MP E- uparjan Rabi Fasal Registration 2021-22 म. प्र. ई – उपार्जन रबी फसल ऑनलाइन पंजीयन 2021-22

म. प्र. ई – उपार्जन,mp e- uparjan, mp e- uparjan Rabi Fasal,ई – उपार्जन रबी फसल ऑनलाइन पंजीयन 2021-22,MP e- uparjan Rabi Fasal Registration 2021-22, rabi fasal msp list, mp e-uparjan documents, mp e-uparjan guidelines, mp e- uparjan registration process, mp govt scheme, msp yojana, kisan yojana, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana,

Table Of Content

mp e- uparjan schemeMP E- uparjan Rabi Fasal Registration 2021-22 म. प्र. ई – उपार्जन रबी फसल ऑनलाइन पंजीयन 2021-22

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति द्वारा रबी फ़सल 2021-22 की सभी आदेशित रबी फ़सलो के लिए न्यूनतम समर्थन मूलयों में वृद्धि सम्बंधी प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गयी है। समर्थन एमएसपी तथा खरीददारी के रूप में है। अनाजों के मामलें में, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) तथा अन्‍य नामित राज्‍य एजेंसियां किसानों को मूल्‍य समर्थन देना जारी रखेगी।

अतः मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई – उपार्जन पोर्टल को लॉंच किया गया है। जिसके माध्यम से प्रदेश के किसान अपनी फ़सलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच कर अपनी फ़सल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई – उपार्जन मोबाइल एप भी लॉंच किया गया है ताकि किसान अपने स्मार्ट फ़ोन ई -उपार्जन एप डाउनलोड कर अनाज के न्यूनतम समर्थन मूल्य से सम्बंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर अपनी फ़सल बेचने के लिए किसानो को ऑनलाइन ई – उपार्जन, मध्य प्रदेश वेबपोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन करना होगा। आइए जाने योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी।

List of MSP for Rabi, Kharif crops  रबी फ़सलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य की सूची

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रबी फ़सलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से ख़रीदने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।सरकार द्वारा रबी, ख़रीफ़ फ़सल २०२१-२२ की एमएसपी सूची इस प्रकार है :

वर्ष 2021-22 के लिए रबी फ़सल की न्यूनतम समर्थन मूल्य सूची :

MP E-Uparjan Registration Documents म.प्र. ई – उपार्जन रेजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स

  • समग्र आइडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक किसान का आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर
  • बैंक खाते के पासबुक के पहले पेज की फोटोकापी
  • ऋण पुस्तिका
  • पास्पोर्ट साइज़ रंगीन फ़ोटो

MP E-Uparjan Registration Guidelines म.प्र. ई – उपार्जन रेजिस्ट्रेशन दिशा- निर्देश

  • ई – उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन के लिए आधार कार्ड और समग्र आइडी होना आवश्यक है।
  • समग्र आइडी नम्बर के बिना पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी।
  • ऑनलाइन पंजीयन करने के दौरान किसान के नाम के बैंक खाते की डिटेल जैसे बैंक अकाउंट नम्बर, बैंक शाखा का आईएफएससी कोड, बैंक शाखा का पता आदि मालूम होना आवश्यक है क्योंकि ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बैंक खाता का सत्यापन करना होगा।
  • मोबाइल नम्बर आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से लिंक होना आवश्यक है।
  • रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफल होने के बाद आवेदन पावती रसीद मेसिज के माध्यम से प्राप्त होगा इस रसीद का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि आवेदन पावती रसीद की सहायता से रेजिस्ट्रेशन की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा इसके अतिरिक्त आवेदन पावती रसीद फ़सल बेचते समय साथ ले जान अनिवार्य है।

MP E-Uparjan Registration Process मप्र. ई – उपार्जन रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश ई -उपार्जन पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन/आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इस पेज में रबी 2021-22 विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर दूसरे पेज में किसान पंजीयन/आवेदन सर्च विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब ई – उपार्जन रेजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म खुल जाएगा। इस फ़ोरम में सभी सूचनाएँ भरने के बाद सब्मिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर सभी सूचनायें सही दर्ज करने एवं आवेदन सफल होने पर दूसरे पेज में आवेदन पावती रसीद का मेसिज डिस्प्ले होगा।इस रसीद का प्रिंटआउट निकल कर सुरक्षित रखें।

ई -उपार्जन, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट लिंक

रबी फ़सल 2021-22 की न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी का लिंक

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनाएँ पढ़िए हिंदी में :

यूपी कृषि उपकरण अनुदान योजना ऑनलाइन आवेदन 2022

उत्तर प्रदेश मुफ़्त राशन योजना 2021-22

यूपी : ओ.डी.ओ.पी. वित्तपोषण सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन