UP Free Laptop scheme Registration 2021 उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना आवेदन 2021

free laptop yojana, up free laptop yojana, फ्री लैपटॉप योजना, उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना आवेदन 2021, up free laptop yojana paatrta, free laptop yojana eligibility, free laptop yojana registration documents, uttar pradesh govt scheme, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, sarkari yojana, up nisulk laptop yojana aavedan

Table Of Content

UP Free Laptop scheme Registration 2021 उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना आवेदन 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में फ्री लैपटॉप योजना शुरू करने की घोषणा की गयी है। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा पास करने वाले लगभग 22 लाख मेधावी विद्यार्थियों को प्राप्त हो सकेगा। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करना है। दरअसल कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए ऑनलाइन शिक्षा का प्रचलन बढ़ गया है। जिसके मद्देनज़र मेधावी छात्रों को घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा फ्री लैपटॉप योजना शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस योजना के पात्र लाभार्थियों को ऑनलाइन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय वेबपोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आइये देखें योजना में ऑनलाइन आवेदन की अब तक की जानकारी।

UP Free Laptop scheme Registration Eligibility उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना आवेदन की पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • विद्यार्थी को उत्तर प्रदेश बोर्ड से 12 वीं कक्षा की परीक्षा पास होना आवश्यक है।
  • आवेदक छात्र /छात्राओं को 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में न्यूनतम 65% अंक प्राप्त किया हो।
  • योजना के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा के लिए कालेज में प्रवेश प्राप्त करना आवशयक है।

UP Free Laptop scheme Registration Documents उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना आवेदन के डाक्यूमेंट्स

  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • आवेदक के उत्तर प्रदेश बोर्ड से 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका
  • आवेदक के वर्तमान का पासपोर्ट साइज़ फोटो

UP Free Laptop scheme online Registration 2021 उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन 2021

इस योजना में आवेदन की शुरुआत होने पर आवेदन फॉर्म का लिंक उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय वेबपोर्टल पर देखा जा सकेगा। अभी तक की घोषणा के अनुसार फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन केवल ऑनलाइन वेबपोर्टल के माध्यम से हीं स्वीकार किया जाएगा। योजना के पात्र आवेदक स्वयं अथवा अपने निकट के जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे योजना में आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का प्रयोग करना होगा।

  • उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन के लिए upcmo,up,nic,in वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पोर्टल पर दिए फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म में माँगी गयी सभी सूचनाएं लिखना होगा
  • फिर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परिवार का आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, बोर्ड परीक्षा पास करने की अंकतालिका /प्रमाण पत्र आदि आवश्यक डाक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म पूरा भरने के अंत में दिए submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर सबमिट किये गए फ्री लैपटॉप योजना आवेदन फॉर्म की प्रिंट आउट निकल कर सुरक्षित रखना होगा।

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की अपडेट की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।

योजना की जानकारी के स्त्रोत

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य सरकारी योजनायें पढ़िए हिंदी में :

बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड डाउनलोड करें

यूपी मुख्यमंत्री फ्री टेबलेट/स्मार्ट फोन योजना

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट 2021