E- shram Scheme online registration process ई – श्रम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

e-shram yojana

Table Of Content

E- shram Scheme online registration process ई – श्रम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

 

ई -श्रम योजना की शुरआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। इस योजना के रजिस्टर्ड श्रमिकों को रु 2 लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त होगा। योजना का संचालन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डाटाबेस एकत्रित करने के लिए 26 अगस्त 2022 को ई -श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है। पोर्टल के माध्यम से ई -श्रम योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर बीमा कवर का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर एकत्रित डाटाबेस के आधार पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों को भविष्य में सामाजिक सुरक्षा से सम्बंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।अतः सभी श्रमिकों को पोर्टल पर पंजीक्ररण करना आवश्यक है आइये देखें योजना में पंजीकरण की जानकारी?

 

Objective of e-shram scheme ई -श्रम योजना का उद्देश्य 

  • सभी असंगठित कामगारों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना, जिसमें सन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, रेलवे  प्लेटफॉर्म कामगार, फेरी वाले, घरेलू कामगार, कृषि कामगार आदि शामिल हैं।
  • पंजीकृत असंगठित कामगारों के संबंध में विभिन्न हितधारकों जैसे मंत्रालयों/विभागों/बोर्डों/एजेंसियों/केंद्र और राज्य सरकारों के संगठनों के साथ एपीआई माध्यम द्वारा संचालित के द्वारा प्रशासित की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के वितरण के लिए जानकारी साझा करना।
  • प्रवासी कामगारों की स्थिति और पता/वर्तमान स्थान और औपचारिक क्षेत्र से अनौपचारिक क्षेत्र और उनकी रोजगार परिवर्तन का पता लगाना।
  • प्रवासी और सन्निर्माण कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता कायम करना।
  • भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी अन्य राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक व्यापक डेटाबेस उपलब्ध कराना।
  • पोर्टल पर पंजीकृत सभी कामगारों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर को श्रमिकों के आधार कार्ड से लिंक किया जायेगा। जिससे भविष्य में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल कार्ड नंबर के आधार पर वितरित किया जा सके।

 

e-shram scheme Benefits ई -श्रम योजना के लाभ 

  • योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल श्रमिक कार्ड नंबर दिखाने की आवश्यकता होगी। यानि अन्य किसी प्रकार के डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • ई -श्रम कार्ड धारक कामगारों को कार्य करने के दौरान दुर्घटना मृत्यु होने पर परिवार को रु 2 लाख बीमा की राशि प्रदान की जाएगी।
  • कार्यक्षेत्र में कार्य के दौरान दुर्घटना ग्रस्त होने पर पूर्ण विकलांगता की दशा में रु 2 लाख बीमा की राशि प्राप्त होगी।
  • दुर्घटना में आंशिक विकलांगता की दशा में रु 1 लाख बीमा की राशि बीमित श्रमिक को प्रदान की जायेगी।
  • योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। बीमित श्रमिक के पहले वर्ष के बीमा का प्रीमियम सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा। इसके बाद से ई -श्रमिक बीमा योजना का लाभ जारी रखने के लिए बीमा योजना का नवीनीकरण करवाना होगा।

 

e-shram yojana Eligibility  ई -श्रम योजना पात्रता 

  • देश के सभी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक।
  • गृह आधारित या व्यापारिक संगठन कार्य करने वाले कामगार , स्वनियोजित कामगार – रेड़ी -पटरी वाले, फेरीवाले,सड़क के किनारे बैठने वाले मोची,नाई आदि, भवन निर्माण श्रमिक, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर आदि।
  • योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 59 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • EPFO/ESIC या NPS (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य न हो।
  • आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

 

Registration Documents  रजिस्ट्रेशन के लिए डाक्यूमेंट्स 

  • आधार संख्या
  • आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर
  • IFSC कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या
  • जाति प्रमाण पत्र

 

E – Shram yojana Registration Process  ई – श्रम योजना पंजीकरण प्रक्रिया 

  • ई – श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ई – श्रम पर रजिस्टर करें विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर self registration फॉर्म के अंतर्गत आधार कार्ड नंबर , सिक्योरिटी कोड लिखने के बाद कर्मचारी भविष्य – निधि संस्था (EPFO), कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) के विकल्पों के सामने दिए no विकल्प का चयन करने के बाद send OTP  विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म भरने के बाद जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी, आधार कार्ड/ मनरेगा आदि आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करने बाद submit विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण सफल होने पर 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर लिखा हुआ ई -श्रम कार्ड स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
  • इस कार्ड को डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

 

 

ई – श्रम योजना हेल्पडेस्क नंबर – 14434

ई – श्रम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट लिंक।

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

 

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

 

पीएम किसान योजनाआधार विफलता रिकॉर्ड में सुधार

 

राजस्थान : तारबंदी अनुदान योजना 2022 -23

 

समग्र आईडी में जन्म तिथि,नाम और लिंग कैसे अपडेट करें

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

ई – श्रम योजना में  पंजीकरण कैसे किया जा सकता है?

एक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगार eSHRAM पोर्टल पर जाकर या निकटतम सीएससी के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकता है।

 

क्या ई – श्रम योजना में  पंजीकरण के लिए शुल्क देना होगा?

नहीं, eSHRAM पोर्टल पर पंजीकरण निःशुल्क है। श्रमिकों को किसी भी पंजीकरण इकाई को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

 

क्या ई श्रम कार्ड नंबर वैद्यता की सीमा निर्धारित होगी?

नहीं, यह एक स्थायी कार्ड नंबर है जो कि श्रमिक के जीवन भर के लिए मान्य होगी।

 

ई – श्रम योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए कौन -कौन से डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी ?

ई – श्रम योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स –

  • आधार संख्या
  • आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर
  • IFSC कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या
  • जाति प्रमाण पत्र

 

क्या श्रमिकों को यूएएन कार्ड/ई -श्रम कार्ड को नवीनीकरण करवाने की आवश्यकता होगी?

श्रमिकों को अपने विवरण, मोबाइल नंबर, वर्तमान पता आदि को नियमित रूप से अपडेट करने के लिए ईएसएचआरएम कार्ड को नवीनीकृत करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अपने खाते को सक्रिय रखने के लिए, उसे वर्ष में कम से कम एक बार अपना खाता अपडेट करना आवश्यक है।

 

 

ई – श्रम योजना, e-shram yojana, e-shram yojana registration, e-shram yojana registration documents, e-shram yojana eligibility, e-shram yojana benefits, e-shram yojana uddeshya, e-shram yojana card, e-shram card number, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, shram evam rojgar mantralaya yojana, asangathit shramik yojana, samajik suraksha yojana, govt scheme, sarkari yojana, state govt scheme,