How To Open Chai Sutta Bar Franchise चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी

Chai Sutta Bar, chai sutta bar franchise, चाय सुट्टा बार, chai sutta bar outlet kaise khole, चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी, Franchise Model Of Chai Sutta bar, Terms & Condition of Chai Sutta Bar Franchise, Chai Sutta Bar Franchise online Application Process, चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, how to open chai sutta bar franchise outlet

chai sutta bar pics

How To Open Chai Sutta Bar Franchise चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी

चाय सुट्टा बार कंपनी की शुरुआत भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर से  हुयी है। इस कंपनी में रोजगार के लिए दिव्यंगों को प्राथमिकता दी जाती है। इस कंपनी की अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में लगभग  21 आउटलेट्स संचालित हैं। यहाँ आप चाय की 10 प्रकार के फ्लेवर का मजा ले सकते हैं। जैसे -मसाला चाय, इलायची चाय, चॉकलेट चाय, जिंजर/अदरक  चाय, रोज/rose, पान , केसर, लेमन, तुली और जम्बो टी  चाय के साथ हीं इस आउटलेट में कॉफ़ी और स्नैक्स भी उपलब्ध होता है।

चाय सुट्टा बार की खासियत है कि यहाँ चाय की चुस्की का आनंद कुलहड़ में उठाया जा सकता है। इस कंपनी की फ्रैंचाइज़ी की शर्तों में चाय परोसने के लिए कुलहड़ और रोज़गार के लिए दिव्यान्गों को प्राथमिकता शामिल है।

चाय सुट्टा बार की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से कांटेक्ट फॉर्म भरना होता है। इसके बाद कंपनी के कार्यकर्ता द्वारा संपर्क स्थापित कर आगे की जानकारी से आपको अवगत कराया जाता है। आइये जाने फ्रेंचाइजी से सम्बंधित जानकारी।

Franchise Model Of Chai Sutta Bar चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी मॉडल

  • चाय सुट्टा बार की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपके पास 300-400 Sq. fit की जगह होनी चाहिए।
  • आउटलेट में कम से कम 3-4 कर्मचारी रखना होगा।
  • फ्रैंचाइज़ी फीस रु 6 लाख देना होगा।
  • मशीनरी और उपकरण पर कुल रुपये 3 लाख तक का निवेश करना होगा।
  • आउटलेट की आन्तरिक साज -सज्जा एवं फर्नीचर पर लगभग रूपये 5 लाख का निवेश होगा।
  • आउटलेट में सेवा प्रदान करने के लिए कच्चे माल के स्टॉक पर रूपये 2 लाख निवेश करना होगा।
  • इस प्रकार फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कुल रूपये 16 लाख का निवेश करना होगा।
  • कंपनी के अनुसार आपके द्वारा किये गए निवेश की वापसी आय के रूप में लगभग 14- 18 महीने में प्राप्त हो जायेगा।
  • फ्रैंचाइज़ी आउटलेट से प्राप्त आय का 2% रोयालिटी फ्रेंचाइज़र को देना होगा।

Terms & Condition of Chai Sutta Bar Franchise  चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी की अन्य शर्तें

  • चाय सुट्टा ब्रांड से सम्बंधित महत्वपूर्ण कच्चा माल आपको प्रदान किया जाएगा।
  • फ्रैंचाइज़ी आउटलेट के लिए मार्केटिंग और बिक्री बढ़ाने से सम्बंधित सहायता कंपनी प्रदान करेगी।
  • अपनी आउटलेट से ऑनलाइन सेवा प्रदान करने के लिए फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स से टाई अप करना होगा।
  • फ्रैंचाइज़ी के 5 वर्ष का एग्रीमेंट होगा।

Chai Sutta Bar Franchise online Application Process  चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु Chai Sutta Bar की ऑफिसियल वेबसाइट लिंक पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद Be a franchise विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फ्रैंचाइज़ी फॉर्म में नाम , ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य का नाम, फ्रैंचाइज़ी आउटलेट खोलने की जगह का एड्रेस, मेसेज बॉक्स में फ्रैंचाइज़ी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने का विवरण लिखना होगा।  फिर send विकल्प पर क्लिक करने के माध्यम से आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद कंपनी के अधिकारी द्वारा आपसे मोबाइल फोन या ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क किया जाएगा और फ्रैंचाइज़ी से सम्बंधित कार्य को आगे बढ़ाया जाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

अन्य बिजनेस फ्रैंचाइज़ी की जानकारी पढ़िए हिंदी में :

फ्लिपकार्ट कूरियर सर्विस फ्रैंचाइज़ी के लिए अप्लाई कैसे करें

अमेज़न इंडिया डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स फ्रेंचाइजी आवेदन

पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइज़ी योजना

Leave a Reply