Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Online Application 2023 मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन 2023

Table Of Content

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Online Application 2023 मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मार्च 2022 को नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की पहली दो बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में आर्थिक सहायता के रूप रु 20 -20 हजार देने का प्रावधान किया गया है।

दरअसल देश की कुल कार्यशील जनसँख्या का लगभग 94 % भाग असंगठित श्रमिकों का है। असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में लगे श्रमिक आते हैं। इस श्रेणी में आयने वाले श्रमिकों को आम बोलचाल की भाषा में निर्माण श्रमिक भी कहते हैं। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत निर्माण श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्रीय श्रम विभाग मंत्रालय के अंतर्गत अनेक योजनाओ का संचालन किया जाता है जिसका अनुपालन देश के सभी राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है

छत्तीसगढ़ राज्य में निर्माण श्रमिकों को सुनिश्चित रोजगार, उपयुक्त कार्य मार्गदर्शन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के अंतर्गत नियम 2008 बनाया गया है। इस नियम के अंतर्गत श्रमिक परिवारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2022 , जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1 मार्च 2022 को किया गया है आइये देखें इस योजना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी।

 

Objective of,  Noni Empowerment Assistance Scheme  नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य 

योजना का उद्देश्य प्रदेश निर्माण क्षेत्र में संलग्न कर्मकारों की बेटियों को शिक्षा एवं स्वरोजगार के प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। प्रोत्साहन राशि का उपयोग श्रमिक अपनी बेटियों के विवाह के लिए भी कर सकते हैं। बेटियों की शिक्षा एवं बालिग होने पर विवाह करने को प्रोत्साहित करने के लिए योजना के तहत बेटियों के 18 वर्ष तक अविवाहित होने की शर्त पर सहायता राशि प्रदान करने का नियम रखा गया है।

 

Benefits of the Scheme  योजना का लाभ 

निर्माण श्रमिक परिवारों की दो बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक अविवाहित रहने की स्थिति में रु 20,000 – 20,000  की सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। योजना की सहायता राशि दस्तावेज सत्यापन के बाद बेटी के बैंक खाते में ऑनलाइन डीबीटी प्रक्रिया से ट्रांसफर की जायेगी।

 

Eligibility  पात्रता 

  • बेटी के माता या पिता अथवा दोनों छत्तीसगढ़ कर्मकार मंडल में  न्यूनतम 1 वर्ष की अवधि से पंजीकृत हों।
  • योजना के लाभ के लिए आवेदन की जाने वाली बेटी का नाम श्रमिक विभाग के अंतर्गत किसी अन्य मंडल में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
  • श्रमिक परिवार की अधिकतम 2  अविवाहित बेटियों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदन के समय बेटियों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष 6 महीने से ज्यादा न हो।
  • बेटी कम से कम 10 वीं कक्षा पास हो।
  • आवेदक श्रमिक को योजना में आवेदन से पहले कम से कम 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत रहना आवश्यक है।
  • जिन श्रमिकों के बेटियों को श्रमिक कर्मकार मंडल के अंतर्गत संचालित मिनीमाता कन्या विवाह योजना /राज्य माता विजयाराजे कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि का लाभ प्राप्त हो चुका है। ऐसे कन्यायें योजना में आवेदन की अपात्र होंगी।

 

Documents दस्तावेज 

  • श्रमिक पंजीयन आईडी कार्ड की फोटोकॉपी
  • बेटी के आधार कार्ड
  • बेटी के बैंक खाते के पहले पेज की फोटोकॉपी
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा पास होने के अंकतालिका/मार्कशीट
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदक श्रमिक का स्वघोषणा पत्र

 

Online  Application Process ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

  • योजना में ऑनलाइन आवेदन अपने क्षेत्र के चॉइस सेण्टर के माध्यम से किया जा सकता है।
  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
  • फिर श्रमिकों की हित में संचालित योजना के अंतर्गत नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद योजना का आवेदन फॉर्म भरने और ऑनलाइन सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म  submit करना होगा।
  • फिर आवेदन सफल होने पर स्क्रीन पर डिस्प्ले होने वाले आवेदन पावती रसीद को सुरक्षित रखना आवश्यक है। इस रसीद में दिए आवेदन पावती संख्या की सहायता से आवेदन की स्थिति की जाँच करने में मदद मिलेगी।

 

 

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना पीडीएफ डाउनलोड लिंक

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

 

मध्य प्रदेश युवा अन्नदूत योजना 2022

 

ई – श्रम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

 

बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लाभ क्या हैं?

निर्माण श्रमिक परिवारों की दो बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक अविवाहित रहने की स्थिति में रु 20,000 – 20,000  की सहायता राशि प्रदान किया जाता है।

 

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना किस राज्य की योजना है?

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना छत्तीसगढ़ राज्य की योजना है।

 

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

छत्तीसगढ़ श्रमिक कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की अधिकतम दो बेटियाँ योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

 

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में आवेदन की शर्तें क्या हैं?

योजना में आवेदन के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है –

  • योजना में आवेदन से पूर्व श्रमिक कर्मकार मंडल में न्यूनतम एक वर्ष की अवधि से पंजीकृत होना और 90 दिन की अवधि तक कार्य करना आवश्यक है।
  • निर्माण श्रमिको की अधिकतम  दो बेटियों के लिए आवेदन मान्य होगा।
  • आवेदन के समय बेटी की आयु 18 वर्ष अथवा 18 वर्ष 6 महीने से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बेटी का निर्धारित आयु तक अविवाहित होना आवश्यक है।

 

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन अपने क्षेत्रीय चॉइस सेण्टर के माध्यम से या स्वयं छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की वेबसाइट से किया जा सकता है।

 

 

 

 

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Application, नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, noni sashaktikaran yojana patrta, noni sashaktikaran yojana documents, noni sashaktikaran sahayata yojana benefits, noni sashaktikaran sahayata yojana aavedan, noni sashaktikaran sahayata yojana uddeshya, chhattisgarh govt scheme, state govt scheme, kendriya yojana, asangathit shramik yojana, shram vibhag yojana, pradhanmantri yojana, mukhyamantri noni sashaktikaran sahayata yojana, nirman shramik yojana