Sikkim Mukhyamantri ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana सिक्किम मुख्यमंत्री की एक परिवार एक नौकरी योजना

Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana, Ek Pariwar Ek Naukri Yojana, Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana ki Patrta, सिक्किम की  एक परिवार एक नौकरी योजना,Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana Aavedan ke Documents, Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana Recruitment posts, Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana Mein Aavedan, सिक्किम की  एक परिवार एक नौकरी योजना के तहत पदों पर भर्ती

sikkim ek pariwar ek naukri yojana pics

Table Of Content

Sikkim Mukhyamantri ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana सिक्किम मुख्यमंत्री की एक परिवार एक नौकरी योजना

सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग द्वारा जनवरी 2019 में एक परिवार एक नौकरी योजना का शुभारम्भ किया गया है। योजना को राज्य में आयोजित रोजगार मेला में मुख्यमंत्री द्वारा लागू किया गया था। ज्ञात हों कि यह योजना लागू करने वाला सिक्किम देश का पहला राज्य है। योजना के संचालन की जिम्मेदारी सिक्किम कार्मिक विभाग को सौंपी गयी है। इस योजना का उद्देश्य सिक्किम राज्य के प्रत्येक परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के 32 विधानसभा क्षेत्र के दो -दो परिवारों को सरकारी नौकरी के अस्थायी नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए एलान किया कि आगामी पाँच वर्षों में नौकरी को स्थायी कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सिक्किम रोज़गार मेले में मुख्यमंत्री ने 25000 अस्थायी सरकारी कर्मचारियों की नौकरी को वर्ष 2019 के अंत तक वरिष्ठता क्रम के आधार पर स्थायी करने का एलान किया है। आइये जाने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार की एक परिवार एक नौकरी योजना की जानकारी।

Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana ki Patrta  सिक्किम की  एक परिवार एक नौकरी योजना की पात्रता 

  • सिक्किम राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • परिवार के कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य के सरकारी पद पर कार्यरत न हो।
  • परिवार की सभी स्त्रोतों से आय रूपए 3 लाख वार्षिक से कम हो।
  • आवेदक की आयु 18 -55 वर्ष के मध्य होना चाहिए।

Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana Aavedan ke Documents  सिक्किम की  एक परिवार एक नौकरी योजना आवेदन के दस्तावेज़ 

  • आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदक के परिवार के वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • सिक्किम राज्य का निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड /राशन कार्ड
  • रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो

Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana Recruitment posts सिक्किम की  एक परिवार एक नौकरी योजना के तहत पदों पर भर्ती

  • योजना के तहत नयी नियुक्तियाँ राज्य के 12 सरकारी विभागों के कुल 26 पदों पर नयी नियुक्तियां किये जाने का निर्धारण किया गया है।
  • सभी नियुक्तियाँ सिक्किम राज्य के सरकारी विभाग के अंतर्गत आने वाले ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर होगी।
  • मुख्यमंत्री के अनुसार योजना के तहत नयी नियुक्तियां अगले वित्त वर्ष में की जायेगी।
  • योजना के तहत माली, गार्ड, वार्ड बॉय, नर्स, ग्राम पुलिस गार्ड, कांस्टेबल, स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के अंतर्गत आने वाले पद , पुस्तकालय आसिस्टेंट, सहायक ग्राम पुस्तकालय अध्यक्ष आदि कुल 26 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां किये जाने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।

Sikkim  ki Ek Pariwar Ek Naukri Yojana Mein Aavedan सिक्किम की  एक परिवार एक नौकरी योजना में आवेदन 

  • योजना के तहत रोज़गार प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु  सिक्किम कार्मिक विभाग वेब पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को कार्मिक विभाग वेब पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद एक परिवार एक नौकरी योजना के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • योजना के फॉर्म को भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ को ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल कर सिक्किम रोज़गार मेला में अपने साथ लेकर जाना होगा।

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र भर्ती योजना

एलआईसी की जीवन अक्षय 6 पालिसी

फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि मशीनरी प्रोत्साहन योजना

Leave a Reply