Uttarakhand Hope Portal Registration उत्तराखंड होप पोर्टल रजिस्ट्रेशन

hope portal, uttarakhand hope portal, kushal peshevar panjikaran, hope portal registration, migrant registration, उत्तराखंड होप पोर्टल रजिस्ट्रेशन,  berojgar registration portal, uttarakhand govt scheme, hope portal kya hai, hope portal registration process, sarkari yojna, mukhya mantri yojana,

hope portal pics

Table Of Content

Uttarakhand Hope Portal Registration उत्तराखंड होप पोर्टल रजिस्ट्रेशन

कोरोना महामारी की वजह से लॉक डाउन से प्रभावित होकर सैकड़ों प्रवासी मजदूर अपने राज्य उत्तराखंड में लौट रहें हैं। इनमें कुशल और अकुशल दोनों तरह के युवा मौजूद हैं। ऐसे में प्रदेश में उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार का दायित्व है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा होप वेबपोर्टल का शुभारम्भ 13 मई 2020 को  किया गया है। ये पोर्टल बेरोजगार प्रवासी एवं उत्तराखंडी बेरोजगारों का डेटा एकत्रित करने का काम करेगी। इस पोर्टल से उत्तराखंड के निजी संस्थानों एवं उद्योगों के नियोक्ताओं को भी जोड़े जाने की सुविधा शुरू की जायेगी। जिससे बेरोजगारों को प्रदेश में हीं नौकरी उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी होप (Helping Out People Everywhere) पोर्टल राज्य के बेरोजगार युवा, प्रवासियों और नियोक्ताओं के बीच सेतु का कार्य करेगी। उत्तराखंड के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्राप्त करने के लिए होप पोर्टल पर रजिस्टर करना आवश्यक होगा। जिससे पोर्टल पर एकत्रित डेटा का उपयोग करके रोजगार कार्यक्रम एवं रोज़गार से बेरोजगारों को जोड़ने में मदद मिलेगी। आइये जाने होप पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी।

Uttarakhand Hope Portal kya hai उत्तराखंड होप पोर्टल क्या है

उत्तराखंड के कुशल अकुशल कामगारों/ युवाओं के डेटा को एकत्रित करने के उदेश्य से होप पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस वेबपोर्टल को उत्तराखंड के आईटी विभाग, कौशल विकास विभाग, राष्ट्रिय सूचना एवं विज्ञान केंद्र और उत्तराखंड नियोजन विभाग के सम्मलित प्रयास से तैयार किया गया है। राज्य में संचालित स्वरोजगार योजना का लाभ बेरोजगार कामगार युवाओं को प्रदान करने के लिए भी इस पोर्टल पर एकत्रित डेटा का उपयोग किया जायेगा।  इसके अतिरिक्त बेरोजगार अकुशल युवाओं को उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम से जोड़ने में भी होप पोर्टल सहायक सिद्ध होगा। पोर्टल पर एकत्रित डेटा बेस को राज्य के समस्त विभाग तथा अन्य रोजगार प्रदाता संसथान से युवाओं को रोजगार / स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किया जाएगा।

Uttarakhand Hope Portal Registration Process  उत्तराखंड होप पोर्टल पंजीकरण प्रक्रिया 

  • उत्तराखंड होप पोर्टल पर पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
  • इस फॉर्म के तीन भाग हैं। पहले भाग में आपको व्यक्तिगत सूचनाएं जैसे नाम, मोबाइल नंबर, प्रवासी हैं या नहीं, लिंगऔर वैवाहिक स्थिति का विवरण भरना होगा। इसके बाद बैंक खाता का डिटेल, आधार नंबर और ईमेल आईडी भरना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म के दूसरे भाग में आपकी अंतिम  नौकरी से सम्बंधित विवरण, मासिक आय, कार्य अनुभव, फर्म का एड्रेस , उत्तराखंड से बाहर रहने की समयावधि आदि से सम्बंधित सूचनाएं भरनी होगी।
  • फिर तीसरे भाग में वर्तमान आय का साधन,राज्य सरकार से अपेक्षाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं आदि विवरण भरने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद दूसरे पेज में आवेदन पत्र संख्या का मेसेज प्राप्त होगा। इस रिसीप्ट को सुरक्षित रखना है। इस आवेदन पत्र संख्या के उपयोग से पंजीकरण की स्थिति जांचने में मदद मिलेगी।
  • यदि आवेदन पात्र भरने में समस्या आ रही हो, तो संपर्क करे विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर, समस्या का विवरण लिख कर submit कर सकते हैं।
  • इसके अतिरक्त अपनी समस्या के समाधान हेतु skilleduttarakhand@gmail.com ईमेल आईडी का प्रयोग कर सकते हैं या फिर टोल फ्री नंबर 1905 पर कॉल भी कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

राजीव गाँधी किसान न्याय (न्यूनतम आय) योजना

एसबीअई इमरजेंसी लोन आवेदन

हरियाणा सक्षम युवा योजना रजिस्ट्रेशन

 

Leave a Reply