Rajasthan Migrant Labour Return Registration राजस्थान प्रवासी श्रमिक वापसी रजिस्ट्रेशन

rajasthan migrant labour, rajasthan migrant labour return, migrant labour return registration,migrant labour return guidelines, migrant labour return helpline number, राजस्थान प्रवासी श्रमिक वापसी रजिस्ट्रेशन,migrant labour return registration mobile app, rajcovidinfo mobile app download, rajasthan govt scheme, mukhyamantri yojana, sarkari yojana

rajasthan migrant labour return pics

Table Of Content

Rajasthan Migrant Labour Return Registration राजस्थान प्रवासी श्रमिक वापसी रजिस्ट्रेशन  

कोरोना महामारी के कारण देश भर लॉकडाउन जारी किया गया है। ऐसे  में देश के विभिन्न राज्यों के दिहाड़ी मजदूर अपने राज्य से दूर दूसरे राज्यों में  लॉक डाउन में फंस गए हैं। गौरतलब है कि लॉक डाउन की वजह से उनका काम -धंधा बंद है। जिसकी वजह से पेट भरने के लिए सेवा -दान एवं राज्य सरकार द्वारा बांटे जा रहे भोजन पर हीं आश्रित हैं। इन मजदूरों को अपने प्रदेश में लौटने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में राजस्थान के मुख्यामंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिशा – निर्देश जारी किया गया है। दूसरे प्रदेश में फंसे राजस्थान के श्रमिको को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन वेबपोर्टल लिंक एवं मोबाइल एप जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय ई – मित्र कियोस्क पर जाकर भी राजस्थान माइग्रेंट लेबर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। श्रमिकों को घर वापसी के रजिस्ट्रेशन करवाना आवशयक होगा। आइये जाने राजस्थान प्रवासी श्रमिक रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया क्या है?

Rajasthan Migrant Labour Return Guidelines राजस्थान प्रवासी श्रमिक घर वापसी दिशा- निर्देश 

  • दूसरे प्रदेशों से राजस्थान के निवासी जो निजी वाहनों से कर्फ्यू पास की सहायता से आ रहे है। उनका राजस्थान पहुँचने पर क्वारंटाइन  किया जाएगा।
  • राजस्थान में फंसे प्रवासी श्रमिकों/ प्रवासियों  को अपने प्रदेश वापस जाने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा।
  • पब्लिक ट्रासपोर्ट /बसों से राजस्थान में आने वाले श्रमिको /प्रवासियों को राजस्थान सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6127, rajcovidinfo मोबाइल एप, emitra.rajasthan.gov.in के उपयोग से सरकार को सूचित करना होगा।
  • राजस्थान के प्रवासी श्रमिक जो अन्य प्रदेशों में फंसे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा अन्य राज्यों की सरकार की सहमति से चरणबद्ध तरीके से प्रदेश वापस लाने की व्यवस्था करेगी।
  • राजस्थान के लिए रवाना होने से पूर्व प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग विधि से जाँच की जायेगी, और अपने गंतव्य स्थल पर पहुँचने पर क्वारंटाइन की जायेगी।
  • प्रवासी श्रमिकों के लिए सीमावर्ती जिलों के बॉर्डर चेकपोस्ट के पास भोजन, पानी, शौचालय और चिकित्सकीय जाँच की व्यवस्था राजस्थान जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।
  •  राजस्थान के प्रवासी के अपने जिले के सीमा पर पहुँचने पर उनके मोबाइल में आईटी विभाग द्वारा विकसित एप उनके मोबाइल में डाउनलोड करवाया जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित क्वारंटाइन स्थल पर नागरिकों को पहुंचाया जाएगा। जहाँ सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन के लिए रहना होगा।
  • सीमावर्ती जिलों के बॉर्डर चेकपोस्ट पर लगे ट्रांजिट कैंप में स्वास्थ्य कर्मचारी, पटवारी, पुलिस कर्मी, परिवहन संचालक कर्मी, ग्रामसेवक मौजूद रहेंगे। प्रवासीयों को अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचाने की प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूर्णतया पालन करने को ध्यान में रखा जाएगा।

Rajasthan Migrant Labour Return Registration Process राजस्थान प्रवासी श्रमिक घर वापसी पंजीकरण प्रक्रिया 

  • अन्य प्रदेशों से राजस्थान लौटने के पूर्व प्रवासी श्रमिकों को emitra.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक होगा। पंजीकरण करने के लिए वेबसाइट लिंक पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद registration for migrant विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में माँगी गयी सूचनाएं भरने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद दूसरे पेज में आवेदन रेफ़रन्स नंबर का मेसेज प्राप्त होगा। इस नंबर को नोट कर लेना आवश्यक है।
  • इस नंबर के उपयोग से check status for migrant registration लिंक पर क्लिक करके आवेदन की स्थिति पता की जा सकेगी।
  • कोविड19 माइग्रेंट रिटर्न रजिस्ट्रेशन एंड्राइड बेस्ड स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। स्मार्ट फोन में मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए rajcovidinfo 
  • इसके अतिरिक्त स्थानीय ई – मित्र कियोस्क पर जाकर भी राजस्थान माइग्रेंट लेबर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
  • राजस्थान के निवासी प्रवासी श्रमिकों के घर वापसी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6127 जारी की गयी है। इस नंबर का उपयोग पंजीकरण से सम्बंधित सहायता या अन्य किसी समस्या के समाधान हेतु प्रवासी श्रमिक कर सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

पब्लिक सेवा वाहन चालक वित्तीय मदद योजना

लॉकडाउन राहत दिशा -निर्देश

ई- ग्राम स्वराज एप, पोर्टल और स्वामित्व योजना

 

Leave a Reply