Jharkhand Krishi Aashirwad Scheme झारखण्ड कृषि आशीर्वाद योजना

Krishi Aashirwad Scheme, Jharkhand Krishi Aashirwad Scheme, कृषि आशीर्वाद योजना, Krishi Aashirwad Scheme ke Labh,Krishi Aashirwad Scheme Patrta, Krishi Aashirwad Scheme Documents, Krishi Aashirwad yojana aavedan,Krishi Aashirwad Scheme Application, jharkhand yojana, sarkari yojana,kisan yojana, jharkhand kisan yojana, kisan sahayata yojana, latest scheme, mukhyamantri krishi aashirwad yojana

Jharkhand Krishi Aashirwad Scheme झारखण्ड कृषि आशीर्वाद योजना

प्रधानमंत्री मोदी के मिशन वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने हेतु झारखण्ड राज्य में कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गयी है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 10 अगस्त 2019 को कृषि आशीर्वाद योजना का संचालन किया गया है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि कार्य के लिए आर्थिक सहायता पहुंचाना है। योजना के तहत प्रदेश के 35 लाख किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण के अंतर्गत 18 लाख किसानो के बैंक खाते में योजना की पहली किश्त हस्तांतरित की जा चुकी है। अब तक योजना के तहत राज्य के 13 लाख 60 हज़ार 380 किसानों के बैंक खाते में रु 442 करोड़ की राशि डायरेक्ट डेबिट ट्रान्सफर के माध्यम भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के अनुसार जल्द हीं योजना के दायरे में 35 लाख किसानों को शामिल कर लिया जाएगा। योजना का लाभ राज्य के किसानों को आगामी चार वर्षों 2019 से 2022 तक प्राप्त होगा। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।

Krishi Aashirwad Scheme ke Labh  कृषि आशीर्वाद योजना के लाभ

योजना के तहत प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों को कृषि कार्य से सम्बंधित खर्चे को पूरा करने में सक्षम बनाना है। इसके लिए 1 एकड़ से  5 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष न्यूनतम रु 5000 और अधिकतम रु 25000 की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। अर्थात 1 एकड़ कृषि योग्य भूमि वाले किसानो को रु 5000 प्रति वर्ष  दिया जाएगा। इसी प्रकार जिन किसानों के पास 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। उन्हें रु 25000 की राशि प्रति वर्ष प्रदान की जायेगी। योजना के तहत लाभार्थी किसानों को ये राशि किश्तों में उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जायेगी। इसके अतिरिक्त जिन किसानों के पास 1 एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि है। उन्हें भी कृषि कार्यों के लिए सहायता राशि  रु 5000 प्रति वर्ष चेक के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

लाभार्थी किसान प्राप्त धनराशी का उपयोग कृषि से सम्बंधित कार्यों जैसे – बीज, खाद, कृषि उपकरण, सिंचाई के लिए बिजली आदि के लिए प्रयोग कर सकेंगे। इससे किसान आर्थिक रूप से  सशक्त होंगे। कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। फलस्वरूप किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Krishi Aashirwad Scheme Patrta  कृषि आशीर्वाद योजना की पात्रता

  • किसान को झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • झारखण्ड राज्य के सभी लघु और सीमांत किसान जिनके पास  5 एकड़ तक कृषि भूमि है। योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • झारखण्ड राज्य में बैंक खाता होना आवश्यक होगा।

Krishi Aashirwad Scheme Documents कृषि आशीर्वाद योजना के दस्तावेज़

  • किसान का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • बैंक खाते के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी

Krishi Aashirwad Scheme Application कृषि आशीर्वाद योजना आवेदन

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनाएँ पढ़िए हिंदी में :

एफएसएसएआई फ़ूड लाइसेंस आवेदन

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट पर रिवॉर्ड पाइए

महिला उद्यमी ऋण योजनायें

Leave a Reply