MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana Application Process मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया

swarojgar yojana, mp swarojgar yojana, mp swarojgar yojana application process,  मध्य प्रदेश स्वरोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,  mukhyamantri swarojgar yojana patrta, mukhyamantri swarojgar yojana documents, mukhyamantri swarojgar yojana financial assistance, madhya pradesh govt scheme, sarkari yojana, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, mp-mukhymantri swarojgar yojna  

Table Of Content

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana Application Process मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश में बेरोजगारी पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को उद्योग अथवा व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की तरफ से बैंक ऋण प्राप्त करने में मार्जिन मनी, ब्याज सब्सिडी, ऋण गारंटी एवं उद्योग से सम्बंधित प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त होगा।   स्वरोजगार योजना के तहत न्यूनतम 5 वीं कक्षा पास युवा भी ऋण प्राप्त करने के पात्र होंगे। इस प्रकार स्वरोजगार के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध करवाने  का मकसद सभी वगों के युवाओं अपना व्यवसाय शुरू करने का सामान अवसर उपलब्ध करवाना है। इस योजना का क्रियान्वयन सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्योग विभाग द्वारा किया जाता है। आइये देखें योजना में आवेदन की जानकारी।  

 

MP Swarojgar Yojana Eligibility  मध्य प्रदेश स्वरोजगार योजना पात्रता

 

  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • न्यूनतम कक्षा 5 होना अनिवार्य है।
  • परिवार की आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।
  • आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • किसी भी राष्ट्रिय बैंक /सहकारी बैंक अथवा वित्तीय संस्था का चूककर्ता नहीं होना चाहिए।
  • किसी भी शासकीय उद्यमी/ स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थीयों को योजना के तहत ऋण प्राप्त नहीं होगा।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ जीवनकाल में केवल एक बार ही प्राप्त किया जा सकेगा।
  • उद्योग/सेवा/व्यवसाय योजना के अंतर्गत क्रेडिट गारंटी फंड स्कीम /क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (CGTMSE/CGFMU) बैंक ऋण गारंटी के लिए पात्र परियोजनाओ के लिए योजना के तहत बैंक ऋण प्राप्त किया जा सकेगा। किन्तु किसी भी प्रकार के वाहन/पशु पालन /कुक्कुट पालन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पात्र नहीं माना जाएगा।
  • योजना में आवेदन के डेट/दिनांक को आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 

MP Swarojgar Yojana Financial assistance मध्य प्रदेश स्वरोजगार योजना वित्तीय सहायता 

  मार्जिन मनी में छूट

  • योजना के अंतर्गत परियोजना लागत का न्यूनतम रु 50,000 और अधिकतम रु 10 ,00 000 तक प्राप्त होगा।
  • सामान्य वर्ग के लिए परियोजना लागत का 15 % जो कि अधिकतम रु 1,00,000 है।
  • बीपीएल, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर को छोड़कर)/महिला /अल्पसंख्यक/विकलांगजन के लिए परियोजना लागत का 30 % जो कि अधिकतम रु 2 लाख तक होगा।
  • विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति को परियोजना लागत का 30 % जो कि अधिकतम रु 3 लाख तक होगा।
  • भोपाल गैस पीड़ित परिवार के सदस्यों को परियोजना लागत का 20 % जो कि अधिकतम रु 1 लाख होगा।

ऋण स्थगन (moratorium) अवधि परियोजना शुरू होने के पहले छः महीने तक ऋण की किश्त जमा करने में छूट मिलेगी। अर्थात छः महीने की बैंक ऋण की किश्त को शुरुआत में नहीं दे पाने की स्थिति में बाद में देने का विकल्प होगा। बैंक ऋण चुकाने की अवधि 5 से 7 वर्ष होगी। अर्थात ऋण स्थगन अवधि से अधिकतम 7 वर्ष के अंदर योजना के तहत  बैंक ऋण चुकाना आवश्यक होगा।    

MP Swarojgar Yojana Documents  मध्य प्रदेश स्वरोजगार योजना डाक्यूमेंट्स 

 

  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • आवेदक के शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विकलांग होने की स्थिति में विकलांगता प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय/उद्यम के लिए भूमि/भवन किराए पर लेने की स्थिति में एग्रीमेंट पेपर
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत क्रीमी लेयर वर्ग में आने पर सम्बंधित आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्राप्त किये होने पर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • परियोजना रिपोर्ट

 

MP Swarojgar Yojana Application Process  मध्य प्रदेश स्वरोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया 

 

  • इस योजना में आवेदन के लिए  मध्य प्रदेश स्वरोजगार योजनायें  आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के नीचे दिए आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्योग विभाग लिंक पर क्लिक करें।
  • इस पेज में साइन अप विकल्प के अंतर्गत अपना नाम, मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी लिखे के माध्यम से वेबपोर्टल पर पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर बनाये गए यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लिंक पर क्लिक करने के बाद योजना का आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करें। इस प्रकार योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

    मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आधिकारिक वेबसाइट लिंक।

 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पीडीएफ डाउनलोड लिंक।    

 

 

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:    

 

 

 

 

 

अन्य योजनायें पढ़िए होंदी में :  

 

 

 

  राजस्थान पुलिस मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन 2022

 

 

 

राजस्थान आस्था योजना आवेदन 2022    

 

 

 

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना 2022