E- Shram Card online Registration Process 2022 ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2022

e-shram card, e -shram card eligibility, ई -श्रम कार्ड,  ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन, e-shram card registration documents, e-shram card online registration, e- shram card benefits, shramin yojana, shramik kalyan yojana, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, sarkari yojana,

e-shram card yojana

Table Of Content

E- Shram Card online Registration Process 2022 ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2022

श्रमिकों को समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा अनेक बीमा एवं पेन्शन योजनाओं का संचालन किया गया है। इसी क्रम में देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मोदी सरकार द्वारा ई -श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गयी है।इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा सुरक्षित करना है। जिससे आपातकालीन स्थितियों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के एकत्रित आँकड़ों का प्रयोग करके उन्हें समाजिक सुरक्षा सहायता पहुँचाने में सुविधा हो सके। इसके लिए श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा ई -श्रम वेबपोर्टल लॉंच किया गया है, इस पोर्टल पर रेजिस्टर्ड सभी कामगारों को ई -श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा। ई -श्रम कार्ड में श्रमिकों की पहचान के लिए 10 अंकों का यूनिक आइडी नम्बर लिखा होगा, जिसका उपयोग करके श्रमिक हित में शुरू की गयी सभी सरकारी योजना का लाभ श्रमिक उठा सकेंगे।आइए देखें ई -श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करने की जानकारी।

E- Shram Card Eligibility  ई -श्रम कार्ड की पात्रता 

  • देश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
  • श्रमिक को आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • श्रमिक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • आधार कार्ड से लिंक्ट मोबाइल नम्बर सक्रिय होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ रेहड़ी -पटरी वाले, फल -सब्ज़ी का ठेला लगाने वाले, सड़क के किनारे मोची, नाई का काम करने वाले, बढ़ई, आशा वर्कर, मनरेगा श्रमिक, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, खेतिहर मज़दूर किसान, मछुआरे आदि प्राप्त कर सकेंगे।

E- Shram Card online Registration Documents ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स 

  • आधार कार्ड बना होना आवश्यक है।
  • आधार कार्ड से लिंक्ट मोबाइल नम्बर।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आवेदक श्रमिक के नाम के बैंक खाते का विवरण जैसे – बैंक शाखा का IFSC कोड , बैंक खाता नम्बर, बैंक शाखा का नाम आदि।

E- Shram Card Benefits  ई -श्रम कार्ड बनवाने के लाभ 

  • योजना के तहत ई- श्रम पोर्टल पर रेजिस्टर्ड श्रमिकों के बैंक खाते में रु 1,000 प्रतिमाह सरकार की तरफ़ से आर्थिक सहायता के रूप में डीबीटी (direct debit transfer) के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को रु 2लाख के दुर्घटना बीमा का लाभ  प्राप्त होगा। बीमा के अंतर्गत श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में रु 2लाख की बीमा राशि सम्बंधित श्रमिक परिवार को प्राप्त होगा।यदि दुर्घटना में श्रमिक के विकलांग होने की दशा में रु 1 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।
  • ई -श्रमिक कार्ड धारक प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, समाजिक सुरक्षा योजना आदि जो आगे भी जो योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा लागू की जाएगी, उन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई -श्रम कार्ड बना होना अनिवार्य होगा।
  • अभी तक देश भर के २४ करोड़ श्रमिकों द्वारा ई -श्रम कार्ड के लिए पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। सरकार द्वारा इस योजना से कम से कम ३८ करोड़ श्रमिकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • ई -श्रम कार्ड में श्रमिकों की पहचान के लिए १० अंकों का श्रमिक यूनिक आयडेंटिटी नम्बर दिया जाएगा। जिसकी सहायता से सरकार पात्र श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शिता बनाए रखने की प्रक्रिया को क्रियान्वित करेगी।

E- Shram Card online Registration Process  ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • ई -श्रम कार्ड अपने क्षेत्र के जान सेवा केंद्र के माध्यम से भी बनवाया जा सकता है।इसके अतिरिक्त श्रमिक स्वयं भी स्मार्ट फ़ोन या कम्प्यूटर की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ई -श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रेजिस्टर प्रक्रिया पूर्णतया निशुल्क है।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए ई -श्रम वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ई -श्रम पर रेजिस्टर करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आधार कार्ड नम्बर से लिंक्ट मोबाइल नम्बर लिखना होगा।
  • फिर सिक्यरिटी कोड लिखने के बाद EPFO और EESIC विकल्प के सामने दिए NO रेडीओ बटन पर क्लिक कारण होगा।
  • इसके बाद send OTP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी लिखने के बाद दूसरा पेज खुलेगा।
  • अब आवेदक श्रमिक को अपने आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद ई -श्रम कार्ड बनवाने का रेजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भर कर submit विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदन पावती रसीद को कम्प्यूटर में सुरक्षित रखना होगा। इस रसीद में लिखे नम्बर की सहायता से ऑनलाइन या सीएससी केंद्र के माध्यम से आवेदन की स्थिति जाँच की जा सकेगी।

ई -श्रम कार्ड वेबपोर्टल लिंक

ई -श्रम कार्ड से सम्बंधित सहायता प्राप्त करने के लिए नीचे दिए ऐड्रेस और फ़ोन नम्बर का उपयोग करें :

अवर सचिव (ई-श्रम पोर्टल)

श्रम और रोजगार मंत्रालय
भारत सरकार, जैसलमेर हाउस
मानसिंह रोड. नई दिल्ली-110011, भारत

फोन नंबर: 011-23389928

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनाएँ पढ़िए हिंदी में:

नमो टैबलेट योजना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 2022

गरीब विधवा की बेटी और अनाथ लड़कियों की शादी योजना

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना