PM Kisan Samman Nidhi Yojana List Checking Process पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021 में नाम जाँचना

pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan yojana list checking process, pm kisan yojana village list check,पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम किसान योजना लिस्ट में नाम जाँचना, pm kisan yojana labharthi suchi mein naam dekhe, benficiary list checking process, pm kisan samman nidhi list 2021

pm kisan yojana list pics

Table Of Content

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List Checking Process पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021 में नाम जाँचना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की वर्ष 2020 की तीसरी क़िस्त पात्र किसानों के खाते में पहुँच चुकी है। प्रत्येक वर्ष इस योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में रु 6000 आर्थिक सहायता राशि केन्द्रीय योजना के तहत प्रदान की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रु 6000 की राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है। प्रत्येक वर्ष के अप्रैल -जुलाई महीने से पहली क़िस्त, दूसरी किश्त अगस्त -नवम्बर और तीसरी किश्त दिसम्बर -मार्च में ट्रान्सफर की जाती है। यदि आप योजना में रजिस्टर्ड हैं तो घर बैठे ऑनलाइन योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं,अब तक योजना की कितनी किश्त आपके बैंक खाते में पहुँच चुकी है, इसके अतिरिक्त ये भी जाँच सकते हैं कि आपके गाँव में कितने किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। तो आइये जाने योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि ऑनलाइन जाँचने की जानकारी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में गाँव की लिस्ट जाँचना Checking list of Villages under PM Kisan Samman Nidhi Yojana

बहुत से किसानो योजना में रजिस्टर होने के बावजूद क़िस्त क लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहें हैं। इसकी वजह उनके द्वारा आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, अपना नाम आदि सूचनाएं फॉर्म में गलत भरा गया है। ऐसे किसानो की मदद करने के लिए आपको पुरे गाँव का लिस्ट चेक करना होगा। जिन किसानों का नाम लिस्ट में नहीं है। उन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी गयी डिटेल्स को पुनः चेक करके सुधार करना होगा। इन सभी सुविधाओं का लाभ pmkisan.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। आइये देखे अपने गाँव की लास्ट में लाभार्थी किसानो के नाम जाँचने की जानकारी।

  • अपने गाँव का लिस्ट देखने के लिए योजना के आधिकारिक वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस पेज में payment success विकल्प के नीचे दिए Dashboard लिंक पर क्लिक करिए।
  • अब विलेज डैशबोर्ड का पेज खुलेगा। इस पेज में राज्य, जिला, उप -जिला और गाँव का विकल्प दिया होगा।
  • आपको सबसे पहले स्टेट के अंतर्गत अपने राज्य के नाम, डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत अपने जिला का नाम, सब- डिस्ट्रिक्ट का नाम और विलेज के अंतर्गत अपने गाँव के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद show विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके  बाद पेमेंट स्टेटस, आधार ऑथेंटिकेशन स्टेटस, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टेटस विकल्प दिए होंगे।
  • अब गाँव के कितने किसानों के बैंक खाते में योजना के तहत कितनी किश्त पहुँच चुकी है। इसकी जानकारी के लिए payment status पर क्लिक करना होगा।
  • योजना में आपका आवेदन/रजिस्ट्रेशन का स्टेटस पता करने के लिए online registration status विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आधार कार्ड से सम्बंधित भरी गयी डिटेल में सुधार करने पर आधार का स्टेटस अपडेट हुआ है या नहीं देखने के लिए Aadhar authentication status विकल्प पर क्लिक करना होगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में नाम जाँचना  Check Name In PM Kisan Samman Nidhi Yojana List

  • किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए योजना की आधिकारिक वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस पेज में farmer corner/किसानो के लिए  विकल्प के अंतर्गत beneficiary list/लाभार्थी सूचि लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद राज्य, जिला, उप -जिला, ब्लाक और गाँव के नाम का चयन करना होगा।
  • इसके बाद get report विकल्प पर क्लिक करने पर लिस्ट खुल कर आ जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियम 2021

सरल जीवन बीमा पालिसी की विशेषताएँ

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड फॉर मेट्रो

 

Leave a Reply