didi kitchen scheme, jharkhand didi kitchen scheme, community kitchen, corona relief scheme, jharkhand govt scheme, highway community kitchen yojana, मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना, हाईवे कम्युनिटी किचेन, mukhyamantri yojana, mukhyamantri didi kitchen yojana, sarkari yojana, corona mahamari rahat yojana
Table Of Content
Jharkhand Didi Kitchen Scheme झारखण्ड दीदी किचन योजना
झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रदेश में दीदी किचन योजना शुरू की गयी हैं। गौरतलब है कि राज्य में पहले से 872 दाल -भात केंद्र और 342 पुलिस थानों में कम्युनिटी किचन संचालित है। अब कोरोना महामारी में प्रवासी राहगीरों को भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दीदी किचन योजना प्रारम्भ की गयी है। झारखण्ड राज्य की सीमा के अन्दर हाईवे पर प्रत्येक 20 किलोमीटर की दूरी पर कम्युनिटी किचन खोला गया है।
दरअसल कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए देशव्यापी लॉक डाउन जारी है। ऐसे में प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अपने -अपने प्रदेश को लौट रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के आय दिन दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। अपने घर किसी भी तरह पहुँचने के लिए मजदूर भूखे -प्यासे पैदल हीं अपने प्रदेश का सफर तय कर रहें हैं। मजदूरों की ऐसी दशा को देखते हुए झारखण्ड के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सीमा के अन्दर किसी भी मजदूर को चाहे वह प्रदेश का हो या दूसरे प्रदेश का पैदल सफ़र नहीं तय करने की हिदायत दी गयी है। मजदूरों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के हाईवे पर कम्युनिटी किचन में एकत्रित राहगीरों को सुरक्षित शिविर में पहुँचाने और उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया है। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।
Mukhyamantri Didi Kitchen Scheme मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना
- झारखण्ड राज्य में कोरोना संकट काल में ग़रीबों,असहाय और जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए दीदी किचन योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के 4121 पंचायतों में दीदी किचन केंद्र शुरू किये गए हैं। दीदी किचन केंद्र प्रदेश में पहले से संचालित दाल -भात केंद्र और पुलिस थानों में संचालित कम्युनिटी किचन के अतिरिक्त शुरू की गयी है।
- इन केन्द्रों के संचालन की जिम्मेदारी सम्बंधित पंचायत में पंजीकृत सखी मंडल को सौंपी गयी है।
- दीदी किचेन में जरुरतमंदों को भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इन केन्द्रों की संचालिका दीदियाँ भी निशुल्क सेवा प्रदान कर रही हैं।
- दीदी किचेन में सामाजिक दूरी और सेनेटाईजेशन के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
Highway Community kitchen हाईवे पर कम्युनिटी किचेन
- राज्य में पुलिस थानों पर संचालित कम्युनिटी किचन के अतिरिक्त हाईवे पर कम्युनिटी किचेन की शुरुआत की गयी है।
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य की सीमा के अन्दर हाईवे पर प्रत्येक 20 किलोमीटर की दूरी पर कम्युनिटी किचेन केंद्र खोले गए हैं।
- इन केन्द्रों पर एकत्रित प्रवासी मजदूरों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। भोजन के बाद मजदूरों एवं राहगीरों को कोरोना स्वास्थ्य जाँच शिविर में पहुँचाने की व्यवस्था की गयी है।
- कोरोना स्वास्थ्य जाँच के पश्वचात प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि कोई भी झारखंडी भूखा न रहे। इसके अतिरिक्त किसी भी मजदूर को झारखण्ड राज्य की सीमा के अन्दर पैदल यात्रा न करने दिया जाए।
योजना की जाकारी का स्त्रोत ई – समाचार पत्र है।
अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:
अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :
केंद्रीय पेंशनर्स के लिए नयी गाइडलाइन्स जारी
उत्तर प्रदेश कृषि मंडी एक्ट में बदलाव
उत्तर प्रदेश एमएसएमई लोन मेला 2020
I’ve been exploring for a little for any high-quality articles or weblog
posts on this kind of area . Exploring in Yahoo I eventually stumbled
upon this site. Studying this information So i’m satisfied to express that I have a very just right uncanny feeling I
came upon exactly what I needed. I most indisputably will
make certain to do not omit this site and give it a look regularly.
Hello, its nice post regarding media print, we all understand media is a
impressive source of information.
Hey there! This is kind of off topic but I need some help from an established blog.
Is it hard to set up your own blog? I’m not very techincal but I can figure things out pretty
fast. I’m thinking about creating my own but I’m not sure where to begin. Do you have any ideas or suggestions?
Cheers
I all the time used to study paragraph in news papers but now as I am
a user of net so from now I am using net for posts, thanks to web.