YUVA : Mentoring Young Authors Scheme 2021 युवा: लेखकों को परामर्श योजना 2021

Yuva, yuva scheme, pradhan mantri yuva yojana, युवा: लेखकों को परामर्श योजना 2021, yuva yojana ki paatrta, yuva yojana ki sharten, yuva yojana ka kriyanvayn, yuvan yojana ka uddeshya, yuva yojana mein aavedan ke vishay, yuva yojana application process, युवा योजना में ऑनलाइन प्रविष्टि जमा करना , yuva yojana selection process, pradhan mantri yojana, yuva yojana, lekhak protsahan yojana, 

 

युवा योजना

Table Of Content

YUVA : Mentoring Young Authors Scheme 2021 युवा: लेखकों को परामर्श योजना 2021

प्रधानमंत्री मोदी की नयी राष्ट्रिय शिक्षा निति में युवाओं को सीखने एवं  कौशल विकास करने में सहायक पारिस्थितिकी तंत्र/इकोसिस्टम तैयार करने पर जोर दिया गया है। दुनिया में युवाओं की सबसे अधिक संख्या हमारे देश होने का लाभ देश की अर्थव्यवस्था, राजनितिक एवं सामाजिक कल्याण में करने के लिए युवाओं के सशक्तिकरण की अनेक योजना केंद्र सरकार द्वारा लागू की जाती रहीं हैं। अभी हाल हीं में वर्ष 2021 में युवा लेखकों को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी लेखन कला का प्रदर्शन करने का अवसर देने के उद्देश्य से  युवा लेखक राष्ट्रिय परामर्श योजना शुरू की गयी है।

इस योजना के अंतर्गत युवा लेखकों को भारतीय विरासत और इतिहास और ज्ञान को बढ़ावा देने से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर लेख  लिखना होगा। योजना के तहत चयनित लेखको को अपनी इच्छानुसार  मातृभाषा में लिखने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री की इस योजना के माध्यम से रचनात्मक युवा लेखकों की नयी पीढ़ी को तैयार करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार हमारा देश पुस्तक प्रकाशन में विश्व में तीसरे नंबर है। जिसका लाभ वैश्विक स्तर पर स्वदेशी साहित्य को पेश करने के माध्यम से किया जा सकता है। इस योजना में 30 वर्ष से कम आयु के युवा हिस्सा ले सकते हैं। योजना में चयनित योवाओं को प्रतिमाह रु 50,000 प्रदान किया जाएगा। आइये जाने योजना में आवेदन की जानकारी।

Pradhan Mantri YUVA Yojana Objective  प्रधानमंत्री युवा योजना का उद्देश्य 

योजना का लक्ष्य भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पेश करने के लिए 30 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों का पूल तैयार करना है। योजना में चयनित युवाओं को फिक्शन, नॉन-फिक्शन, यात्रा, संस्मरण, नाटक, कविता और ऐसे विभिन्न शैलियों के लेखन में कुशल बनाने हेतु  प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य नौकरी या पढ़ाई के साथ हीं पसंदीदा विकल्प के तौर पर पढ़ने और ज्ञानार्जन करने में युवाओं को प्रोत्साहित करना है। लेखन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं को अपनी प्रतिभा के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Pradhan Mantri YUVA Yojana Eligibility  प्रधानमंत्री युवा योजना की पात्रता 

  • 1जून 2021 को आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • भारत के सभी नागरिक इस योजना में भाग ले सकते हैं।
  •  पी आई ओ  कार्ड (पर्सन ऑफ़ इंडियन ओरिजिन)  या भारतीय पासपोर्ट रखने वाले नॉन रेजिडेंट इंडियन (अनिवासी  भारतीय) भी इस योजना के पात्र होंगे।

Pradhan Mantri YUVA Yojana Aavedan Vishay  प्रधानमंत्री युवा योजना आवेदन के विषय 

लेखको को भारतीय एतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से सम्बंधित विषयों पर प्रविष्टियाँ भेजनी होगी –

  •  गुमनाम नायक
  • राष्ट्रिय आन्दोलनों के बारे में अल्पज्ञात तथ्य
  • राष्ट्रिय आन्दोलन विभिन्न स्थानों की भूमिका
  • राष्ट्रिय आन्दोलन के राजनितिक, सांस्कृतिक, आर्थिक या विज्ञान से सम्बंधित नए पहलुओं के दृष्टिकोण को सामने लाना।
  • प्रविष्टि उपर्युक्त विषयों से सम्बंधित फिक्शन और नॉन फिक्शन दोनों हो सकती हैं।

