Married Daughters Included In Deceased Dependent Job Quota मृतक आश्रित नौकरी कोटे में विवाहित पुत्रियाँ भी शामिल

deceased dependent job quota, मृतक आश्रित नौकरी भर्ती कोटा, Eligibility for job on deceased dependent quota,Deceased Dependent Quota Job Documents for married daughter, govt employee dependent recruitment Rules, kendriya yojana, sarkari yojana, uttar pradesh govt scheme, मृतक आश्रित सेवायोजन दिशा -निर्देश,

मृतक आश्रित भारती कोटा रूल्स pics

Table Of Content

Married Daughters Included In Deceased Dependent Job Quota मृतक आश्रित नौकरी कोटे में विवाहित पुत्रियाँ भी शामिल 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों की आश्रित भर्ती नियमावली संशोधन करने का आदेश जारी किया गया है। सरकारी कर्मचारी आश्रित भर्ती नियमावली में संशोधन का आदेश हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर किया जाएगा। दरअसल हाईकोर्ट द्वारा महिला संरक्षण हित में फैसला करते हुए मृतक आश्रित कोटे पर विवाहित पुत्री और परित्यक्ता पुत्री को भी सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दी गयी है। हाई कोर्ट द्वारा सरकारी सेवक के सेवाकाल में मृत्यु की दशा में उसके मृतक आश्रित भारती कोटा के कुटुंब की परिभाषा में बदलाव दिसम्बर 2015 में किया गया था। जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश शासकीय नौकरी में मृतक आश्रित भर्ती कुटुंब की परिभाषा में विवाहित पुत्री और परित्यक्ता पुत्री को भी शामिल करने के लिए आश्रित भर्ती नियमावली में संशोधन की अनुमति दी गयी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली – 1974 के नियम -2 (ग) (3) में बदलाव किया जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप अब मृतक आश्रित भर्ती कोटे में कुटुंब के अंतर्गत अविवाहित पुत्र, अविवाहित पुत्री, मृतक कर्मचारी की पति /पत्नी, दत्तक पुत्र, अविवाहित दत्तक पुत्रियाँ, विधवा पुत्रियाँ, विधवा पुत्र वधुओं के साथ हीं विवाहित पुत्री और परित्यक्ता पुत्री को भी शामिल करने का प्रावधान होगा। अभी तक उत्तर प्रदेश के सरकारी सेवा मृतक आश्रित भर्ती कोटा नियमावली में ये प्रावधान नहीं किया गया था। आइये जाने इस योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी।

Eligibility for job on deceased dependent quota मृतक आश्रित भर्ती कोटे पर नौकरी की पात्रता 

उत्तर प्रदेश सरकारी सेवा कर्मचारी की सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित परिवार की परिभाषा में निम्नलिखित सदस्य को नौकरी का हकदार माना जाएगा :

  • मृतक की पति /पत्नी
  • अविवाहित बेटा/ बेटी
  • अविवाहित दत्तक पुत्र /पुत्री
  • विधवा पुत्रियाँ
  • विधवा पुत्र वधु
  • विवाहित पुत्री
  • परित्यक्ता पुत्री

Deceased Dependent Quota Job Documents for married daughter  विवाहित पुत्री के मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी हेतु आवेदन दस्तावेज़ 

  • विवाहित पुत्री द्वारा मृतक आश्रित कोटे पर भर्ती के लिए आवेदन करने पर परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों का अनापत्ति प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
  • विवाहित पुत्री के पति द्वारा लिखित में परिवार की देखभाल करने की जिम्मेदारी लेने का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
  • सरकारी कर्मचारी से सम्बन्ध का प्रमाण पत्र।
  • आवेदक की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • आश्रित परिवार केसभी स्त्रोतों से आय अ प्रमाण पत्र।
  • सरकारी सेवक के नियमित एवं निरंतर सेवा का प्रमाण पत्र।
  • विवाहित पुत्री के विवाह का प्रमाण पत्र।
  • आवेदित पद का नाम एवं वेतनमान का प्रमाण पत्र।
  • वर्तमान निवास स्थान एवं स्थायी निवास स्थान का एड्रेस प्रूफ आदि।

योजना की जानकारी का स्त्रोत जानने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश बिजली बिल राहत योजना

औषधीय एवं सुगन्धित फसल क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना

गरीब कल्याण रोज़गार योजना

 

 

Leave a Reply