Rashtriya Vayoshri Yojana राष्ट्रीय वयोश्री योजना

वयोश्री योजना, vayoshri yojana, rashtriya vayoshri yojana, vayoshri yojana eligibility,vayoshri yojana documents, vayoshri yojana features, वयोश्री योजना की विशेषताएँ, Vayoshri Yojana supported device, kendriya yojana, sarkari yojana, welfare scheme, senior citizen scheme, bpl scheme,

vayoshri yojana pics

Table Of Content

Rashtriya Vayoshri Yojana राष्ट्रीय वयोश्री योजना

राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2017 को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया था। योजना का मकसद वृद्धावस्था के कारण शारीरिक रूप से अक्षम वरिष्ट नागरिकों को सहारा पहुंचाने के लिए सहायक यंत्र वितरित करना है। योजना के तहत कृत्रिम सहायक उपकरण केवल राष्ट्र के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जाएगी। इसका मतलब है कि जो लोग 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उन्हें नि: शुल्क जीवित रहने के लिए सहायक कृत्रिम उपकरण मिलेंगे जिससे वरिष्ट नागरिकों का जीवन यापन सुगम हो सके।

वर्तमान में, राष्ट्रीय वयोश्री योजना के कार्यान्वयन के लिए कुल 325 जिलों का चयन किया गया है। लाभार्थियों की पहचान करने के लिए मूल्यांकन शिविर 135 जिलों में (25.01.2019 को) पूरा कर लिया गया है। 77 वितरण शिविर बीपीएल श्रेणी से संबंधित 70939 वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए आयोजित किया जा चूका है। आइये जाने योजना का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकेगा।

Rashtriya Vayoshri Yojana Eligibility  राष्ट्रीय वयोश्री योजना की पात्रता 

  • वरिष्ट नागरिक गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की श्रेणी का होना चाहिए।
  • वृद्ध की आयु 60 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।
  • वृद्धावस्था के शारीरिक रूप से चलने/ कम सुनने / नजर कमजोर/दांतों की हानि आदि समस्या से पीड़ित हों।
  • वृद्धावस्था के कारण शारीरिक रूप से दुर्बलता / विकलांगता से प्रभावित हों।

Rashtriya Vayoshri Yojana Documents  राष्ट्रीय वयोश्री योजना के दस्तावेज़

  • बीपीएल कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वृद्धावस्था पेंशन कार्ड
  • पहचान पत्र

Rashtriya Vayoshri Yojana supported device   राष्ट्रीय वयोश्री योजना वितरित सहायक यंत्र  

योजना के तहत शारीरिक रूप से अक्षम वृद्ध नागरिकों को निम्नलिखित जीवन सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किये जायेंगे :

चलने की छड़ियां
एल्बो क्रचेस (कोहनी की बैसाखी)
वॉकर / बैसाखियां
ट्राइपॉड
कान की मशीन
व्हीलचेयर
कृत्रिम डेंचर (आर्टिफीसियल दाँतों की पंक्ति)
चश्मा

Rashtriya Vayoshri Yojana Features  राष्ट्रीय वयोश्री योजना की विशेषताएँ

  • योजना के तहत जीने में सहायक उपकरण पात्र नागरिकों को मुफ्त वितरित किया जाएगा।
  • यदि कोई व्यक्ति में एक से अधिक विकलांगता /दुर्बलता के लक्ष्ण से ग्रस्त होगा, तो प्रत्येक अक्षमता से सम्बंधित सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे।
  • कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) की तरफ से सहायक उपकरण की एक वर्ष की निशुल मेंटेनेंस सेवा की सुविधा प्राप्त होगी।
  • प्रत्येक जिले में लाभार्थियों की पहचान राज्य सरकारों / केंद्रशासित प्रदेश प्रशासनों द्वारा उपायुक्त / जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति के माध्यम से की जाएगी।
  • जहां तक संभव हो, प्रत्येक जिले में 30% लाभार्थी महिलाओं का चयन किया जाएगा।
  • लाभार्थियों की पहचान संबंधित राज्य सरकार / जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित मूल्यांकन शिविरों के माध्यम से किया जाएगा।
  • योजना के तहत चयनित जिलों में आयोजित वितरण शिविरों में  उपस्थित नागरिकों की शारीरिक अक्षमता की जाँच की जायेगी। इसके बाद पात्रता के आधार पर  सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा।
  • 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए, उपकरण की डिलीवरी उनके घर पर की जायेगी।

योजना की आधिकारिक वेबपोर्टल से जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

झूठी एफआईआर से कैसे बचे

एटीएम मशीन लगवाने के लिए आवेदन

म.प्र. द्वार प्रदाय योजना

 

Leave a Reply