PM Kisan Yojana OTP Based ekyc Process पीएम किसान योजना में ओटीपी बेस्ड ekyc प्रक्रिया

pm kisan yojana  

Table Of Content

PM Kisan Yojana OTP Based ekyc Process पीएम किसान योजना में ओटीपी बेस्ड ekyc प्रक्रिया

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए pmkisan.gov.in वेबपोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। जो किसान भाई/बहन योजना के तहत पहले रजिस्टर्ड हैं। उन्हें भी आगे की किश्त प्राप्त करने के लिए केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है।

 

गौरतलब है कि योजना के तहत देश भर के लघु एवं सीमांत किसानों को वर्ष में तीन बार तीन किश्तों में रु 2000 -2000 की राशि प्रदान किया जाता है। योजना के तहत प्रदान किये जाने वाली किश्त की राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन डायरेक्ट डेबिट ट्रान्सफर प्रणाली के माध्यम किया जाता है। अतः किसानो के बैंक खाते और आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर का सक्रीय दशा में होना आवश्यक है। जिससे किसानों के बैंक खाते में योजना की किश्त की राशि पहुँचने की सूचना लाभार्थी किसान के मोबाइल नंबर भेजी जा सके। अतः प्रत्येक वित्तीय वर्ष में लाभार्थी किसानों को ई – केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य किया गया है।

 

योजना में नए किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बायोमेट्रिक बेस्ड  ई – केवाईसी करवाना होता है। अतः नए किसानों को योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए अपने निकट के सीएससी सेण्टर (जान सेवा केंद्र) के माध्यम से केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। योजना के लाभार्थी किसानों के लिए ई – केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गयी है। आइये देखें घर बैठे ओटीपी बेस्ड ई – केवाईसी करने की जानकारी।    

 

 

PM Kisan Yojana OTP Based ekyc kaise kare  पीएम किसान योजना में ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कैसे करें 

  • योजना में रजिस्टर्ड किसानो को ई – केवाईसी अपडेट करने के लिए pmkisan.gov.in वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें।

   

  • अब वेबपोर्टल में दिए फार्मर कार्नर शीर्षक के अंतर्गत ekyc विकल्प पर क्लिक करें।

otp

  • अपना आधार कार्ड नंबर और सिक्योरिटी कोड लिखने के बाद search विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज में दिए मोबाइल नंबर विकल्प के अंतर्गत योजना में रजिस्ट्रेशन करते वक्त दर्ज किये गए मोबाइल नंबर को लिखने के बाद get otp विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर ओटीपी विकल्प के अंतर्गत आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त मैसेज में अंकित otp को लिखें और फिर submit for Auth विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी ekyc process complete का मैसेज लिख हुआ स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा। इस प्रकार ओटीपी बेस्ड केवाईसी की प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन केवल पहले से योजना में रजिस्टर्ड किसान कर सकेंगे।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं होने की दशा में आपके द्वारा मोबाइल नंबर लखने पर स्क्रीन पर otp invalid का मैसेज डिस्प्ले होगा। इस दशा में आपको अपने निकट के जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड, बैंक खाते एवं आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, खसर खतौनी के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज वर्तमान का फोटो साथ लेकर  जाना होगा।
  • इसके बाद सीएससी कर्मचारी द्वारा बायोमेट्रिक बेस्ड बेस्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऑफिसियल वेबसाइट लिंक

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर – 155261 / 011-24300606  

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

 

 

 

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

 
 
 
 
 
 
 
 
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
 
 

पीएम किसान योजना में ekyc की अंतिम तिथि क्या है ?

 
पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ई – केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है।
 
 

ओटीपी बेस्ड केवाईसी क्या है? 

 
पीएम किसान योजना में पहले से रजिस्टर्ड किसानो के लिए घर बैठे ऑनलाइन ओटीपी बेस्ड केवाईसी की सुविधा शुरू की गयी है।
 
 

नए किसानों को पीएम किसान योजना में ई – केवाईसी के लिए क्या करना होगा? 

 
नए किसानों को पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए अपने निकट के जनसेवा केंद्र पर जाकर ई – केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
 

 

pm kisan, pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan yojana ekyc process, otp based ekyc kaise kare, pm kisan yojana ekyc last date, pm kisan yojana kya hai, govt scheme, mukhyamnatri yojana, sarkari yojana, pradhanmantri yojana,kendriya yojana, kisan yojana, pm kisan biometric kyc process kya hai