Pradhan Mantri YUVA Yojana terms & conditions  प्रधानमंत्री युवा योजना की शर्तें 

  • प्रतियोगित में प्रविष्टियाँ 31 जुलाई 2021 के रात 11:59 बजे तक स्वीकार की जायेंगी।
  • लेख  हिंदी, इंग्लिश भाषा के अतिरिक्त भारतीय संविधान की आंठ्वी अनुसूची में सूचीबद्ध किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है – असमिया, बंगला, उर्दू, तेलगु , बोडो, संथाली, मैथली, डोगरी, संस्कृत, उड़िया, नेपाली, मलयालम, मणिपुरी, पंजाबी, सिन्धी, कोंकड़ी, कन्नड़, कश्मीरी, गुजराती।
  • शब्द सीमा 5,000 के भीतर एक अध्याय योजना, सारांश और दो -तीन अध्याय (यदि प्रविष्टि की रूप -रेख में अध्याय हों) होना चाहिए।
  • अंग्रेजी के लिए प्रारूप में टाइम्स न्यू रोमन और फॉन्ट साइज़ 14 होना चाहिए। अन्य भाषाओं के लिए सामान्य फॉण्ट स्टाइल/साइज़ प्रयोग किया जा सकता है।
  • लेख साफ अक्षरों में टाइप किया हुआ हीं स्वीकार किया जाएगा।

Pradhan Mantri YUVA Yojana Implementation   प्रधानमंत्री युवा योजना का क्रियान्वयन

  • इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन mygov.in वेबसाइट के अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से 75 लेखकों का चयन किया जाएगा।
  • योजना के तहत चयन की प्रक्रिया एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया ) द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाएगा।
  • चयनित लेखकों के नाम की घोषणा 15अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जायेगी।
  • इसके बाद अंतिम चयन के लिए लेखकों को मनोनीत मेंटर के मार्गदर्शन में पांडुलिपि /लेख  तैयार करना होगा।
  • विजेताओं की प्रविष्टियां 15 दिसंबर 2021 तक प्रकाशन के लिए तैयार की जायेंगी।
  • प्रकाशित पुस्तकों को लांच 12 जनवरी 2022 को राष्ट्रिय युवा दिवस के अवसर पर किया जाएगा।
  • प्रतियोगी को अपनी प्रविष्टि जमा करने के बाद प्रविष्टि पावती के प्रमाण पत्र के तौर पर भागीदारी प्रमाण पत्र डाउनलोड करना आवश्यक होगा।

Pradhan Mantri YUVA Yojana Selection Process प्रधानमंत्री युवा योजना में चयन की प्रक्रिया 

योजना के तहत प्रतियोगिता में चयन की प्रक्रिया 3-3 महीने की अवधि के दो चरणों में पूरी की जायेगी।

पहले चरण में 3 महीने की अवधि प्रशिक्षण का होगा –

  • नेशनल  बुक ट्रस्ट, इंडिया  चयनित लेखकों के लिए दो सप्ताह का राइटर्स ऑनलाइन प्रोग्राम आयोजित करेगा।
  • इस प्रोग्राम में एनबीटी के दो प्रख्यात लेखकों के प्रसिद्ध लेखकों के पैनल के मेंटर द्वारा युवा लेखकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • इसके बाद एनबीटी द्वारा युवा लेखकों को विभिन्न ऑनलाइन /ऑनसाईट राष्ट्रिय शिविरों में 2 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दूसरा चरण (3 महीने)  प्रोत्साहन का होगा –

  • युवा लेखकों को पुस्तक मेला, वेर्चुअल बुक फेयर, साहित्यिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम  जैसे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों में संवाद के माध्यम से सीखने और अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान किय जाएगा।
  • मेंटरशिप योजना के तहत प्रति महीने मेंटरशिप के अंत में प्रति लेखक को 6 महीने तक रु 50,000 छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।
  • मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत युवा लेखकों की पुस्तक या पुस्तक की सीरिज एनबीटी, भारत द्वारा प्रकाशित की जायेगी।
  • मेंटरशिप कार्यक्रम के अंत में पुस्तकों के सफल प्रकाशनों पर लेखकों को 10% की रॉयल्टी दी जायेगी।
  • राज्यों के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक आदान -प्रदान सुनिश्चित करने के लिए एक भारत श्रेष्ट भारत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रकाशित पुस्तकों को अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जायेगा।

Pradhan Mantri YUVA Yojana online Article Submit Process  प्रधानमंत्री युवा योजना में ऑनलाइन प्रविष्टि जमा करने की प्रक्रिया 

  • प्रतियोगिता में प्रविष्टि सबमिट करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मेंटरिंग युवा स्कीम के अंतर्गत दिए विकल्प apply now पर क्लिक करें।
  • इस पेज में दिए विकल्प click here to submit पर क्लिक करें।
  • फिर पोर्टल पर ईमेल आईडी और पासवर्ड या मोबाइल नंबर और ओटीपी की सहायता से लॉग इन करें।
  •     इसके बाद  दूसरे पेज में दिए विकल्प का प्रयोग करके प्रविष्टि सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी करें।

प्रधानमंत्री युवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के लिए लिंक पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण बिल ड्राफ्ट 2021

मध्य प्रदेश कस्टम प्रोसेसिंग योजना 2021

उत्तर प्रदेश साइकिल सहायता योजना 2021