Mukhyamantri Milk Producer Sambal Yojana 2022 मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना 2022

दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना

Table Of Content

Mukhyamantri Milk Producer Sambal Yojana 2022 मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना 2022

राजस्थान राज्य में दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना संचालित है। योजना के तहत राजस्थान डेयरी विकास निगम में रजिस्टर्ड दुग्ध उत्पादक संघ में दूध बेचने वाले पशुपालक किसानों प्रति लीटर दूध पर अनुदान प्रदान किया जाता है। अब वर्ष 2022 -23 की बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा योजना के तहत प्रति लीटर दूध की दर से रु 2 सब्सिडी की राशि को बढ़ाकर रु 5 कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कुल  5,000,00 पशुपालक किसानो सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा। सब्सिडी की राशि सीधे दुग्ध उत्पादक किसान के बैंक खाते में योजना के तहत ट्रांसफर कर दी जाती है। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।

 

Yojana ka uddeshya   योजना का उद्देश्य 

पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। गौरतलब है कि राजस्थान में विभन्न नस्लों के गाय और भैंस की भरपूर संख्या मौजूद है। यहाँ पशुपालकों की संख्या भी अन्य प्रदेशों के मुकाबले अधिक है। जिसके कारण राजस्थान दुग्ध एक्सपोर्ट में अग्रणी राज्यों में से एक है। किन्तु हाल ही में पशुओं में लम्पी वायरस संक्रमण फैलने के कारण पशुपालकों की संख्या में कमी दर्ज की गयी। अतः राज्य डेयरी उद्योग को घाटे में जाने से उबारने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादकों को दी जाने वाली प्रति लीटर सब्सडी की राशि को बढ़ाने का प्रावधान मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2021 -22  की बजट में किया गया।

 

Subsidy Amount अनुदान की राशि 

राजस्थान में मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना वर्ष 2019 में पुनः कोंग्रेस सत्ता में आने पर लागू की गयी थी। तब से वर्ष 2020 तक योजना के तहत डेयरी व्यवसाय से जुड़े पशुपालकों को सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों में दूध बेचने पर प्रति लीटर दूध पर रु 2 की सब्सिडी का प्रावधान था। किन्तु वर्ष 2021 – 22  की बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहली बार अलग से राज्य कृषि बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट में राज्य के डेयरी व्यवसाय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के अंतर्गत प्रति लीटर दूध की दर से रु 2 अनुदान की राशि को बढ़ाकर रु 5 प्रति लीटर कर दिया गया। योजना के तहत बढ़ी हुयी अनुदान की राशि का लाभ पशुपालक किसानों को अप्रैल 2021 से प्राप्त हो रहा है।

 

 Benefit of Scheme  योजना से लाभ 

  • राज्य में दुग्ध उत्पादक किसानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। राजस्थान सरकार द्वारा जारी किये आँकड़े के अनुसार वर्ष 2021 में 12226 दुग्ध उत्पादक सब्सिडी से लाभान्वित हुए थे। अर्थात राज्य में डेयरी उद्योग से कुल जुड़े सदस्यों की कुल संख्या 12226 थी, जो कि बढ़कर वर्ष 2022 की शुरुआत में 13889 सदस्य  हो गयी।
  • मुख्यमंत्री द्वारा सब्सिडी में वृद्धि के फैसले से डेयरी उद्योग से पशुपालक किसान जुड़ने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। जिससे राज्य दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करने में सक्षम हो सकेगा।
  • दुग्ध उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • प्रदेश में युवाओं को डेयरी उद्योग से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योजना के तहत  10,000 नए डेयरी उत्पादक संघ की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन से राज्य में नए रोज़गार के अवसर का निर्माण होगा। फलस्वरूप बेरोजगारी की समस्या पर नियंत्रण पाने में भी मदद मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों को अनुदान की राशि बढ़ाकर देने से राज्य में दुग्ध उत्पादक किसानों की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही गर्मी के मौसम में विगत वर्षों की तुलनात्मक आँकड़े के अध्ययन में दूध की कमी होने के बजाय स्थिरता देखा गया है।

 

 Eligibility   पात्रता 

  • राज्य के मूल निवासी पशुपालक किसान।
  • राज्य डेयरी विकास निगम में पंजीकृत दुग्ध उत्पादक संघ में दूध बेचने वाले पशुपालक किसान।

 

Documents for Subsidy  सब्सिडी प्राप्त करने के लिए डाक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर
  • दुग्ध उत्पादक किसान के नाम के बैंक अकाउंट के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी
  • दुधारू पशुओं का विवरण

 

Mukhyamantri Milk Producer Sambal Yojana Application Process   मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना आवेदन प्रक्रिया 

  • योजना के तहत सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित नहीं की गयी है।
  • राजस्थान डेयरी विकास निगम में पंजीकृत सहकारिता दुग्ध उत्पादक संघ को दूध बेचने वाले सभी पशुपालक किसानो के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जायेगी।
  • सब्सिडी की राशि बैंक खाते में पहुँचने पर सम्बंधित किसान के बैंक खाते से लिंक्ड मोबाइल नंबर सूचना भेज दी जायेगी।

 

अधिक जानकारी के लिए लिंक का प्रयोग करें।

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

ई – श्रम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

पीएम किसान योजनाआधार विफलता रिकॉर्ड में सुधार

उ.प्र मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना 2022

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना किस राज्य में संचालित है ?

यह योजना राजस्थान राज्य में वर्ष 2019 से संचालित है।

 

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादनक सम्बल योजना के तहत प्राप्त होने वाले अनुदान की राशि क्या है?

योजना के तहत वर्ष 2020 तक  प्रति लीटर दूध पर अनुदान की राशि रु 2 थी। जिसे वित्तीय वर्ष 2021 -2022 में बढ़ाकर प्रति लीटर दूध पर रु 5 कर दिया गया है। सब्सिडी की बढ़ी हुयी राशि का लाभ से दुग्ध उत्पादक किसान अप्रैल 2021 से लाभान्वित हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना से राजस्थान के कितने किसानों को लाभन्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ?

योजना के तहत राज्य के सहकारी दुग्ध संघ में दूध बेचने वाले कुल 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना में ऑनलाइन आवेदन की क्या प्रक्रिया है ?

योजना के तहत अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

 

दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत मिलने वाली अनुदान का लाभ कैसे प्राप्त होगा ?

योजना के तहत राजस्थान सहकारी दुग्ध संघ को दूध बेचने वाले किसानो के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि ऑनलाइन डीबीटी (डायरेक्ट डेबिट ट्रांसफर) प्रक्रिया से ट्रांसफर कर दी जायेगी।

 

 

राज्य में दुग्ध उत्पादक योजना, Mukhyamantri Milk Producer Sambal Yojana,  दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना, mukhyamantri dugdh utpadak sambal yojana, आवेदन की क्या प्रक्रिया है, dugdh utpadak sambal yojana paatrta,  dugdh utpaadak sambal yojana subsidy, dugdh utpaadak sambal yojana documents,dugdh utpaadak sambal yojana ke labh,  dugdh utpaadak sambal yojana ka uddeshya, rajasthan govt scheme, state govt scheme, sarkari yojana, kendriya yojana, pradhanmantri yojana, mukhyamantri yojana