Haryana Chara Bijai Yojana 2022 हरियाणा चारा बिजाई योजना 2022

Chara Bijai Yojana, चारा बिजाई योजना, Haryana Chara Bijai Yojana Application Process,  हरियाणा चारा बिजाई योजना आवेदन प्रक्रिया, Chara Bijai Yojana uddeshya, Chara Bijai Yojana Eligibility, Chara Bijai Yojana Documents, Chara Bijai Yojana terms & condition, Chara Bijai Yojana Benefits, haryana govt scheme, sarkari yojana, pradhanmantri yojana, mukhyamantri yojana, kisan yojana    हरियाणा चारा बिजाई योजना 2022  

Table Of Content

Haryana Chara Bijai Yojana 2022 हरियाणा चारा बिजाई योजना 2022

हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल द्वारा चारा बिजाई योजना शुरू करने की घोषणा की गयी है। योजना के तहत किसानों को चारा की बिजाई करने पर प्रति एक एकड़ के हिसाब से रु 10000 की प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त होगा। गौरतलब है कि राज्य में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण राज्य में गौशाला की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में राज्य में गौशाला की संख्या 175 थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 600 हो गयी है। जिसके कारण गौशालाओं को  चारे की कमी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अतः किसानों एवं पशुपालको को चारे की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चारा बिजाई योजना शुरू करने का फैसला लिया गया है। आइये जाने योजना की अब तक की जानकारी।      

Haryana Chara Bijai Yojana uddeshya  हरियाणा चारा बिजाई योजना का उद्देश्य 

  • चारा बिजाई योजना राज्य के किसानों को पशु चारा की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • राज्य के गौशालाओं में चारे की किल्लत को दूर करने के उदेश्य से शुरू की गयी है।
  • गाय के गोबर से फॉस्फेट समृद्ध जैविक खाद तैयार करना। जिससे राज्य के किसानों को फसल उत्पादन के लिए जैविक खाद कम कीमत पर उपलब्ध हो सके।

 

Haryana Chara Bijai Yojana Eligibility  हरियाणा चारा बिजाई योजना की पात्रता 

  • किसान को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • पशु चारे की खेती करने वाले किसान।
  • हरे चारे को राज्य के किसी भी गौशाला में बेचने के इच्छुक किसान।
  • किसान के पास कम से कम एक एकड़ कृषि भूमि होना चाहिए।

 

Haryana Chara Bijai Yojana Documents   हरियाणा चारा बिजाई योजना के डाक्यूमेंट्स 

  • हरियाणा राज्य के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र।
  • आवेदक किसान का आधार कार्ड।
  • आवेदनकर्ता के नाम के बैंक खाते के पहले पेज की फोटोकॉपी।
  • किसान के वर्तमान का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • चारे की बिजाई करने वाले कृषि भूमि के दस्तावेज।
  • आवेदक किसान के बैंक खाते से लिंक्ड मोबाइल नंबर।
  • चारा बेचने के एग्रीमेंट पेपर की फोटोकॉपी।

 

Haryana Chara Bijai Yojana terms & condition   हरियाणा चारा बिजाई योजना की शर्तें 

 

  • किसान के नाम की कृषि भूमि हरियाणा राज्य में होना आवश्यक है।
  • पशु चारे की बिजाई करने पर योजना के तहत रु 10000 प्रति एकड़ की दर से अनुदान राशि का लाभ प्राप्त होगा।
  • किसानों को अपने खेत में उगाये गए हरे पशु चारे को राज्य के गौशाला में बेचना होगा।
  • चारा बेचने के लिए किसानों को गौशाला प्रबंधक से क्रय – विक्रय मूल्य का एग्रीमेंट करना आवश्यक होगा।

 

Haryana Chara Bijai Yojana Benefits   हरियाणा चारा बिजाई योजना के लाभ 

  • योजना के तहत पशु चारे की बिजाई करने वाले किसानों को रु 10,000 प्रति एकड़ पर अनुदान का लाभ प्राप्त होगा।
  • एक किसान न्यूनतम एक एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ कृषि भूमि पर पशु चारे की बिजाई करने पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकेगा।
  • चारा बिजाई योजना के तहत अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को राज्य के गौशाला में हरे चारे को बेचना होगा। इसके बाद योजना के पात्र किसानों के बैंक खाते में अनुदान की राशि डायरेक्ट डेबिट ट्रांसफर         (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • किसानों की आय में वृद्धि के मद्देनज़र राज्य से बाहर दूसरे राज्यों में पशु चारे की बिक्री पर से प्रतिबन्ध को हटाने के निर्देश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
  • राज्य सरकार चारा बिजाई योजना के दिशा-निर्देश जारी करेगी। इसके बाद योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान आवेदन कर सकेंगे।

 

Haryana Chara Bijai Yojana Application Process  हरियाणा चारा बिजाई योजना आवेदन प्रक्रिया 

चारा बिजाई योजना की घोषणा 10 मई 2022 को राज्य के कृषि मंत्री द्वारा की गयी है। इस योजना के दिशा -निर्देश जारी होने पर योजना में आवेदन की प्रक्रिया शेयर करना संभव हो सकेगा।      

 

 

 

 

चारा बिजाई योजना की जानकारी का लिंक।        

 

 

 

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:      

 

 

 

 

 

 

 

 

अन्य योजनायें पढ़िए होंदी में :      

 

 

 

राजस्थान पुलिस मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन 2022

 

 

 

 

राजस्थान आस्था योजना आवेदन 2022      

 

 

 

 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया