Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Registration 2022 मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन 2022

bima yojana, swasthya bima yojana, mukhyamantri chiranjeevi swasthya  bima yojana,  chiranjeevi swasthya  bima yojana eligibility,स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,  chiranjeevi swasthya  bima yojana documents, chiranjeevi swasthya  bima yojana benefits, chiranjeevi swasthya  bima yojana online registration process, mukhyamantri yojana, rajasthan govt scheme, sarkari yojana, pradhanmantri yojana, state govt scheme

chiranjivi swasthya bima yojana

Table Of Content

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Registration 2022 मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 1 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गयी है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को रु 500000 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करना है। स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदेश के बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों को निशुल्क प्राप्त होगा अर्थात बीमा के प्रीमियम राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। शेष परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम के लिए रु 850 का भुगतान करना होगा और शेष आधी राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।

इस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शामिल किये गए सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। योजना में सामान्य बीमारी से लेकर हार्ट, कैंसर, न्यूरो, कोविड-19 और ब्लैक फंगस जैसी गम्भीर बीमारियो का इलाज निःशुल्क किया प्राप्त किया जा रहा है। अभी तक चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 433 निजी और 756 सरकारी अस्पताल जुड़ चुके है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सिंगल साइन ऑन पोर्टल/ SSO पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। आइये देखें योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रकिया की जानकारी।

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Eligibility मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पात्रता 

निशुल्क बीमा की पात्रता के अंतर्गत आने वाले परिवार

  • राज्य के मूल निवासी लघु एवं सिमान्त कृषक परिवार।
  • राज्य के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र लाभार्थी परिवार।
  • सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र लाभार्थी परिवार।
  •  राज्य के समस्त विभागों के बोर्ड /निगम/सरकारी कंपनी में कार्यरत संविधा कर्मी।
  • राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 अनुग्रह राशि भुगतान प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवार।

निर्धारित प्रीमियम की आधी राशि का भुगतान करने के पात्र परिवार

राज्य के सरकारी कर्मचारी, जो पेंशनर नहीं हैं, मेडिकल अटेंडेंट जो नियमों के तहत योजना के लाभ नहीं ले रहें हों आदि निर्धारित प्रीमियम रु 850 का भुगतान करने के माध्यम से योजना में सम्मिलित हो सकते हैं।

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Documents मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के डाक्यूमेंट्स 

  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • राशन कार्ड
  • परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Benefits मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ 

  • योजना में पंजीकृत परिवार को बीमारी के उपचार के लिए रु 5 लाख तक के उपचार की कैशलेस सुविधा।
  • योजना के निर्धारित मानदंडों के अंतर्गत आने वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का निशुल्क लाभ अर्थात बीमा के  प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।
  • शेष परिवार बीमा के निर्धारित प्रीमियम रु 850 का भुगतान करने के माध्यम से बीमा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे परिवारों के बीमा प्रीमियम की शेष आधी राशि का भुगतान सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत शामिल सरकारी एवं निजी गुणवत्तापूर्ण अस्पतालों में इलाज की कैशलेस सुविधा।

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Registration Process  मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

  • योजना में रजिस्ट्रेशन स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए SSO आईडी बनाना होगा इसके लिए पोर्टल लिंक पर क्लिक करने के माध्यम से  पोर्टल पर दिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने जन आधार कार्ड नंबर की सहायता से सिंगल साइन ऑन आईडी बनाना होगा।
  • फ़िर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पोर्टल पर अपनी sso आईडी से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद अपनी पात्रता के आधार पर फ्री और पेड विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करने पर अपने परिवार के सदस्यों का विवरण देख सकेंगे। जिसमें से परिवार के किसी एक सदस्य को डिजिटल हस्ताक्षर ऑनलाइन करना होगा।
  • इसके बाद उस सदस्य के आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मैसेज आएगा।
  • ओटीपी सबमिट करने के बाद फॉर्म में दिए विवरण को दर्ज करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीमा के डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करके निकला जा सकेगा।
  • पेड श्रेणी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने पर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पर निर्देशित कर दिया जाएगा। आपको ऑनलाइन अपने बैंक से रु 850 रु के बीमा प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसके बाद बीमा के डाक्यूमेंट्स का प्रिंटआउट निकल सकेंगे।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पैकेज लिंक

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत शामिल अस्पताल खोज लिंक

योजना का टोलफ्री नंबर : 1800180 6127

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

हरियाणा कन्यादान योजना 2022

बिहार बीज अनुदान योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2022

नमो टैबलेट योजना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 2022