Rajasthan Govt one -time crop Loan Waiver Scheme राजस्थान सरकार एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना

one -time crop Loan Waiver Scheme,  एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना, राजस्थान एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना 2022, ek musht fasal loan mafi yojana eligibility, rajasthan ek musht fasal loan mafi yojana kya hai, ek musht fasal loan mafi yojana list 2019-20, rajasthan govt scheme, kendriya yojana, mukhyamantri yojana, sarkari yojana, crop loan wavier scheme, kisan yojana,

 

एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना

Table Of Content

Rajasthan Govt one -time crop Loan Waiver Scheme राजस्थान सरकार एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना

राजस्थान के गरीब किसानों को नए साल में एक मुश्त फ़सल ऋण माफी का लाभ मिल सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री पद सम्भालते ही सहकारी बैंक से लिए किसानो के फ़सल ऋण को चुका दिया गाय है। किंतु किसानों द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंक से लिए गए फ़सल ऋण खाते का ऋण माफ़ करना केंद्र सरकार के अधिकार में है।ग़ौरतलब है कि एसबीआई बैंक द्वारा हाल ही में एक मुश्त फ़सल ऋण माफ़ी योजना के तहत किसानों के एनपीए (नॉन पर्फ़ॉर्मिंग ऐसेट) में वर्गीकृत किए गए किसान बैंक खाते के ऋण को माफ़ किया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चलायी गयी योजना के तहत किसानों के फसली ऋण खाते के 90% ऋण को माफ़ किया गया है और शेष 10% फ़सल ऋण किसानो  द्वारा बैंक को दिया है।इसी तर्ज़ पर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक को एक मुश्त फ़सल ऋण माफ़ी के लिए सहयोग का प्रस्ताव भेजा गया है। आशा है कि राजस्थान के किसानों द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंक से लिए गए फ़सल ऋण खाते का भी एक मुश्त ऋण जल्द ही माफ़ हो जाएगा।आइए देखें अभी तक सहकारी बैंक से लिए किसान फ़सल ऋण माफ़ी लिस्ट में नाम देखने और राष्ट्रीयकृत बैंक से लिए गए फ़सल ऋण का लाभ प्राप्त करने के किसानो की पात्रता की जानकारी।

Rajasthan Govt one -time crop Loan Waiver Scheme Eligibility राजस्थान सरकार एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना पात्रता

  • राजस्थान राज्य के मूल निवासी किसानों का फ़सल ऋण माफ़ किया जाएगा।
  • किसानों के राष्ट्रीयकृत बैंक से लिए गए फ़सल ऋण को माफ़ किया जाएगा।
  • 30 नवम्बर 2018 से पहले लिए गए फ़सल ऋण की बक़ाया राशि को माफ़ किया जाएगा।
  • योजना के तहत 2 लाख रु तक के ऋण को राज्य सरकार द्वारा माफ़ किया जाएगा।

Rajasthan Govt one -time crop Loan Waiver Scheme kya hai  राजस्थान सरकार एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना क्या है

वर्ष 2018 के चुनाव के दौरान राजस्थान में कोंग्रेस पार्टी की जीत होने पर किसानों के फ़सल ऋण माफ़ी का वादा किया गया था।अतः मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री पद  सम्भालते ही किसानों के सहकारी बैंक से लिए फ़सल ऋण माफ़ करने की प्रक्रिया पूरी की गयी।ग़ौरतलब है कि राजस्थान के सहकारी बैंक के किसान फ़सल ऋण खाते के कुल १४ हज़ार करोड़ के ऋण को माफ़ किया जा चुका है।इससे राज्य के 20 लाख 70 हज़ार किसानों को फ़सल ऋण माफ़ी का लाभ प्राप्त हुआ है। जिन किसानों द्वारा फ़सल ऋण माफ़ी योजना 2021-22 के लिए आवेदन किया था, उनके फ़सल ऋण माफ़ी योजना की सूची राजस्थान सरकार सहकारिता विभाग वेबपोर्टल पर जारी कर दिया गया है। किसान ऋण माफ़ी योजना लिस्ट में ऑनलाइन अपना नाम जाँच सकते हैं।

किंतु 30 नवम्बर 2018 से पहले राष्ट्रीयकृत बैंक से लिए गए किसान फ़सल ऋण को अभी तक माफ़ नहीं किया जा सका है।इसका कारण राष्ट्रीयकृत बैंक के ऋण माफ़ करने का अधिकार केंद्र सरकार के अधीन है। अतः राजस्थान सरकार द्वारा रष्ट्रिकृत बैंक से सहयोग करने की अपील की गयी है, जिसके अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा एनपीए में वर्गीकृत किए गए किसानों के फ़सल ऋण खाते के 90% ऋण माफ़ करने में सहयोग करें और शेष 10% किसानो के खाते का ऋण राज्य सरकार द्वारा बैंक को दिया जाएगा। इस प्रकार प्रदेश के ग़रीब किसानों को ऋण के बोझ से मुक्त कर उनके बैंक से पुनः आपातकालीन फ़सल ऋण लेने के क़ाबिल बनाया जा सकेगा। जिससे ग़रीब किसानों को क़र्ज़ न चुका पाने के कारण आत्महत्या करने की नौबत से बचाया जा सकेगा।

Rajasthan Govt one -time crop Loan Waiver Scheme List  राजस्थान सरकार एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना सूची में नाम जाँचना

  • किसान फ़सल ऋण माफ़ी सूची वर्ष 2019-20 में नाम देखने के लिए सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इस पेज में search विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बैंक का नाम, बैंक शाखा का नाम और पैक्स का नाम दर्ज करने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करने पर ऋण माफ़ी लिस्ट खुल जाएगी।
  • ऋण माफ़ी के लिए आवेदन करने वाले किसान फ़सल ऋण माफ़ी योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।जिन किसानों का फ़सल ऋण माफ़ किया जा चुका है, वो पुनः फ़सल ऋण प्राप्त करने के पात्र हो जाएँगे।

राजस्थान एक मुश्त फसल ऋण माफ़ी योजना की जानकारी का स्त्रोत

किसान फ़सल ऋण माफ़ी सूची वर्ष 2019-20

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में ;

मध्य प्रदेश कृषि यंत्र अनुदान योजना 2021-22

उ. प्र. फ़्री बोरिंग योजना 2021-22 आवेदन प्रक्रिया

झारखंड कृषि ऋण माफ़ी योजना 2021