Uttar Pradesh ki Samarth yojana 2021 उत्तर प्रदेश की समर्थ योजना 2021

samarth yojana, समर्थ योजना, यूपी समर्थ योजना, uttar pradesh samarth yojana, skill development scheme, kaushal vikas karyakram, textile sector skill development scheme, samarth yojana ka uddeshya, samarth yojana course list, samarth yojana registration, samarth yojana panjikaran, kendriya yojana, state govt scheme, uttar pradesh govt scheme,

samarth yojana pics

Table Of Content

Uttar Pradesh ki Samarth yojana 2021 उत्तर प्रदेश की समर्थ योजना 2021

उत्तर प्रदेश के वित्तीय बजट वर्ष 2021-22 में समर्थ योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना का उद्देश्य वस्त्र उद्योग के लिए कुशल कारीगर तैयार करना है। चूँकि टेक्सटाइल उद्योग में 75 प्रतिशत कारीगर महिलायें हैं, इसलिए इस योजना को विशेष रूप से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना को कौशल भारत मिशन के अंतर्गत वस्त्र क्षेत्र में क्षमता विनिर्माण के लिए प्रदेश में लागू किया गया है। समर्थ योजना एक कौशल विकास प्रशिक्षण योजना है। जिसके अंतर्गत वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण की ट्रेनिंग दी जायेगी। प्रशिक्षण के पश्चात् युवाओं का प्लेसमेंट प्रदेश के वस्त्र उद्योग में किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा देश के 18 राज्यों में समर्थ योजना शुरू की गयी है। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 4 लाख से अधिक नयी तकनिकी के प्रयोग में सक्षम कुशल कारीगर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे बेरोजगारी पर नियंत्रण पाने में मदद मिल सकेगी। दरअसल कृषि उद्योग के बाद वस्त्र उद्योग दूसरा सबसे बड़ा रोजगार पैदा करने वला क्षेत्र है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण लाभ प्रदान करने में प्रथमिकता दी जायेगी। प्रशिक्षण के फलस्वरूप युवा अपना बिजनेस शुरू करने में सक्षम हो सकेंगे। आइये जाने योजना में आवेदन की जानकारी।

Samarth Yojana ka Uddeshya  समर्थ योजना का उद्देश्य

योजनाके तहत वस्त्र निर्माण के लिए कटाई और बुनाई के क्षेत्र को छोड़कर वस्त्र उद्योग से सम्बंधित हथकरघा, रेशम उत्पादन, पटसन/जूट के परम्परागत क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है।  जिससे नयी तकनीक और मशीनरी के प्रयोग करने में सक्षम कारीगर तैयार किया जा सकेगा। फलस्वरूप वस्त्र औद्योगिक क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय एवं राष्ट्रिय उद्योग में युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित कारीगर स्वरोजगार भी शुरू करने के काबिल बन सकेंगे।

Course Content पाठ्यक्रम की विषय -वस्तु 

  • समर्थ योजना के अंतर्गत वस्त्र उद्योग से सम्बंधित क्षेत्र हथकरघा, रेशम उत्पादन, पटसन/जूट आदि से सम्बन्धित पाठ्यक्रम की विषय -वस्तु योजना अंतर्गत बनायी गयी वस्त्र समिति द्वारा निर्धारित की जायेगी।
  • प्रशिक्षुओ को भाषा कौशल, बातचीत करने योग्यता,व्यक्तिगत आदत, समय प्रबंधन, सामूहिक कार्य और नेतृत्व की भावना सहित अन्य विषयों में 30 घंटे का साफ्ट स्किल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • समर्थ योजना के अंतर्गत कोर्स की लिस्ट की जाकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

Samarth Yojana Registration Process समर्थ योजना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

  • योजना के तहत प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए समर्थ वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।
  • वेबपोर्टल में candidate registration विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नाम, जन्म तिथि, अपने घर का एड्रेस लिखने के बाद  राज्य का नाम, जिला का नाम,  प्रशिक्षण केंद्र के नाम का चयन करना होगा इसके बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

समर्थ योजना से सम्बंधित समस्या की शिकायत के लिए संपर्क किया जा सकता है :

Ph:+91-011-23062445
Email : samarth-mot@gov.in

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020

तेंदुपत्त संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना 2021

हरियाणा परिवार पहचान पत्र कैसे आवेदन करें

Leave a Reply