Himachal Sarkar ki Gudia Yojana हिमाचल प्रदेश की गुड़िया योजना

Gudia Yojana,Himachal Sarkar ki Gudia Yojana, Himachal Sarkar ki Gudia Yojana ki Visheshtayen, हिमाचल सरकार की गुड़िया योजना, शक्ति बटन मोबाइल एप कैसे काम करेगी, गुड़िया हेल्पलाइन नंबर क्या है , Gudia Helpline Number kya Hai, Shakti Button Mobile App kya Hai

gudia yojana pics

Table Of Content

Himachal Sarkar ki Gudia Yojana हिमाचल प्रदेश की गुड़िया योजना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा महिलाओं के प्रति बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए  गुड़िया योजना का संचालन किया गया है। योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए के कई नियम बनाए गए हैं। गुड़िया योजना के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की तरह हीं 1091 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर महिलाओं के लिए जारि की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा शक्ति बटन मोबाइल एप संचालित किया गया है। इस एप में दिए शक्ति बटन को प्रेस करने पर महिला की सहायता के लिए पुलिस वैन घटना स्थल पर पहुँच जायेगी। योजना के तहत महिलाओं को स्वयं की रक्षा करने में समर्थ बनाने के लिए प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में आत्मरक्षा के गुर की ट्रेनिंग दी जायेगी। आइये जाने योजना की जानकारी।

Himachal Sarkar ki Gudia Yojana ki Visheshtayen हिमाचल सरकार की गुड़िया योजना की विशेषताएं

योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निम्नलिखित सेवाओं का संचालन किया गया है :

शक्ति एप के जरिये घटना स्थल पर मिलेगी सुरक्षा

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शक्ति बटन मोबाइल एप लांच किया गया है।
  • इस एप को गूगल प्ले स्टोर से स्मार्ट फोन में डाउनलोड किया जा सकता है।
  • एप में दिए शक्ति बटन को प्रेस करने पर कुछ हीं मिनट में पुलिस वैन घटना स्थल पर महिला की रक्षा के लिए पहुँच जायेगी।
  •  पीड़ित महिला  द्वारा शक्ति  बटन को प्रेस करने पर महिला का नाम , फोन नंबर एवं घटनास्थल के लोकेशन की सूचना पुलिस कण्ट्रोल रूम के एप से लिंक्ड नंबर पर पहुँच जायेगी
  • पुलिस कण्ट्रोल रूम द्वारा घटना स्थल के निकट के पुलिस स्टेशन एवं पुलिस वैन को सूचना भेज दिया जाएगा।
  • इस प्रकार महिला की सहायता के लिए पुलिस घटना स्थल पर कुछ हीं देर में पहुँच जायेगी।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु गुड़िया हेल्पलाइन नंबर जारि की गई है

  • यदि किसी महिला के पास स्मार्ट फोन नहीं है या स्मार्ट फोन में शक्ति बटन एप डाउनलोड नहीं है। तो महिलाएं  गुड़िया हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1091 पर फोन द्वारा पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकेगी।
  • गुडिया हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने  पर 24 घंटे पुलिस की सहायता उपलब्ध होगी।

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किये गए हैं

  • महिलाओं को अपनी सुरक्षा करने में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षण संस्थानों में सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित की जायेगी।
  • सेल्फ डिफेन्स प्रोग्राम के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जायेंगे।

महिला पुलिस थानों की स्थापना की गई है

  • योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिला पुलिस थाने की स्थापना किये जाने का प्रावधान किया गया है।
  • इन थानों में महिला स्टाफ की नियुक्ति की जायेगी। ताकि महिलायें अपनी शिकायत बेझिझक दर्ज करा सके।
  • महिला थाने में शिकायत 24 घंटे दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।

शिकायत पर कार्यवाही की सूचना मुख्यमंत्री को देनी होगी

  • महिलाओं द्वारा गुडिया हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर दर्ज की गई शिकायत की सूचना घटना स्थल से सम्बंधित पुलिस स्टेशन को भेज दी जायेगी।
  • शिकायत दर्ज करवाने के 48 घंटे के अन्दर  शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजना होगा।

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना 2019

हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार सहायता योजना

हिमाचल प्रदेश की बेटी है अनमोल योजना

Leave a Reply