Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana 2022 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022

knaya utthan yojana, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, knaya utthan yojana update, knaya utthan yojana eligibility, knaya utthan yojana documents, knaya utthan yojana online application, bihar govt scheme, mukhyamantri yojana, sarkari yojana, baalika protsahan yojana, balika shiksha protsahan yojana

Mukhyamantri_Kanya_Utthan_Yojana1

Table Of Content

Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana 2022 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा “बेटी बचाओ बेटी बेटी पढ़ाओ” मिशन की शुरुआत की गयी है। इसी मिशन के अंतर्गत सभी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन की योजना का संचालन किया गया है। इसी क्रम में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन एवं कम उम्र में कन्याओं के विवाह को रोकने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उतथान योजना का संचालन किया गया है।

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा किया गया था। योजना के तहत कन्याओं  को स्नातक तक की शिक्षा पूरा करने पर रु 51,000 चरणबद्ध रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया था। जिसमें राज्य की 12 वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को रु 10,000 और स्नातक पास करने वाली छात्राओं को रु 25, 000 प्रदान किया जाता था। किन्तु वर्ष 2021 कन्या उत्थान योजना में के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ा दिया गया है। आइये जाने योजना की लेटेस्ट अपडेट की जानकारी।

Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana Update  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अपडेट 

  • योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2021-22 में इंटरमीडिएट/12 वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को रु 25,000 दिया जाएगा।
  • शैक्षिक सत्र 2021 -22 में स्नातक पास करने वाली छात्राओं को रु 50,000 प्रदान किया जाएगा।
  • छात्रा का बिहार बोर्ड परीक्षा के प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि से मैच न करने पर योजना में आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक, आंध्रा बैंक, कारपोरेशन बैंक,देना बैंक, बैंक ऑफ़ कॉमर्स,सिंडिकेट बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया, विजया बैंक के IFSC कोड स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
  • बैंक खाता आवेदक छात्रा के नाम से होना चाहिए। जॉइंट बैंक खाता होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • बैंक खाता राष्ट्रिय बैंक /इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक/मान्यता प्राप्त निजी बैंक के बिहार राज्य में स्थित किसी भी बैंक शाखा में होना आवश्यक है।
  • आधार कार्ड आवेदक छात्रा के नाम से होना अनिवार्य है।

Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana Eligibility  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पात्रता 

  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरमीडिएट/12 वीं बोर्ड की परीक्षा पास करने वाली सभी वर्गों की छात्रायें।
  • बिहार राज्य से स्नातक की परीक्षा पास करने वाली सभी वर्गों की छात्राएं।
  • आवेदक छात्राओं को इंटरमीडिएट/स्नातक की परीक्षा पास करने वाले वर्ष तक अविवाहित होना आवश्यक है।
  • आवेदक छात्रा के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • छात्रा को गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी के परिवार से होना आवश्यक है।
  • छात्रा को बिहार राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।

Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana Documents  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अपडेट डाक्यूमेंट्स 

  •  आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • अविवाहित होने का प्रमाण पत्र
  • छात्रा के नाम के बैंक खाता का नंबर , बैंक शाखा का ifsc कोड आदि।
  • छात्रा के 12 वीं कक्षा/स्नातक की अंकतालिका
  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर सक्रीय होना आवश्यक है।

Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana Online Application मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन

  • योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए e -Kalyan वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (10 +2 )  2021 के लिए आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद students विकल्प के अंतर्गत Registration for students विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म भरने से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश पढ़ने के बाद continue विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन सफल होने पर आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल एवं ईमेल आईडी पर यूज़र आईडी हुए पासवर्ड का मैसेज प्राप्त होगा। जिसकी सहायता से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद योजना का आवेदन फॉर्म भरने और आवश्यक डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करने के माध्यम से योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।
  • इसके आवेदन संख्या रसीद दूसरे स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा। इस रसीद को में लिखे आवेदन संख्या को सुरक्षित रखना होगा। आवेदन संख्या की सहायता से आवेदन की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 पीडीएफ डाउनलोड लिंक

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश बाँस रोपण अनुदान योजना 2022

हरियाणा कन्यादान योजना 2022

 जाग्रति: बैक टू वर्क योजना 2022