Gobar Dhan Yojana online Application गोबर धन योजना ऑनलाइन आवेदन

gobar dhan scheme, गोबर धन योजना, गोबर धन योजना ऑनलाइन आवेदन, gobar dhan yojana kya hai, gobar dhan yojana objective, gobar dhan yojana ke labh, gobar dhan scheme online registration, gobar dhan yojana panjikaran, gobar dhan scheme online application, gobar dhan yojana aavedan,

gobar dhan yojana pics

Table Of Content

Gobar Dhan Yojana online Application गोबर धन योजना ऑनलाइन आवेदन

वर्ष 2018 के केन्द्रीय बजट में वित्त मंत्री द्वारा गोबर धन योजना को लाँच करने की घोषणा की गयी थी। इस योजना को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गाँवों को स्वच्छ बनाने और किसानों के आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। दरअसल भारत में पशुओं की आबादी लगभग 30 करोड़ है, जो कि विश्व में सबसे अधिक है वहीं प्रतिदिन गोबर का उत्पादन लगभग 30 लाख टन है। इससे गाँवों के सड़कों पर इधर -उधर गोबर पड़े रहने के कारण गंदगी होती है, वही विश्व के कई देश और चीन में फसलों के अपशिष्ट और गोबर के उपयोग से उर्जा बनाया जाता है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गोबर धन योजना की शुरुआत करने की बात का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में कही गयी थी। अब इस योजना के क्रियान्वयन के लिए गोबर धन पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों से बियो गैस प्लांट में गोबर की खपत और फ़र्टिलाइज़र बनाने के लिए गोबर खरीदा जाएगा। इस योजना से जुड़ने के लिए किसानो को गोबर धन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आइये जाने गोबर धन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी।

Gobar Dhan Yojana kya hai  गोबर धन योजना क्या है

गोबर धन योजना का पूरा नाम गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन (Galvanizing Organic Bio-Agro Resources Dhan) है। इस योजना के तहत फसलों के ठोस अपशिष्ट और मवेशियों के गोबर को किसानों से खरीद कर बायो गैस प्लांट में उपयोग किया जाएगा। जिसके फलस्वरूप ईंधन का निर्माण होने के साथ हीं बचे हुए अवशेष का प्रयोग खेतों में खाद के रूप में किया जाएगा। सरकार किसानों से अपशिष्ट खरीदकर उन्हें उसकी तय कीमत देगी। जिससे एक तरफ ग्रामीण इलाको में बायो गैस का उपयोग खाना पकाने के लिए होगा वहीं किसानों को अतिरिक्त आय के साधन का निर्माण होगा और स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकेगा।

Gobar Dhan Yojana ka Implementation  गोबर धन योजना का कार्यान्वयन

गोबर धन योजना का क्रियान्वयन स्वयं सहायता समूह, सामुदायिक अथवा गौशाला के माध्यम से गाँवों में बायो गैस प्लांट लगाने के लिए किया जाएगा। योजना के तहत देश भर में 700 क्लस्टर्स/समूहों के माध्यम से योजना की शुरुआत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का क्रियान्वयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 300 प्रोजेक्ट लगाया जाएगा और शेष परियोजना की शुरुआत दूसरे चरण में की जायेगी। बायो गैस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। राज्य के प्रत्येक जिले के एक गाँव को परियोजना के लिए चयनित किया जाएगा।

Gobar Dhan Yojana online Registration Process  गोबर धन योजना ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  • योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए गोबर धन योजना पोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।

  • इस पेज में register विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी सूचनाएं भरने के बाद ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स भरना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर otp का मेसेज एड़ी सत्यापित करने के लिए आयेगा। सभी सूचनाएं भरने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद  registration successful के मेसेज डिस्प्ले होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड का मेसेज प्राप्त होगा।
  • प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

  • लॉग इन करने के बाद योजना का आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

ऑपरेशन ग्रीन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021

बिहार किसान योजना के अयोग्य किसानों की सूचि कैसे देखें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021 में नाम जाँचना

Leave a Reply