Delhi Chief Minister Lockdown Relief Scheme दिल्ली मुख्यमंत्री लॉकडाउन राहत योजना

delhi govt scheme, delhi rahat yojana, Delhi double pension scheme,free food to people living in night shelters,delhi free ration scheme, GST Rebate for paid quarantine, दिल्ली मुख्यमंत्री लॉकडाउन राहत योजना, mukhyamantri yojana, lockdown relief scheme, sarkari yojana, bpl scheme, kejriwal govt scheme

delhi govt rahat scheme pics

Table Of Content

Delhi Chief Minister Lockdown Relief Scheme दिल्ली मुख्यमंत्री लॉकडाउन राहत योजना

कोविड 19 रोग से बचाव के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इससे दिहाड़ी मजदूर की रोजी- रोटी पर बुरा असर ना पड़े इसके लिए केजरीवाल सरकार द्वारा बीपीएल श्रेणी के नागरिकों के लिए चार बड़ी राहत योजना घोषित की गयी है। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन के लाभार्थियों को अप्रैल महीने में दुगुनी पेंशन की राशि मिलेगी। सरकार के इस फैसले से दिल्ली के 8.5 लाख नागरिको को राहत मिलेगी। दूसरी राहत योजना राशन कार्ड से अनाज प्राप्त करने वाले  लगभग 72 लाख लोगों को अतिरिक्त राशन वितरित की जायेगी। तीसरी राहत योजना पेड क्वारंटाइन करा रहे लोगों को जीएसटी में छूट दी जायेगी। चौथी राहत योजना रैन बसेरा में रह रहे बेघर लोगों को केजरीवाल सरकार सुबह और रात का भोजन मुफ्त देगी। तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री केजरीवाल राहत योजना की जानकारी।

Delhi Double Pension Scheme दिल्ली की दोगुनी पेंशन योजना 

दिल्ली में लॉकडाउन पीरियड के दौरान पेंशनधारकों को आर्थिक राहत पहुँचाने के मद्देनज़ डबल पेंशन वितरित किये जाने की घोषणा की गयी है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी विभिन्न पेंशन योजना से जुड़े लाभार्थियों को एक महीने का अतिरिक्त पेंशन प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत 8.5 लाख पेंशन लाभार्थियों को 7 अप्रैल तक 4 से 5 हज़ार तक पेंशन की राशि प्राप्त होगी। इस योजना में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी शामिल होंगे।

Free food to People living in Night Shelters  रैन बसेरा में रहने वालों को मुफ्त भोजन  

दिल्ली के रैन बसेरा में रहने वाले बेघर लोगों को लॉकडाउन के दौरान मुफ्त भोजन सरकार की और से वितरित की जायेगी। इसके लिए केजरीवाल सरकार दिल्ली के 220 नाईट शेल्टर में सुबह और रात के भोजन की व्यवस्था की जायेगी। मुफ्त भोजन का लाभ बेघर नागरिक जो रात में सड़कों पर सोते हैं प्राप्त कर सकेंगे।

Delhi Free Ration Scheme दिल्ली मुफ्त राशन योजना 

दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह में अतिरिक्त राशन प्रदान किया जाएगा। दिल्ली के  72 लाख राशन कार्डधारकों को अप्रैल महीने में 50 फीसदी अतिरक्त राशन प्रदान की जायेगी। गौरतलब है कि दिल्ली राश कार्ड पर प्रत्येक महीने हर व्यक्ति को 4 किलो गेंहू, 1 किलो चावल और अलग से चीनी वितरित की जाती है। इस हिसाब से प्रत्येक राशन कार्ड धारक को अप्रैल महीने में 7.5 किलो अतिरिक्त राशन वितरित की जायेगी।

 GST Rebate for Paid Quarantine पेड क्वारंटाइन कराने वालों को जीएसटी में छूट

दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किये जाने की व्यवस्था की गयी है। जिन लोगों को सरकारी क्वारंटाइन के लिए की गई व्यवस्था पसंद नहीं आ रही है। वो बाहर होटल में रहकर स्वयं के खर्चे पर क्वारंटाइन कर रहें है। ऐसे में क्वारंटाइन के दौरान होटल के बिल पेमेंट की राशि पर जीएसटी में छूट दी जाय्र्गी।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

कोरोना वायरस टेस्ट किसे करवाना चाहिए

यूपी लॉकडाउन प्रभावित योजना

लॉकडाउन क्या है

 

Leave a Reply