MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana म.प्र. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

mp kisan kalyan yojana, mukhyamantri kisan kalyan yojana, kisan kalyan yojana eligibility, kisan kalyan yojana documents, mp kisan kalyan yojana application,          मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, madhya pradesh govt scheme, sarkari yojana, kisan yojana, kisan kalyan yojana, mukhyamantri yojana, garib kisan yojana

mp kisan kalyan yojana pics

Table Of Content

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana म.प्र. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खाते में प्रत्येक वर्ष रु 6000 तीन समान किश्तों में भुगतान किया जाता है। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की गयी है। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 26 सितम्बर 2020 को विडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से की गयी है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के किसानों को प्रति वर्ष रु 4000 दो समान किश्तों में राज्य किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जायेगी। योजना का लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को प्राप्त होगा। इस प्रकार अब मध्य प्रदेश के किसानो के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति वर्ष कुल रु 10000 डाले जायेगे। आइये जाने किसान कल्याण योजना की जानकारी।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana kya hai म.प्र. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण 

प्राकृतिक आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर कृषि उत्पादन विपरीत प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन परिस्थियों से उबरने में किसानों की आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान कल्याण योजना लागू की गयी है। योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट डेबिट ट्रान्सफर के माध्यम से रु 4000 दो सामान किश्तों में पहुँचाई जायेगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि वर्ष में 6 महीने के अंतराल में रु 2000-2000 की दो किश्तों में ट्रान्सफर की जायेगी।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Eligibility म.प्र. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता 

  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी किसानो को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को हीं प्राप्त होगा।
  • किसान की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो।
  • मध्य प्रदेश के सीमांत एवं लघु किसान।
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़ के अनुसार 2 हेक्टेअर से अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं होना चाहिए।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • यदि आप किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Documents  म.प्र. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़ कृषि योग्य भूमि मध्य प्रदेश में हीं होना आवश्यक है।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बैंक खाता के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Application  म.प्र. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन 

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड किसानों को रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किश्त भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बैंक खाते में हीं राज्य सरकार की तरफ से ट्रान्सफर की जायेगी।
  • अब मध्य प्रदेश के किसानों को प्रति वर्ष किसान सम्मान निधि योजना के तहत रु 10,000 प्राप्त होगा। पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रु 6000 वार्षिक और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत रु 4000 वार्षिक। इस तरह कुल मिलाकर रु 10,000 वार्षिक किसान सम्मान निधि बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनाये पढ़िए हिंदी में :

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना आवेदन

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानो को मिलेगा केसीसी

ऑनलाइन रोजगार पंजीयन कैसे करें ?

समग्र कार्ड और समग्र सदस्य कार्ड कैसे प्रिंट करे ?

समग्र id में आधार कार्ड लिंक कैसे करें how to link samagra id with aadhar card in hindi

समग्र आईडी samagra id मे नाम कैसे अपडेट करें ? how to update NAME in samagra id online ?

समग्र आईडी samagra id मे जन्म तिथि कैसे अपडेट करें ? how to update DOB in samagra id online ?

पैन कार्ड से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Reply