PM Kisan Samman Nidhi Yojana Rules 2021 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियम 2021

pm kisan samman nidhi yojana 2021, pm kisan samman nidhi yojana documents, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियम 2021,pm kisan samman nidhi yojana aavedan sudhar karna, pm samman nidhi yojana registration form correction, pm samman nidhi yojana Ineligibility, pm kisan nidhi portal facilities

pm-kisan-yojana

Table Of Content

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Rules 2021 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियम 2021

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानो को प्रत्येक वर्ष रु 6000 का लाभ प्रदान किया जाता है। ये रु 6000 किसानो के बैंक खाते में तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट डेबिट ट्रान्सफर प्रक्रिया द्वारा पहुँचाई जाती है। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को हीं प्राप्त हो, इसके लिए योजना के नियम वर्ष 2021 से सख्त किये गए है। इस बात की घोषणा केन्द्रीय वित्त मंत्री निराला सीतारमण द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते वक्त किया गया है। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत क़िस्त का लाभ प्राप्त कर चुके अपात्र किसानों से पैसे वापस लेने के नियमों पर विचार किया जा रहा है। योजना का लाभ पात्र किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से नए किसान लाभार्थियों के लिए योजना के नियम एवं शर्तों में बदलाव किया गया है। आइये जाने योजना के नए नियमो की जानकारी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Documents  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दस्तावेज 

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्लाट नंबर का प्रमाण देना होगा।
  • योजना के तहत 8 वीं क़िस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने हिस्से की कृषि भूमि अपने नाम करवाना आवश्यक होगा। अर्थात दाखिल खारिज करवाने के बाद समबन्धित दस्तावेज ऑनलाइन पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • शेष दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड , बैंक खाता नंबर, पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि भी लगाना अनिवार्य होगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana  Ineligibility  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अपात्रता 

  • जिन किसानों के नाम से कृषि भूमि का रिकॉर्ड नहीं होगा।
  • जिन किसानों के पास कृषि भूखंड का नंबर नहीं होगा।
  • पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर जमा करने वाले किसान।
  • रु 10,000 से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले किसान।
  • वर्तमान या पूर्व में उच्छ पद पर कार्यरत या रिटायर हुए किसान  जैसे – डॉक्टर, इंजिनियर, आर्किटेक्ट, वकील, सीए, एमएलए, पूर्व विधायक,लोक सभा अध्यक्ष आदि।

Facilities available on PM Kisan Kisan Nidhi portal पीएम किसान किसान निधि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ 

  • कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के मद्देनजर पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन स्वीकार किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त यदि योजनामें रजिस्टर्ड किसान भाई की क़िस्त डाक्यूमेंट्स में गलत सूचना जैस – आधार नंबर, बैंक अकाउंट नम्बर या सम्बंधित नाम की सूचना गलत होने के कारण रुकी हुयी है, तो इसे भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज किये गए डिटेल में सुधार करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद farmer corner विकल्प के अंतर्गत updation of self registered farmer विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड लिखने के बाद search विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज जानकारी में सुधार करने के बाद update विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आधार कार्ड से सम्बन्धित डिटेल में सुधार करने के लिए Edit Aadhar failure records विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पेज में बैंक अकाउंट नंबर, किसान का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर में से अपनी सुविधानुसार विकल्प पर क्लिक करने के बाद कैप्चा कोड लिखना होगा। इसके बाद search विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए  New Farmer Registration विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

सरल जीवन बीमा पालिसी की विशेषताएँ

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड फॉर मेट्रो

उत्तर प्रदेश हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन

 

Leave a Reply