Arogya Setu App Benefits आरोग्य सेतु एप के फायदे

arogya setu app, android based arogya setu app, ios based arogya setu app, arogya setu app features, आरोग्य सेतु एप, आरोग्य सेतु एप के फायदे, arogya setu app kaise download kare,arogya setu app benefits, covid 19 tracker app, corona virus infection tracker app,

arogya setu app benefits pics

Table Of Content

Arogya Setu App Benefits आरोग्य सेतु एप के फायदे

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बीजेपो स्थापना दिवस के अवसर पर  अरोग्य सेतु एप को देशवासियों से प्रयोग करने की अपील की गयी थी। ये एप कोविड 19 रोगियों को ट्रैक करने में मदद करती है। इस एप में कोरोना वायरस से सम्बन्धित लेटेस्ट जानकारी अपडेट होती रहती है। इस एप को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संगठन “राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र” (NIC) द्वारा तैयार किया गया है। यह एप को चालू रखने के लिए स्मार्टफोन में ब्लूटूथ और लोकेशन आन रखना आवश्यक है।इस एप के जरिए कोविड 19 रोगियों को ट्रैक करना आसान बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो के स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना आवश्यक है। आईए जाने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना क्यों आवश्यक है?

Arogya Setu App Features आरोग्य सेतु एप की विशेषताएँ

  • एप को स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने पर ब्लूटूथ और लोकेशन हमेशा ऑन रखना आवश्यक होगा। तभी कोरोना वायरस से सम्बंधित लेटेस्ट न्यूज़ की अपडेट प्राप्त किया जा सकेगा।
  • ये एप हिंदी और इंग्लिश भाषा के अतिरिक्त 11 अन्य भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है। आप अपनी मन पसंद भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • एप में रजिस्टर करते वक्त अपना मोबाइल नंबर ओटिपी के माध्यम से वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आपको कुछ सवालों का जवाब देना होगा। जैसे -अपनी उम्र, नाम,लिंग,प्रोफेशन और पिछले 30 दिनों में विदेश यात्रा किया है या नहीं का हाँ या ना में जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपातकाल सेवा करने के लिए अपना नामांकन करने का विकल्प भी होगा।
  • आपकी जानकारी से सम्बंधित ये डाटा और आपका फ़ोन नंबर सर्वर में फीड हो जायगा। इसके बाद एप में लोकेशन और ब्लूटूथ ऑन रहने के कारण आप जहाँ जायेंगे, जिन व्यक्तियों से मिलेंगे एप के जरिये ट्रैक होते रहेंगे।
  • इस एप की सहायता से कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने पर आपके मोबाइल में इन्सटाल्ड एप के जरिये सूचना प्राप्त हो जायेगी। जिससे आप अलर्ट हो सकेंगे।
  • इसके अतिरिक्त कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट एरिया में जाने पर भी एप आपको सूचित कर देगा।
  • आप अपने घर के आसपास के कोविड 19 टेस्ट सेण्टर का एड्रेस भी जान सकेंगे। यदि आप किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं। तो एप टोलफ्री नंबर 1075 पर कॉल करने की सलाह देगा।
  • इस एप के स्मार्ट फ़ोन में इनस्टॉल होने से सरकार क्वारंटाइन और कोरोना पॉजिटिव लोगों के मूवमेंट पर भी नज़र रख सकेगी।
  • सरकार द्वारा इस एप को लांच करने का मकसद कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण पाना है। इसके लिए जन सामान्य का सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपील की गयी है कि अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु एप को अपने स्मार्ट फ़ोन डाउनलोड करके महामारी पर विजय प्राप्त करने में सहायता करे।

Arogya setu App kaise download kare आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कैसे करें 

  •  एंड्राइड स्मार्ट फ़ोन के उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्मार्ट फ़ोन के उपयोगकर्ता एप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एंड्राइड बेस्ड स्मार्टफ़ोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • आईओएस बेस्ड स्मार्ट फ़ोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के  लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

लाकडाउन और सीलिंग में अंतर

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर मुफ्त

डिजिटल मार्केटिंग में करियर

 

Leave a Reply