Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self-Employment Scheme वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना

vcsg scheme, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, vcsg scheme kya hai, vcsg scheme loan subsidy,vcsg scheme electric bus subsidy, vcsg scheme eligibility, vcsg scheme documents, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना आवेदन, vcsg scheme online application,

vcsg scheme pics

Table Of Content

Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self-Employment Scheme वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना

कोरोना महामारी संकट के कारण प्रवासी श्रमिक अपने -अपने गृह राज्य में लौट आयें हैं। ऐसे में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकारें स्वरोजगार  योजनाओं का संचालन कर रहीं हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा वीर सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि वीर सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड की प्रथम स्वरोजगार योजना है। ये योजना 1 जून 2002 से संचालित की गयी है। इस योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर 50% या रु 15 लाख की सब्सिडी प्रदान करने का निर्धारण किया गया है। हालाँकि योजना के तहत गैर परिवहन मद के विभिन्न प्रयोजन के लिए पहले से हीं सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त इस योजना में अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी गयी है। आइये जाने योजना के तहत स्वरोजगार हेतु वाहन पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी।

VSG Scheme Tourism Self-Employment Scheme kya hai वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना क्या है 

इस योजना के तहत पर्यटन से सम्बंधित परियोजना हेतु स्वरोजगार शुरू करने के लिए सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जैसे – बस /टैक्सी परिवहन सुविधा का विकास, मोटर गैराज निर्माण करने, आधुनिक पर्यटन सूचना केन्द्रों की स्थापना,मोटर होम टूरिज्म अंतर्गत पार्किंग निर्माण परियोजना, नाव खरीदने आदि के लिए ऋण प्राप्त किया जा सकता है।

VSG Scheme Tourism Self-Employment Scheme Subsidy वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना सब्सिडी 

  • योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए इलेक्ट्रिक बस की खरीद पर वहां लागत का 50% या अधिकतम रु 15 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।
  • पर्यटन से सम्बंधित गैर परिवहन परियोजना के लिए पर्वतीय क्षेत्र में 33% या अधिकतम रु 15 लाख।
  • राज्य के मैदानी क्षेत्र में परिवहन गैर वाहन यानी पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसाय एवं परिवहन हेतु वाहन खरीद पर परियोजना लागत का 25% या अधिकतम रु 10 लाख सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है।

VSG Scheme Tourism Self-Employment Scheme Eligibility  वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की पात्रता 

  • उत्तराखंड राज्य में पर्यटन से जुड़े स्वरोजगार परियोजना के लिए हीं ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
  • आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के sc/st एवं अन्य पिछड़ी जाति के आवेदक को आरक्षण का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक किसी भी बैंक द्वारा दिवालिया घोषित न किया गया हो।

VSG Scheme Tourism Self-Employment Scheme Documents वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना दस्तावेज़ 

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • परियोजना रिपोर्ट

VSG Scheme Tourism Self-Employment Scheme Online Registration वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना ऑनलाइन पंजीकरण 

  • वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लीक करिए।
  • इस पेज में पंजीकरण करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब जो फॉर्म में सभी सूचनाएं भरने के बाद जमा करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद की प्रक्रिया आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सूचना के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • योजना में आवेदन केवल ऑनलाइन हीं स्वीकार किये जायेंगे।
  • वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के जिला कार्यालय एवं स्वागत केंद्र से संपर्क करना होगा। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून से भी संपर्क किया जा सकता है।
  • अपने जिला के पर्यटन विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी के लिए लिंक का प्रयोग करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना 2020

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

प्रधानमंत्री बीमा योजना में रु 342 प्रीमियम पर रु 4 लाख बीमा कवर जानें कैसे

 

Leave a Reply