Jharkhand’s Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan 2022 झारखण्ड की फूलो झानो आशीर्वाद अभियान 2022

  phoolo jhano aashirvad abhiyan  

Table Of Content

Jharkhand’s Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan 2022 झारखण्ड की फूलो झानो आशीर्वाद अभियान 2022

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 29 सितम्बर 2020 को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की घोषणा की गयी थी। योजना के तहत प्रदेश की हड़िया दारु कारोबार से जुड़ी महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर रोजगार उपलब्ध करवाने का कार्य एक अभियान के तहत शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य की महिलायें अपने परिवार का पालन -पोषण करने के लिए मजबूरीवश हड़िया – दारु बनाने और सड़क के किनारे बेचने का कार्य करती हैं। जिससे नागरिक नशे की लत के आदि होते जा रहें हैं।   मुख्यमंत्री के अनुसार- “हड़िया – दारु राज्य में कैंसर की तरह भयावह रूप लेता जा रहा है। अतः हड़िया – दारु बेचने वाली महिलाओं को आजीविका से जुड़े अन्य रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की शुरुआत की गयी है। योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा टोलफ्री नंबर की भी शुरुआत की गयी है। आइये देखें योजना की पूरी जानकारी।  

Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan ka uddeshya फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का उद्देश्य 

योजना का उद्देश्य राज्य के हड़िया – दारु कारोबार से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका के साधन से जोड़ना है। इसके लिए महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान सर्वेक्षण के तहत चिन्हित करने का कार्य किया जाएगा। चिन्हित महिलाओं को अपनी इच्छानुसार रोजगार के विकल्प को चुनने और शुरू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में रु 10,000 की राशि प्रदान की जायेगी। जिसके उपयोग से उन्हें हड़िया – दारू कारोबार को छोड़कर कुटीर उद्योग के अंतर्गत आने वाले किसी अन्य कारोबार को शुरू करना होगा। चिन्हित महिलाओं की काउंसेलिंग करने के बाद कुछ महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत सक्रीय कैडर के रूप नियुक्त किया जाएगा। जो कि फूलों झानो आशीर्वाद अभियान के तहत अन्य महिलाओं का मार्गदर्शन करेंगी।  

Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan Eligibility  फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • महिला झारखण्ड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • केवल सड़क के किनारे हड़िया – दारु बनाने एवं बेचने वाली महिलायें योजना की पात्र मानी जाएंगी।

 

Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan Documents फूलो झानो आशीर्वाद अभियान डाक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट एवं आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर

 

Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan Benefits  फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के लाभ 

  • फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत चयनित महिलाओं को रु 10,000 की राशि का लाभ कारोबार शुरू करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से प्राप्त होगा।
  • महिलाओं द्वारा स्वरोजगार के लिए कुटीर उद्योग में आने वाले सजावटी सामान/ दैनिक उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थ अचार, पापड़ या सब्जी, अनाज की खेती/ पत्ते की थाली/गाय, मुर्गी, बकरी भैंस, कपड़े की सिलाई, बुनाई, कढ़ाई आदि व्यवसाय का चयन किया जा सकता है।
  • महिलाओं द्वारा उत्पादन किये जाने वाले सामान को राज्य सरकार द्वारा खरीद लिया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त होने के साथ ही हाट/बाजार में उत्पाद बेचने के लिए आने -जाने के परिवहन खर्च एवं समय की बचत होगी।
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के साथ ही पलाश ब्रांड और आजीविका संवर्धन हुनर अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की गयी है।
  • आजीविका संवर्धन हुनर अभियान के तहत आजीविका के लिए व्यवसाय से सम्बंधित हुनर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस प्रकार आजीविका मिशन के अंतर्गत आने वाली योजना से जुड़े व्यवसायों के उत्पाद को खरीदने और सरकारी ब्रांड पलाश के अंतर्गत समायोजित करके बेचने का कार्य किया जाएगा।

 

Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan Application Process  फूलो झानो आशीर्वाद अभियान आवेदन प्रक्रिया 

  • योजना में आवेदन के लिए अभी तक ऑनलाइन वेबपोर्टल से सम्बंधित कोई सूचना जारी नहीं की गयी है।
  • योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए दीदी हेल्पलाइन टोलफ्री नंबर- 18004190400 एवं 18004197400 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करके योजना की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
  • योजना में आवेदन से सम्बंधित जानकारी के लिए क्षेत्रीय आजीविका मिशन समूह/ग्रामीण स्वयं सहायता समूह/सखी मंडल से जुड़ी महिला सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।

    फूलो झानो आशीर्वाद अभियान पीडीएफ डाउनलोड लिंक।  

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:              

 

 

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

 
 
 
 
 
 

  अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न  

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान क्या है ?

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत राज्य की हड़िया – दारु बनाने एवं सड़क के किनारे बैचने वाली महिलाओं को सम्मानित जीवन जीने के लिए अन्य व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।  

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत व्यवसाय शुरू करने के लिए किस प्रकार की मदद प्राप्त होगी?

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत व्यवसाय शुरू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा रु 10,000 की राशि प्रति महिला को प्रदान की जायेगी।  

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने की चयन प्रक्रिया क्या है?

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत हड़िया – दारु बिक्री से जुड़ी महिलाओं का सर्वेक्षण किया जाएगा सर्वेक्षण में चिन्हित महिलाओं को स्वरोजगार के हेतु आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाएगा।  

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की पात्रता क्या है?

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत केवल झारखण्ड की मूल निवासी हड़िया – दारु बिक्री व्यवसाय से जुड़ी महिलायें पात्र होंगी।  

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से सम्बंधित जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए दीदी हेल्पलाइन टोलफ्री नंबर – 18004190400 एवं 18004197400 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।    

 

 

 

Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan patrta, Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan documents, Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan benefits, Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan aavedan, didi helpline tollfree number, Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan uddeshya, Phoolo Jhano Aashirvad Abhiyan kya hai, jharkhand govt scheme, mukhyamnatri yojana, sarkari yojana, pradhanmantri yojana, govt scheme, mahila yojana, aajivika mission,