी क्रम में महिला सामर्थ्य योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 में शुरू करने की घोषणा की गयी है। आइये जाने इस योजना की जानकारी।

U P Mahila Samarthya yojana kya hai  उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना क्या है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की भागीदारी रोज़गार में बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में चार डेयरी प्लांट की स्थापना करने का फैसला किया गया है। जिनमें केवल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को आजीविका मिशन स्वयं सेवा समूह से जोड़कर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।

डेयरी प्लांट संचालन का कार्यभार भी महिलाओं को सौंपा जाएगा। महिलाओं को डेयरी प्लांट में मशीनों के जरिये दूध, छाँछ, घी,मक्खन जैसे अन्य उत्पाद बनाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना के संचालन की रूप – रेखा  राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम विकास विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस योजना का संचालन राज्य में जल्द ही शुरू किये जाने की उम्मीद है।

Uttar Pradesh Mahila Samarthya yojana Eligibility उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना की पात्रता

  • उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलायें।
  • गाँव में कार्यरत स्वयं सेवा समूह एवं राष्ट्रिय आजीविका मिशन से जुड़ी महिलायें।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक होगा।

Uttar Pradesh Mahila Samarthya yojana Documents  उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना डाक्यूमेंट्स

  • महिला का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

Uttar Pradesh Mahila Samarthya yojana Benefits  उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के लाभ

  • योजना के तहत प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
  • डेयरी प्लांट में मशीनों से घी, मक्खन, छांछ, पनीर, लस्सी आदि उत्पादों को बनाने के प्रशिक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  प्रशिक्षण की सुविधा का लाभ केवल महिलायें उठा सकेंगी।
  • प्रशिक्षण के अंतर्गत महिलाओं को डेयरी उत्पादों की पैकजिंग, उत्पादन, संरक्षण, मार्केटिंग, व्यवसाय प्रबंधन आदि से सम्बंधित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन से लाखों महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास होने के साथ ही महिलायें आत्मनिर्भर बनेंगी।

Uttar Pradesh Mahila Samarthya yojana Application  उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना आवेदन

योजना में आवेदन की सूचना अभी उपलब्ध नहीं है। अभी इस योजना की केवल घोषणा की गयी है। आवेदन की सूचना उपलब्ध होते ही सम्बंधित जानकारी आपके साथ शेयर की जाएगी।

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना जानकारी का लिंक 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश बाँस रोपण अनुदान योजना 2022

हरियाणा कन्यादान योजना 2022

 जाग्रति: बैक टू वर्क योजना 2022