Uttar Pradesh Kanya Sumangla Yojana 2021 उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2021

Kanya Sumangla Yojana, UP Kanya Sumangla Yojana, UP Kanya Sumangla Yojana Mein Aavedan, UP Kanya Sumangla Yojana ki Patrta,उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2021, UP Kanya Sumangla Yojana Document for Application, कन्या सुमंगला योजना की आर्थिक सहयोग राशि, UP Kanya Sumangla Yojana ki Sahyog Rashi, कन्या सुमंगला योजना आवेदन प्रोसेस, kanya sumangala yojana online aavedn process,

 

Table Of Content

Uttar Pradesh Kanya Sumangla Yojana 2021 उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2021

केंद्र सरकार के मिशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मिशन को आगे बढ़ाने के क्रम उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना की घोषणा की गई । योजना की घोषणा 7 फ़रवरी 2019 को बजट पेश करने के दौरान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कन्या सुमंगला योजना का लाभ रूपए 3 लाख वार्षिक आय वाले सभी परिवारों की कन्या को मिलेगा। इस योजना के संचालन के उपरान्त पात्र परिवारों में कन्या के जन्म से लेकर शादी तक के खर्चे में प्रदेश सरकार आर्थिक सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री योगी के अनुसार इस योजना के क्रियान्वयन से बेटियों के जन्म पर परिवारों में निराशा का माहौल नहीं होगा। इससे लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। योजना की घोषणा के अनुसार अप्रैल 2019 से प्रारंभ होने वाले वित्तीय वर्ष 2019-20 से योजना में आवेदन प्रारम्भ किया जाएगा। फिरहाल अभी तक आवेदन से सम्बंधित कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। आइये जाने बेटियों के लिए इस कल्याणकारी योजना की जानकारी।

Update:

उत्तर प्रदेश की कन्या सुमंगला योजना में आवेदन की प्रक्रिया अगस्त 2020 से प्रारम्भ कर दी गयी है। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वेबपोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जन सेवा केंद्र या स्वयं स्मार्ट फ़ोन /कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आवदेन किया जा सकता है। योजना में 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्मी कन्याएं आवेदन कर सकेंगी।

UP Kanya Sumangla Yojana ki Patrta उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना की पात्रता

  • बेटी का उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होना आवश्यक होगा।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए बेटी के माता-पिता की वार्षिक आय सभी स्त्रोतों से रूपए 3 लाख वार्षिक होना अनिवार्य होगा।
  • योजना में आवेदन के लिए बेटी के नाम से आधार कार्ड होना चाहिए।
  • बेटी के नाम से आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • परिवार की अधिकतम दो बेटियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • योजना का लाभ केवल दो बच्चों वाले परिवार को हीं प्राप्त होगा।
  •  किसी महिला के दूसरे प्रसव से जुड़वाँ बच्चे होने की दशा में तीसरी संतान लड़की होगी , तो उसे भी योजाना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यदि किसी महिला को पहले प्रसव से लड़की है और दूसरे प्रसव से दो जुड़वाँ लड़कियां पैदा होती है, तो तीनों लड़कियों को योजना का पात्र माना जाएगा।
  • यदि किसी परिवार द्वारा लड़की को गोद लिया गया हो, तो परिवार की जैविक संतान और गोद ली गयी संतान को मिलाकर अधिकतम दो लड़कियों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।

UP Kanya Sumangla Yojana Document for Application उ.प्र. कन्या सुमंगला योजना आवेदन के दस्तावेज़ 

  • बालिका के वर्तमान का पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • शपथ प्रमाण पत्र
  • बालिका के साथ परिवार का संयुक्त फोटो
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (प्रथम चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए )
  • टीकाकरण कार्ड (दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए )
  • पहली कक्षा में प्रवेश का प्रमाण पत्र (तीसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए)
  • बालिका के आधार कार्ड की कॉपी
  • छठीं कक्षा में प्रवेश का प्रमाण पत्र (चौथे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए)
  • नौवीं कक्षा में प्रवेश का प्रमाण पत्र (पाँचवीं चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए)
  • 10/12 वीं कक्षा पास करने का प्रमाण पत्र /मार्कशीट
  • शैक्षिणिक संस्थान का आईडी कार्ड
  • डिग्री अथवा डिप्लोमा कोर्स का एडमिशन फीस की रसीद

UP Kanya Sumangla Yojana ki Sahyog Rashi  उ. प्र. कन्या सुमंगला योजना की आर्थिक सहयोग राशि

योजना के तहत उत्तर प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा के खर्चे में आर्थिक सहयोग योगी सरकार द्वारा किया जाएगा। सहयोग राशि का लाभ 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्म लेने वाली कन्याओं को प्राप्त होगा। योजना के तहत आर्थिक सहयोग की राशि का लाभ चरणबद्ध तरीके से प्रदान किया जाएगा।आर्थिक सहयोग की धन राशि योजना के तहत खोले गए बालिका के बैंक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रान्सफर किया जाएगा। जो इस प्रकार है :

  • चरण  1 :  नवजात बालिकायें जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात हुआ हो, को रू 2000 एक मुश्त प्रदान किया जाएगा।
  • चरण  2:  वह बालिकायें सजममलित होंगी, जिनका एक वर्ष के भीतर संपूर्ण  टीकाकरण हो चुका हो , को रु 1000 एकमुश्त प्रदान किया जाएगा।
  • चरण  3 : वह बालिकायें सम्मलित होंगी जिन्होंने चालु शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो, को रु 2000 एकमुश्त प्रदान किया जाएगा।
    चरण  4: बालिकायें जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश लिया हो, को रूपए 2,000 एकमुश्त प्रदान किया जाएगा।
  • चरण  5: बालिकायें जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा 9 में प्रवेश लिया हो, को रूपए 2,000 एकमुश्त प्रदान किया जाएगा।
  • चरण  6: वह सभी बालिकायें सजममलित होंगी, जिन्होंने 10/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक डिग्री या कम से कम दो वर्षों की डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो, को रु 5,000 एक मुश्त प्रदान किया जाएगा।

UP Kanya Sumangla Yojana Mein Aavedan  उ. प्र. कन्या सुमंगला योजना में आवेदन 

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस पेज में नागरिक सेवा पोर्टल  विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर i agree चेक बॉक्स पर टिक करने के बाद continue विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब कन्या सुमंगला योजना का पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। सभी सूचनाएं भरने के बाद दिए हुए सिक्यूरिटी कोड को लिखना होगा। इसके बाद send sms otp सिकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म में आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटिपी लिखने के बाद वेरीफाई विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर जाकर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड , सिक्यूरिटी कोड लिखने के बाद  sign in विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद योजना का फॉर्म आवेदन फॉर्म भरने और आवश्यक डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करने बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदक बालिका की पात्रता की जाँच की जायेगी।
  •  फिर योजना के तहत मिलने वाली राशि डायरेक्ट डेबिट ट्रान्सफर के माध्यम से सीधे बालिका के बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी के स्त्रोत के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश युवा स्वाभिमान योजना 2019 ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान स्कूटी वितरण योजना आवेदन की प्रक्रिया 

राजस्थान संबल ग्राम विकास योजना

 

Leave a Reply