YUKTI Portal kya hai युक्ति पोर्टल क्या है

yukti portal, yukti portal ka uddeshya, yukti portal kya hai, yukti portal features,yukti portal ke mukhya bindu, kendriya yojana, pradhan mantri yojana, online webportal,

yukti portal pics

Table Of Content

YUKTI Portal kya hai युक्ति पोर्टल क्या है

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल “निशंक ” द्वारा 12 अप्रैल 2020 को युक्ति पोर्टल लॉन्च किया गया है। युक्ति (YUKTI)  पोर्टल का फुल फॉर्म है युवा भारत ज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवोंमेषण के साथ कोविड 19 का मुकाबला करें (Young India combating Covid 19 with Knowledge, Technology and Innovation)। इस पोर्टल का उपयोग मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा कोविड 19 महामारी पर विजय पाने के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं पहलों की निगरानी का रिकॉर्ड रखने के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महामारी पर नियंत्रण पाने के क्रम में किये जा रहे नयी पद्धति के प्रयोग और आने वाली चुनौतियों के विभिन्न आयामों पर निगरानी रखने के लिए पोर्टल को तैयार किया गया है। युक्ति पोर्टल वर्तमान में कोविड 19 संक्रमण से उत्पन्न हुए हालात की चुनौतियों पर नियंत्रण पाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। आइये जाने युक्ति पोर्टल से सबंधित जानकारी।

YUKTI Portal ka uddeshya युक्ति पोर्टल का उद्देश्य 

भारत सरकार द्वारा युक्ति पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य देश की शैक्षिणिक संस्थाओं एवं विद्यार्थियों के विकास की बाधा को दूर करना है। इस पोर्टल के माध्यम से शैक्षिणिक समुदाय को शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार से स्वस्थ रखने का प्रयास किया जाएगा। यह पोर्टल देश के शिक्षार्थी समूह के लिए इस आपातकालीन स्थिति में निर्बाध शिक्षा तंत्र की व्यवस्था करने में अहम् भूमिका निभाएगा।

YUKTI Portal Features  युक्ति पोर्टल की विशेषताएं 

  • इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त अध्ययन वातावरण को सक्षम बनाने की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
  • ये पोर्टल विशेष रूप से कोविड 19 से सम्बंधित शिक्षा अनुसन्धान की दिशा में विभिन्न संस्थानों के प्रयास की दिशा में किये गए पहल, विभिन्न संस्थानों द्वारा सामाजिक पहल और छात्रों के कल्याण की दिशा में किये गए पहल के प्रयासों का रिकॉर्ड एकत्र करने के  लिए उपयोग किया जाएगा।
  • कोविड 19 महामारी के कारण देश के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उत्पन्न हुयी विभन्न चुनौतियों एवं संस्थानों द्वारा भविष्य में चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार की जाने वाली कार्यनीतियों को शेयर करने के मंच का कार्य करेगा।
  • महामारी के दौरान अगले छः महीनों के लिए शैक्षिक एवं अनुसन्धान के क्षेत्र में प्रभावी कार्यनीति बनाने में सहायक सुझाव देने का काम भी करेगा।
  • यह पोर्टल देश के विभन्न संस्थानों एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बीच दो तरफ़ा संचार चैनल स्थापित करेगा। जिससे मानव संसाधन विकास मंत्रालय संस्थानों को आवश्यक सहायता प्रणाली उपलब्ध करवाने में सक्षम हो सकेगा।
  • यह पोर्टल छात्रों के प्लेसमेंट, प्रमोशन की नीतियों को तैयार करने एवं छात्रों के मानसिक और शारीरिक कल्याण से सम्बंधित विभिन्न कार्यप्रणाली तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

योजना की पीडीऍफ़ फाइल देखने के लिए युक्ति पोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में स्कैम से कैसे बचे

आरोग्य सेतु एप के फायदे

लाकडाउन और सीलिंग में अंतर

 

 

Leave a Reply