Uttar Pradesh Internship Scheme 2020 उत्तर प्रदेश इंटर्नशिप योजना 2020

internship scheme 2020, UP internship scheme 2020, UP internship scheme 2020 Features,internship scheme 2020 application, उप्र इंटर्नशिप योजना 2020, up govt scheme, sarkari yojana, kaushal vikas yojana, skill development scheme,mukhyamantri yojana

up internship yojana 2020 pics

 

Table Of Content

Uttar Pradesh Internship Scheme 2020 उत्तर प्रदेश इंटर्नशिप योजना 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 9 फरवरी 2020 को नई इंटर्नशिप योजना की घोषणा की गयी है। योजना के तहत स्कूल और कालेज में पढ़ रहे युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में कक्षा 10 वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में पढ़ रहे युवाओं के लिये विशेष इंटर्नशिप आयोजित किया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को प्रदेश के  विभिन्न उद्योगों एवं तकनिकी संस्थानों में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिससे युवाओं को पढ़ाई समाप्त करने के बाद रोज़गार मिल सके।

इंटर्नशिप योजना 2020 की घोषणा गोरखपुर में आयोजित रोज़गार मेला में मुख्यमंत्री द्वारा की गयी है। इस योजना का संचालन प्रदेश के श्रम एवं से वायोजन विभाग द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के प्लेसमेंट की व्यवस्था भी श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा किया जाएगा। इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़े यवाओं को प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा। इंटर्नशिप मानदेय की राशि केंद्र और राज्य सरकार के सम्मलित सहयोग से प्रदान किया जाएगा। आइये जाने योजना की जानकारी।

Internship Scheme 2020 Features   इंटर्नशिप योजना 2020 की विशेषतायें

  • उत्तर प्रदेश के प्रत्येक तहसील में एक आईटीआई और एक कौशल विकास केंद्र खोला जाएगा।
  • योजना के तहत प्रदेश के स्कूलों में 10वीं और 12 वीं में अध्ययनरत छात्र /छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ ग्रेजुएशन कर रहे युवा भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इंटर्नशिप की अवधि 6-12 महीने तक की होगी। इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह रु 2500 मानदेय प्रदान किया जायेगा। मानदेय की राशि का 1500 रु केंद्र सरकार और शेष रु 1000 प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए छात्र /छात्राओं को प्रदेश के विभिन्न उद्योगों एवं तकनिकी संस्थानों से जोड़ा जाएगा।
  • इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवाओं के रोज़गार के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जायेगी। इसके लिए एक अलग एचआर सेल बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कौशल के आधार रोज़गार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
  • योजना के तहत आगामी वर्षों में उत्तर प्रदेश के  5 लाख युवाओं को रोज़गार प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • प्रदेश में पुलिस की भर्ती में लड़कियों का 20% कोटा आरक्षित होगा। जिससे प्रदेश की सुरक्षा में लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
  • मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के तीन जिले लखनऊ, गोरखपुर और बदांयू में पीएसी महिला बटालियन बनाने की घोषणा की गयी थी। जिसमें से 9 फरवरी को गोरखपुर जिले में  पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की आधारशिला रखी गयी।

Internship Scheme 2020 Application   इंटर्नशिप योजना 2020 आवेदन 

इस योजना की अभी केवल घोषणा की गयी है। अतः योजना में आवेदन के दिशा – निर्देश अभी जारि नहीं किये गये हैं। योजना के लागू होने पर योजना का लाभ प्राप्त करने की जानकारी आप के साथ शेयर करुँगी।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

झारखण्ड: राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करना

एनएसएफडीसी- शैक्षिणिक ऋण योजना

महिला गंगा गाय डेरी योजना

Leave a Reply