Rajasthan Police Mitra Scheme Online Application 2022 राजस्थान पुलिस मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन 2022

police mitra scheme, पुलिस मित्र योजना,  police mitra scheme application process, राजस्थान पुलिस मित्र योजना आवेदन प्रक्रिया, rajasthan  police mitra scheme eligibility, police mitra scheme documents, police mitra scheme features, police mitra scheme social service work list, rajasthan govt scheme, police mitr bharti yojana, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, sarkari yojana, state govt scheme   police mitra scheme

Table Of Content

Rajasthan Police Mitra Scheme Online Application 2022 राजस्थान पुलिस मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन 2022

राजस्थान सरकार द्वारा पुलिस मित्र योजना की शुरुआत की गयी है। योजना का उद्देश्य प्रदेश की जनता एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना है। पुलिस मित्र बनने के लिए स्वेच्छा से कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। राजकीय पुलिस के साथ कन्धा से कन्धा मिलकर चलने और सामाज एवं जनहित कार्यों में पुलिस के साथ सहभागी के रूप में कार्य करने के इच्छित व्यक्तियों को पुलिस मित्र योजना से जोड़ा जाएगा। राजस्थान के जिलेवार थानाधिकारियों द्वारा अपने -अपने क्षेत्र में कार्यरत पुलिस मित्रों से सोशल मिडिया साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर पुलिस मित्रों को जोड़ा जाएगा। इस प्रकार थानाअधिकारी पुलिस मित्रों से निरंतर संपर्क बनाने का कार्य करेंगे। योजना में ऑनलाइन आवेदन राजस्थान सरकार पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट से करना होगा। आइये देखें योजना में आवेदन से सम्बंधित जानकारी।

Rajasthan Police Mitra Scheme Eligibility  राजस्थान पुलिस मित्र योजना पात्रता 

  • आवेदन के समय आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।
  • आवेदक भारत का नागरिक हो।
  • किसी भी आपराधिक, असमाजिक अथवा गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त न यहीं होना चाहिए।
  • किसी राजनितिक पार्टी में सक्रीय न हो।

Rajasthan Police Mitra Scheme Documents   राजस्थान पुलिस मित्र योजना डाक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • वर्तमान की पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Police Mitra Scheme Social Service List  राजस्थान पुलिस मित्र योजना सेवा से सम्बंधित क्षेत्र 

  • अपराध की रोकथाम।
  • जागरूकता अभियान।
  • अपराध जागरूकता अभियान।
  • यातायात सहायता और जागरूकता।
  • अतिक्रमण, बाल दुर्व्यवहार या अन्य सामाजिक  सम्बंधित जागरूकता।
  • मानव अधिकार जागरूकता।
  • महिला अधिकार जागरूकता साइबर क्राइम एवं बैंक ठगी से सम्बंधित जागरूकता।
  • एंटी नार्कोटिक्स अभियान।
  • समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए अभियान।
  • धार्मिक उत्सवों , मेले एवं जुलूस आदि में शान्ति बनाये रखने में सहयोग।
  • अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त।
  • वैवाहिक विवाद, हस्तक्षेप और परामर्श।
  • पीड़ित सहायता कार्यक्रम।
  • पुलिस जनता खेल कार्येक्रम।
  • कैदी एवं अन्य निषेध अपराधियों का पुनर्वास।
  • पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम।
  • साम्प्रदायिक सदभाव के प्रोत्साहन हेतु अभियान।
  • आपराधिक सूचनाएं प्रदान करना।
  • सोशल मिडिया विषयों में सहायता।
  • चिकित्सकीय क्षेत्र में सहायता।
  • सूचना एवं प्रौधोगिकी क्षेत्र में सहायता।
  • शैक्षिणिक क्षेत्र में सहायता।

Rajasthan Police Mitra Features   राजस्थान पुलिस मित्र की विशेषताएँ 

  • अपनी सेवा देने के लिए सदैव तैयार रहना।
  • ईमानदारी, समयबद्धता एवं सेवा कार्य के प्रति समर्पण के भाव होना।
  • अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की सहायता करने के लिए सदैव तैयार रहना।
  • क़ानून व्यवस्था बनाये रखने एवं यातायात के नियमों के पालन हेतु पुलिस के सहभागी बनना।
  • स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु अपने विचारों का योगदान देना।
  • राजकीय सम्पत्तियों की सुरक्षा का ध्यान रखना।
  • मुसीबत में फँसे जरूरतमंद नागरिकों की सहायता करना।
  • अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना।
  • सदैव मानव सेवा के लिए तैयार रहना।
  • समाजिक सेवा की जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से पालन करना।

Rajasthan Police Mitra Scheme Application Process राजस्थान पुलिस मित्र योजना आवेदन प्रक्रिया 

  • योजना में ऑनलाइन आवदेन करने के लिए Rajasthan Police वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
  • इस पेज में पब्लिक इनफार्मेशन के अंतर्गत Police Mitra विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब पुलिस मित्र योजना आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में सभी सूचनाएं दर्ज करने के बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। इस प्रकार आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर नेक्स्ट पेज पर आवेदन पावती रसीद आएगा उसमें लिखे आवेदन संख्या को सेव कर लें। इस संख्या की सहायता से आवेदन की स्थिति पता लगाया जा सकेगा।
  • इसके बाद थानाधिकारी द्वारा आवेदकों की पात्रता की जाँच की जायेगी और आवेदन करने के 7 कार्यदिवस के अंदर पुलिस मित्र भर्ती की कार्यवाही पूरी की जायेगी।

    राजस्थान पुलिस मित्र योजना ऑफिसियल वेबसाइट लिंक

 

राजस्थान पुलिस मित्र योजना पीडीएफ डाउनलोड लिंक   

 

  अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

अन्य योजनायें पढ़िए होंदी में :  

 

म.प्र. अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

बिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री बागवानी फसल बीमा योजना 2022