LIC ki Jeevan Akshay 6 Policy एलआईसी की जीवन अक्षय 6 पालिसी

LIC ki Jeevan Akshay 6 Policy, एलआईसी की जीवन अक्षय 6 पालिसी क्या है, LIC ki Jeevan Akshay 6 Policy ki Visheshtayen, LIC ki Jeevan Akshay 6 Policy ki 7 Vikalp, LIC ki Jeevan Akshay 6 Pension Policy

jivan akshay 6 policy pics

Table Of Content

LIC ki Jeevan Akshay 6 Policy एलआईसी की जीवन अक्षय 6 पालिसी

भारतीय जीवन बीमा निगम की अक्षय 6 पालिसी एक पेंशन प्लान है। इस प्लान में एक बार निवेश करने के बाद आजीवन पेंशन पाया जा सकता है। एलआईसी की जीवन अक्षय 6 पालिसी को ऑनलाइन खरीदने पर रूपए एक लाख  निवेश करना होता है। वहीँ एलआई सी एजेंट से खरीदने पर रूपए 1.5 लाख निवेश करना होता है। इसके अतिरिक्त आप एक लाख से ज्यादा की भी पालिसी खरीद सकते हैं। इस योजना में  एक लाख रूपए के निवेश करने पर मासिक लगभग रूपए 6,750 पेंशन के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम की इस पालिसी पर निवेश करने पर आयकर की धारा 80 c के तहत आयकर में छुट प्राप्त किया जा सकता है। इस पालिसी के अंतर्गत पेंशन की राशि के निर्धारण हेतु मजूद  7 विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना होता है। आइये जाने जीवन अक्षय पालिसी की जानकारी।

LIC ki Jeevan Akshay 6 Policy ki Visheshtayen  एलआईसी की जीवन अक्षय 6 पालिसी की विशेषताएं 

  • इस पालिसी को ऑनलाइन न्यूनतम रूपए एक लाख में और एलआईसी एजेंट के माध्यम से रूपए 1.5 लाख में ख़रीदा जा सकता है।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन अक्षय 6 पालिसी में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
  • इस पेंशन पालिसी में निवेश की न्यनतम आयु सीमा 30 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 85 वर्ष है।
  • इस योजना में वार्षिक निवेश करना होता है। आप अपनी सुविधानुसार केवल एक लाख एक बार निवेश करके आजीवन रूपए 6,510 के लगभग पेंशन की राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त   5 वर्ष .10 वर्ष , 15 वर्ष या 20 वर्ष की अवधि तक वार्षिक एक लाख रूपए एकमुश्त जमा करते रहने पर प्रत्येक वर्ष पेंशन की राशि में लगभग रूपए  6,500 बढ़ते हुए क्रम में प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पेंशन योजना में निवेश करने पर आप धारा 80c के तहत आयकर में छूट प्राप्त कर सकते हैं।
  • जीवन अक्षय 6 पालिसी को खरीदने के लिए किसी प्रकार के मेडिकल चेकअप प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है।
  • इस योजना के तहत आप पेंशन की रकम मासिक, त्रैमासिक, छमाही एवं वार्षिक प्राप्त करने के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
  • इस पालिसी के आधार पर लोन लेने की सुविधा नहीं होती है।
  • एक बार पालिसी लेने पर सरेंडर नहीं किया जा सकता है।
  • पालिसी लेते वक्त पेंशन की राशि तय हो जाती है। जो अवधि या ब्याज के आधार पर बढ़ती या घटती नहीं है।

LIC ki Jeevan Akshay 6 Policy ki 7 Vikalp  एलआईसी की जीवन अक्षय 6 पालिसी के सात विकल्प 

विकल्प i :

  • इस विकल्प का चुनाव करने पर योजना में एक बार एक मुश्त वार्षिक  निवेश करना होगा।
  • लाभार्थी निवेशक को आजीवन पेंशन की निर्धारित राशि मिलेगी।
  • पालिसी धारक की मृत्यु के बाद पेंशन बंद हो जायेगी।

विकल्प ii :

  • इस विकल्प के तहत निर्धारित अवधि 5,10. 15, एवं 20 वर्षों में आपके द्वारा चुने हुए समय सीमा तक पालिसी धारक या उसके परिवार को पेंशन मिलेगी। निर्धारित अवधि के बाद पालिसी धारक को आजीवन पेंशन मिलती रहेगी।
  • निर्धारित अवधि से पहले यदि पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है। तो नॉमिनी को निर्धारित अवधि तक पेंशन मिलेगी। निर्धारित अवधि के समाप्त होने पर पेंशन बंद हो जायेगी।

विकल्प iii :

  • पालिसी धारक को आजीवन पेंशन मिलती रहेगी
  • पालिसी धारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पालिसी की क्रय मूल्य वापस कर दिया जाएगा

विकल्प iv :

  • पालिसी धारक को आजीवन पेंशन मिलेगी।
  • पेंशन की राशि में वार्षिक 3% तक की वृद्धि होती रहेगी।
  • पालिसी धारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को कोई राशि नहीं प्राप्त होगी।

विकल्प v :

  • पालिसी धारक को आजीवन पेंशन मिलेगी।
  • पोलिसी धारक की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को पेंशन के  50%  राशि आजीवन मिलेगी।

विकल्प vi :

  • पालिसी धारक को आजीवन पेंशन मिलेगी।
  • पालिसी धारक की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को पेंशन की उतनी हीं राशि आजीवन मिलती रहेगी।

विकल्प vii :

  • पालिसी धारक को आजीवन पेंशन मिलेगी।
  • पालिसी धारक की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को पेंशन की पूरी रकम आजीवन मिलती रहेगी।
  • पति -पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पालिसी क्रय की राशि वापस कर दी जायेगी।

अन्य योजनायें पढ़िये हिंदी में :

प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र भर्ती योजना

फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि मशीनरी प्रोत्साहन योजना

आइआरसीटीसी विकल्प योजना नियम एवं शर्तें

 

Leave a Reply