LIC Jeevan Umang Plan 945 एलआईसी जीवन उमंग प्लान 945

 

 

Table Of Content

LIC Jeevan Umang Plan 945 एलआईसी जीवन उमंग प्लान 945

 

भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन उमंग पॉलिसी मनी बैक प्लान है। इस पॉलिसी में न्यूनतम 90 दिन – 55 वर्ष की आयु के बीच प्रवेश/निवेश किया जा सकता है। ये एक पेंशन प्लान का लाभ भी प्रदान करती है। इस पॉलिसी में निवेश न्यूनतम रु 2 लाख से किया जा सकता है। यह पॉलिसी धारक के 100 वर्ष की आयु तक बीमा कवर प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त पॉलिसी की परिपक्वता अवधि पूरी होने पॉलिसी की खरीद मूल्य के 8% राशि का वार्षिक लाभ बीमाधारक को आजीवन प्राप्त होता है।

यदि बीमाधारक की मृत्यु 100 वर्ष पुरे होने से पहले हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमा की राशि का भुगतान कर दिया जाता है। नॉमिनी के पास बीमा की राशि को एकमुश्त अथवा किश्तों में लेने का विकल्प उपलब्ध होता है। इसके अतिरिक्त इस बीमा पॉलिसी में निवेश पर आयकर टैक्स की धारा 80 सी के तहत आयकर में छूट का लाभ मिलता है। आइये देखें जीवन उमंग प्लान की विशेषताओं की जानकारी।

 

Eligibility & Conditions पात्रता एवं शर्तें 

 

  • प्रवेश के समय न्यूनतम आयु : 90 दिन (पूर्ण)
  • प्रवेश के समय अधिकतम आयु : 55 वर्ष (निकटतम जन्मदिन)
  • प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत में न्यूनतम आयु: 30 वर्ष (निकटतम जन्मदिन)
  • प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत में अधिकतम आयु : 70 वर्ष (निकटतम जन्मदिन)
  • पॉलिसी कवरेज : 100 वर्ष (निकटतम जन्‍मदिन)
  • न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड : रु. 2,00,000
  • मैक्सिमम बेसिक समएश्योर्ड : कोई सीमा नहीं
  • मूल बीमित राशि रु. 25,000/- के गुणकों में होगी
  • प्रीमियम भुगतान अवधि : 15, 20, 25 और 30 वर्ष
  • पॉलिसी अवधि: बीमाधारक के 100 वर्ष तक की आयु को कवर करेगी
  • बीमा के प्रीमियम भुगतान के लिए वार्षिक /अर्धवार्षिक /तिमाही /मासिक मोड का चयन किया जा सकता है। 
  • बीमा के प्रीमीयम मोड वार्षिक पर 2 % और अर्धवार्षिक प्रीमियम मोड पर 1 % का छूट प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त तिमाही और मासिक प्रीमियम मोड पर कोई छूट प्राप्त नहीं होगा। 

Required Documents आवश्यक डाक्यूमेंट्स 

 

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड की फोटोकॉपी 
  •  खाते का कैंसल किया हुआ चेक 
  • पासपोर्ट साइज वर्तमान का फोटो 

 

Policy  Benefits  पॉलिसी के लाभ 

 

ऋण की सुविधा :

बीमा पॉलिसी खरीदने के तीन वर्ष पुरे होने के बाद से कभी भी ऋण की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

 

सर्वाइवल बेनिफिट :

पॉलिसी की प्रीमियम अवधि पूरी होने के बाद से बीमाधारक को आजीवन पॉलिसी खरीद मूल्य की 8% राशि वार्षिक आय के रूप में प्राप्त होगी।

 

टैक्स बेनिफिट :

बीमा योजना के प्रीमियम भरने पर आय कर के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स में छूट मिलती है। इसके अतिरिक्त पॉलिसी की परिपक्वता राशि पर आय कर के सेक्शन 10 डी के तहत कर में छूट का लाभ प्राप्त होता है। 

 

परिपक्वता लाभ :

बीमाधारक के 100 वर्ष की आयु पूरी होने या पालिसी की परिपक्वता अवधि पूरी होने पर मृत्यु होने की दशा में बीमित राशि के साथ रिवर्सनरी बोनस एवं फाइनल एडिशनल बोनस का लाभ प्राप्त होगा। 

 

मृत्यु लाभ :

बीमाधारक की मृत्यु जोखिम शुरू होने से पहले होने की दशा में नॉमिनी को जमा की गयी प्रीमियम की कुल राशि बिना ब्याज के वापस कर दी जायेगी। यदि बीमाधारक की जोखिम शुरू होने के बाद होती है, तो बीमित राशि का कुल योग + अंतिम अतिरिक्त बोनस के साथ  रिवर्सनरी बोनस का लाभ नॉमिनी को प्राप्त होता है। 

 

राइडर बेनिफिट :

पॉलिसी के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ, दुर्घटना लाभ राइडर, न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर,न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट राइडर एवं प्रीमियम छूट लाभ राइडर का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 

 

Policy feature  पॉलिसी की विशेषता 

 

फ्री लुक पीरियड :

पॉलिसी खरीदने के 15 दिन के अंदर बीमा के बांड को वापस किया जा सकता है।

 

पॉलिसी सरेंडर :

पॉलिसी का प्रीमियम तीन वर्ष भरने के बाद किसी भी समय पॉलिसी सरेंडर करने की सुविधा उपलब्ध है। 

 

जोखिम शुरुआत की तिथि:

यदि पॉलिसीधारक की आयु 8 वर्ष से कम है, तो बीमा खरीदने के 1 वर्ष , 2 वर्ष या 8 वर्ष की आयु पूरी होने  पर जोखिम कवर की शुरुआत होगी। यदि बीमाधारक की आयु 8 वर्ष से या उससे अधिक है, तो जोखिम कवर की शुरुआत पॉलिसी खरीदने की तिथि से शुरू हो जायेगी। 

 

बीमा कवर :

इस पॉलिसी के तहत बीमाधारक के 100 वर्ष की आयु तक बीमा कवर का लाभ प्राप्त होता है। 

 

 

How to Purchase Jeevan Umang plan  जीवन उमंग प्लान कैसे खरीदे 

 

पालिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ख़रीदा जा सकता है –

ऑनलाइन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन खरीदने के लिए होम पेज में दिए उत्पाद शीर्षक के अंतर्गत बीमा योजनायें विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद lic online service portal शीर्षक के अंतर्गत apply now विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद apply your insurance policy फॉर्म में सभी सूचनाएं दर्ज करने और आवश्यक डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करें।

ऑफलाइन प्रक्रिया

  • अपने नजदीकी भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय से संपर्क करें।
  • कार्यालय में मौजूद एलआईसी एजेंट से जीवन उमंग प्लान का फॉर्म प्राप्त करें।
  • फिर फॉर्म में सभी सूचनाएं दर्ज करने और डाक्यूमेंट्स संलग्न करने के बाद एलआईसी एजेंट के पास फॉर्म जमा करें।

 

जीवन उमंग प्लान 945 आधिकारिक वेबसाइट लिंक।

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

 

एलआईसी का न्यू जीवन शांति प्लान

 

नया जीवन आनंद बीमा प्लान

 

एलआईसी धन वर्षा प्लान

 

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

क्या पॉलिसीधारक के आत्महत्या के मामले में पॉलिसी का दावा शून्य हो जाएगा?

पॉलिसीधारक की आयु 8 वर्ष से कम होने की दशा में पॉलिसी का दावा मंजूर नहीं होगा। यदि पॉलिसीधारक जीवन उमंग बीमा खरीदने के पहले वर्ष के अंदर आत्महत्या (पागल होने या किसी अन्य कारण से) कर लेता है, तो इस दशा में आत्महत्या की तारीख तक जमा किये गए बीमा की कुल किश्त का 80% राशि या पॉलिसी सरेंडर मूल्य जो भी अधिक हो का भुगतान किया जाएगा। बीमा राशि के दावे को नामंजूर कर दिया जाएगा।

 

जीवन उमंग पॉलिसी 945 की परिपक्वता अवधि क्या है?

इस पॉलिसी की परिपक्वता अवधि बीमाधारक के 100 वर्ष तक की आयु है।

 

क्या जीवन उमंग पॉलिसी को सरेंडर किया जा  सकता है?

बीमा खरीदने के न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद कभी भी पॉलिसी को सरेंडर किया जा सकता है। ऐसे मामले में एलआईसी कंपनी द्वारा सरेंडर वैल्यू का भुगतान किया जाएगा।

 

क्या जीवन उमंग पॉलिसी में राइडर बेनिफिट शामिल है?

हाँ , पॉलिसी के अंतर्गत शामिल राइडर बेनिफिट इस प्रकार हैं :

  • दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ
  • दुर्घटना लाभ राइडर
  • न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर
  • न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट राइडर
  • प्रीमियम छूट लाभ राइडर

 

 

LIC Jeevan Umang Plan 945, जीवन उमंग प्लान, policy ki visheshta, benefits of jeevan umang plan, jeevan umang plan kya hai, paatrta evam sharte, documents, lic scheme, bhartiy jeevan bima nigam yojana, How to Purchase Jeevan Umang plan