Modi Sarkar ki Pahli budget -2019 मोदी सरकार की पहली बजट-2019

Budget – 2019, Budget – 2019 ke Mukhya Bindu, बजट – 2019 के मुख्य बिंदु, Modi Sarkar ki Pahli budget -2019, Modi Govt-2 ki budget , मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की बजट, मोदी सरकार की पहली बजट-2019, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट 2019, budget 2019, Modi govt new budget, बजट 2019 की मुख्य विशेषताएं

BUDGET 2019

Table Of Content

Modi Sarkar ki Pahli budget -2019 मोदी सरकार की पहली बजट-2019

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली बजट 5 जुलाई 2019 को पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक सबके पास अपना घर हो, हर गाँव में बिजली पहुँचाना, स्वच्छता मिशन के तहत हर घर में शौचालय उपलब्ध करवाना है। सागरमाला के तहत जल रास्ते को बढ़ावा देने के लिए देश के भीतर जल मार्ग को प्रारम्भ किया जाएगा। भारतमाला के अंतर्गत नेशनल हाईवे का निर्माण करना और सभी गाँवों में पक्की सड़क बनवाना है। मेक इन इंडिया , स्टैंड अप इंडिया योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। हमारी सरकार देश के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तमंत्री ने भाषण में कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य रिफोर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करने का है। वित्त मंत्री ने बजट के माध्यम से देश के आगामी दस सालों के लक्ष्य को प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था आगामी कुछ वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच जायेगी। तो आइये जाने बजट 2019 की मुख्य विशेषताएं।

Budget – 2019 ke Mukhya Bindu बजट – 2019 के मुख्य बिंदु 

  •   बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए ई वाहनों  पर 12% जीएसटी को घटाकर 5% कर दिया गया है।
  • स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एंजिल टैक्स को समाप्त कर दिया गया है।
  • 45 लाख तक के मकान खरीदने पर होम लोन के ब्याज पर 2 लाख की छूट को बढ़ाकर 3.5 लाख कर दिया गया है।
  • 2 -5 करोड़ रूपए वार्षिक कमाने वालों को 3% अधिक टैक्स भरना होगा और 5 करोड़ रूपए से अधिक वार्षिक कमाने वालों को 7% अधिक इनकम टैक्स भरना होगा।
  • व्यक्ति विशेष द्वारा एक वर्ष में 2 करोड़ रूपए से अधिक बैंक से निकालने पर 2% TDS लगेगा। अर्थात 2 करोड़ के अमाउंट पर 2 लाख टैक्स कटेगा।
  • अब आधार कार्ड से भी टैक्स भरा जा सकेगा। अर्थात टैक्स फाइल करने के लिए आधार नंबर का प्रयोग किया जा सकेगा।
  • बैंकों के क्रेडिट को बढ़ाने के लिए 70 हज़ार करोड़ रूपये देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
  •   नये सिक्के जारी करने की घोषणा की गयी है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्व्रारा 1 रूपये से लेकर 20 रूपए तक के नए सिक्के जारि किये जायेंगे।
  • वर्ष 2019-20 में चार नए दूतावास खोलने  का लक्ष्य रखा गया है।
  • अब  प्रवासी भारतीय को आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए 180 दिन तक इंतज़ार नहीं करना होगा। अर्थात पहले भारत में 180 दिन रहने के बाद आधार कार्ड प्राप्त होता था। अब भारत आते हीं आधार कार्ड बनवा सकेंगे।
  • हर गाँव तक जल की आपूर्ति किये जाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 1500 ब्लाक की पहचान की गयी है। इस लक्ष्य को पूरा करने के माध्यम से हर घर नल का जल पहुंचाने के मिशन को पूरा किया जाएगा।
  • नयी शिक्षा निति के तहत राष्ट्रिय अनुसंधान केंद्र बनाए जायेंगे। उच्च शिक्षा के लिए 400 करोड़ का बजट निर्धारित किया जाएगा। विश्व के टॉप 200 कालेजों में भारत के केवल 3 कालेज हैं। इनकी संख्या बढाने के लिए नयी शिक्षा निति के तहत काम किया जाएगा। ऑनलाइन कोर्स को बढ़ावा दिया जाएगा। विदेश से छात्रों को अध्ययन कार्यक्रम के तहत भारत बुलाया जाएगा।
  • स्टार्ट अप इंडिया योजना के तहत मिहलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को लाभ प्रदान किया जाएगा। टीवी चैनल पर स्टार्ट कार्यक्रम शुरू किये जायेंगे।
  • जन धन खाता धारक महिलाओं को 5,000 रूपए ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जायेगी। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए एक लाख रूपये मुद्रा ऋण की व्यवस्था की जायेगी।

योजना की अधिक जानकारी यूट्यूब विडियो में देखिये  For more information watch YouTube video.

अन्य योजनाये पढ़िए हिंदी में :

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना

राजस्थान किसान फसल कर्ज माफ़ी सूचि -2019

हनी मिशन परियोजना

Leave a Reply