MP Rojgar Setu Yojana मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना

rojgar setu yojana, mp rojgar setu yojana, rojgar setu yojana eligibility, rojgar setu yojana documents, rojgar setu yojana benefits, samagra id, samagra portal panjikaran, rojgar setu yojana registration, mp govt scheme,रोजगार सेतु योजना, sarkari yojana, empolyment scheme

rozgar-setu-scheme pics

Table Of Content

MP Rojgar Setu Yojana मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना

देश में कोरोना संकट के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश के नागरिक प्रवासी श्रमिकों की वापसी हो रही है। अभी तक लगभग 5 लाख प्रवासी श्रमिक मध्य प्रदेश वापस आ चुके हैं। आगामी दिनों में देश के अन्य राज्यों से प्रवासी श्रमिकों के लौटने का क्रम जारी है। इससे प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में एकाएक वृद्धि होना स्वाभाविक है। ऐसे में  प्रवासी श्रमिकों के रोजगार की व्यवस्था करना राज्य के मुख्यामंत्री का प्रथम दायित्व है। इस समस्या के समाधान हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजगार सेतु योजना की घोषणा 26 मई 2020 को की गयी है। इस योजना के तहत सभी प्रवासी श्रमिकों को समग्र पोर्टल पर पंजीकरण करने के माध्यम से समग्र आईडी बनाना होगा। जिससे श्रमिकों की कार्यकुशलता से सम्बंधित डेटा एकत्रित करने में मदद मिल सके। इसके बाद सरकार कुशल श्रमिकों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार से जोड़ने का कार्य करेगी। योजना के तहत 27 मई 2020 से समग्र पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों की सूचि बनाने और योजना में रजिस्ट्रेशन का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।

MP Rojgar Setu Yojana ka Uddeshya   मध्य ओरदेश रोजगार सेतु योजना का उद्देश्य 

  • कोरोना संकट के कारण प्रदेश में लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार सेतु योजना को आरम्भ किया गया है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रवासी श्रमिकों को मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल पर आईडी बनाना अनिवार्य होगा।
  • प्रवासी मजदूरों के समग्र पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद कार्यकुशल श्रमिकों की सूचि तैयार की जायेगी। इसके पश्चात पात्र श्रमिकों को योजना के तहत सर्वे फॉर्म भरना होगा।
  • योजना के तहत मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की योग्यता रखने वाले श्रमिकों का पंजीकरण रोजगार सेतु योजना में किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 3 जून 2020 तक सभी योग्य श्रमिकों की सूचि वेबपोर्टल पर अपलोड करने का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।

MP Rojgar Setu Yojana Eligibility मध्य ओरदेश रोजगार सेतु योजना पात्रता 

  • श्रमिक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की योग्यता होना आवश्यक है।
  • प्रवासी श्रमिक का समग्र आईडी होना आवश्यक है।
  • श्रमिक को बेरोजगार होना आवश्यक है।

MP Rojgar Setu Yojana Documents मध्य ओरदेश रोजगार सेतु योजना दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो

MP Rojgar Setu Yojana Benefits मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना के लाभ

  • योजना के तहत सर्वे के उपरान्त मुख्यमंत्री संबल योजना में पंजीकरण के योग्य श्रमिकों को मनरेगा योजना में कार्य प्रदान किया जाएगा। इन श्रमिकों की सूचि ग्रामीण विकास विभाग के पास भेजी जायेगी। जिससे श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत कार्य उपलब्ध करवाया जा सके।
  • मनरेगा से जुड़े श्रमिकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन मध्य प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा प्राप्त होगा।
  • कार्यकुशल कामगारों को राज्य के विभन्न उद्योगों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

MP Samagra ID Registration मध्य प्रदेश समग्र आईडी रजिस्ट्रेशन 

  • समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद enroll in samagra विकल्प के अतर्गत register family विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब फॉर्म में सभी सूचनाएं भरना होगा। इसके बाद पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद सिक्यूरिटी कोड लिखना होगा। फिर register विकल्प पर क्लिक करना होगा।

MP Rojgar Setu Yojana Registration मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना रजिस्ट्रेशन 

  • योजना में पंजीकरण के लिए प्रवासी श्रमिकों को पहले समग्र आईडी पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। समग्र आईडी के आधार पर योग्य बेरोजगारों से सर्वे फॉर्म भरवाया जाएगा।
  • सर्वे फॉर्म के रिकॉर्ड के आधार पर कामगारों की कार्यकुशलता के अनुसार विभन्न सेक्टर में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • योजना के तहत सर्वे और रोजगार से जोड़ने का कार्य जिला कलेक्टर के निर्देशनुसार पूरा किया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिव और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी बेरोजगारों को सर्वे फॉर्म भरने में मदद करने का कार्य करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनाये पढ़िए हिंदी में :

छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना आवेदन

भेड़, बकरी और सूअर पालन योजना

बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखी योजना

 

 

 

Leave a Reply