Bihar Govt Migrant Labor Relief Scheme बिहार सरकार की प्रवासी श्रमिक राहत योजना

migrant labour relief scheme, bihar govt scheme, प्रवासी श्रमिक राहत योजना, bihar migrant labour relief scheme kya hai, bihar corona tatkal sahayata mobile app, corona lockdown relief scheme, बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल एप, mukhyamantri yojana, sarkari yojana, garib majdur yojana, poor migrant labour scheme,

bihar migrant labour sahayata scheme pics

Table Of Content

Bihar Govt Migrant Labor Relief Scheme बिहार सरकार की प्रवासी श्रमिक राहत योजना

कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में देश के बड़े राज्यों में मजदूरी के लिए जाने वाले मजदूरों की रोज़ी -रोटी बंद हो गयी है। और मजदूर वर्ग अपने घर से दूर दूसरे प्रदेश में फंसे हुए हैं। इन मजदूरों को सरकार द्वारा घोषित मुफ्त राशन भी नहीं मिल रही है। मुफ्त राशन न मिलने का कारण उनका राशनकार्ड उस प्रदेश का ना होना है। इन परिस्थितियों से झूझने और पेट भरने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे का भी आभाव है। जिसके कारण मजदूर परिवार पेट भरने के लिए दान एवं सेवा भाव से बाँटे जा रहे अन्न पर हीं निर्भर हैं। इस प्रकार से प्राप्त अनाज से पूरे परिवार का पेट भरना एक चुनौती बना हुआ है।

बिहार राज्य से मजदूरों की बड़ी संख्या दूसरे प्रदेशों में मेहनत- मजदूरी करके पेट भरने की आशा में पलायन करती है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण बिहार राज्य से बाहर फँसे मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नितीश द्वारा गरीब मजदूरों के बैंक खाते में रु 1000 पहुँचाने की योजना शुरू की गयी है। आइये जाने इस योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी।

Bihar Migrant Labor Relief Scheme kya hai बिहार प्रवासी श्रमिक राहत योजना क्या है 

बिहार के गरीब मजदूर जो लॉकडाउन के कारण राज्य वापस नहीं आ पायें हैं। उनके बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा रु 1000 डालने की योजना घोषित की गयी है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब मजदूरों के परिवार का पेट भरने के लिए सहायता प्रदान करना है। देश में इस प्रकार की आपातकालीन सहायता योजना मजदूरों के हित में शुरू करने वाला बिहार पहला राज्य है। प्रवासी मजदूरों को सहायता राशि वितरण का प्रबंध बिहार राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा। मजदूरों के बैंक खाते में राहत राशि हस्तांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। इसके बाद एप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रकम पात्र मजदूर के बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जायेगी।

Bihar Corona Tatkal Sahayata Mobile App Registration Process  बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल एप में रजिस्टर प्रक्रिया

  • बिहार राज्य के मूल निवासी गरीब मजदूर जो लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्य से वापस बिहार नहीं लौट पायें हैं, उन सभी मजदूरों के स्मार्ट फोन पर बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए बिहार सरकार की तरफ से लिंक aapda.bihar.nic.in भेजा गया है।
  • सहायता राशि प्राप्त करने के लिए अपने स्मार्ट फोन में एसएमएस के माध्यम से भेजे गए aapda.bihar.nic.in लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एप स्मार्ट फोन में डाउनलोड होने के बाद open विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर register विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मेसेज प्राप्त होगा। ओटीपी को दिए विकल्प में लिखना होगा।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर लिखना होगा। फिर आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मेसेज प्राप्त होगा। ओटीपी  लिखने के बाद आपके आधार नंबर की प्रमाणिकता साबित हो जायेगी। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य में आपके निवास के पते का भी प्रमाण साबित हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको आधार नंबर से लिंक्ड बैंक खाते का नंबर लिखना होगा। बैंक खाता जिस बैंक में हो उस बैंक की शाखा बिहार राज्य में होना आवश्यक है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद बिहार आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपके बैंक खाते में रु 1000 कोरोना आपदा सहायता राशि ट्रान्सफर कर दी जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

यूपी बोर्ड विद्यालयों में वर्चुअल क्लास से होगी पढ़ाई

बढ़ाये गए लॉकडाउन के दिशा -निर्देश

युक्ति पोर्टल क्या है

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply