PM kisan Samman Nidhi Yojana Benefits 14.5 crore Farmers   अब  14.5 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा

Change In PM kisan Samman Nidhi Yojana, अब  14.5 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, PM kisan Samman Nidhi Yojana Terms And Conditions,PM kisan Samman Nidhi Yojana ke Documents,PM kisan Samman Nidhi Yojana Benefits 14.5 crore Farmers, PM kisan Samman Nidhi Yojana Benefits,Kin kisano ko yojana mein nahi kiya jayega shamil

PM Kisan samman 14.5 crore kisaan shamil yojana pics

Table Of Content

PM kisan Samman Nidhi Yojana Benefits 14.5 crore Farmers   अब  14.5 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा

केंद्र सरकार द्वारा 8 जून 2019 को मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत नए बदलाव किये गए हैं।  योजना के अंतर्गत अब देश के कुल 14.5 करोड़ किसानो को शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को मोदी सरकार की अंतरिम बजट में की गयी थी। घोषणा के तहत योजना को 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी कर दिया गया था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीमांत एवं लघु किसानों को आर्थिक मदद के रूप में रूपए 6000 वार्षिक दिए जाने का प्रावधान है।  किसानो को मदद की यह राशि एक वर्ष में 4 महीने के अंतराल में रूपए 2000 की किश्त के रूप में दिए जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसकी पहली किश्त 1 दिसम्बर 2018 से 1मार्च 2019 तक के अंतराल की योजना के पूर्व मानदंडों के तहत किसानों के बैंक में हस्तांतरित की जा चुकी है।

अब नयी अधिसूचना के अनुसार सभी किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अर्थात 2 हेक्टेअर कृषि योग्य भूमि से अधिक भूमि वाले किसानो को भी योजना के तहत शामिल किया जाएगा। योजना का दायरा बढ़ जाने से किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के लगभग  14.5 करोड़ किसान भाइयों को मिलने की संभावना है। किन्तु योजना की कुछ शतों के आधार पर किसान भाई इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आइये जाने योजना की जानकारी।

Change In PM kisan Samman Nidhi Yojana  पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुए बदलाव

  • पहले इस योजना के अंतर्गत 2 हेक्टेअर कृषि योग्य भूमि वाले किसान शामिल किये गए थे। अब केंद्र में दोबारा मोदी सरकार आने के बाद 8 जून 2019 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसान सम्योमान निधि योजना की नयी अधिसूचना जारि की गयी है। जिसके तहत अब देश के सभी सीमांत और लघु किसानों को योजना में  शामिल किये जाने प्रावधान किया गया है। बदलाव के तहत योजना की पात्रता लिए 2 हेक्टेअर भूमि की शर्त को हटा दिया गया है।
  • पहले इस योजना से 12.5 करोड़ किसानो को लाभ पहुँचने का अनुमान था। किन्तु अब देश भर के 14.5 करोड़ सभी सीमांत और लघु किसानों को लाभ पहुँचने का अनुमान है।
  • केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रदेशों के सरकार से पात्र किसानों की सूचि तैयार करके प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर अपडेट करने का आदेश जारि किया गया है। जिससे योजना के तहत आर्थिक मदद की राशि जरूरतमंद किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा सके।
  • केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पोर्टल पर किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत किये जाने की घोषणा की गई है। जिससे किसान स्वयं योजना में ऑनलाइन आवेदन जन सेवा केंद्र के माध्यम से कर सकेंगे।

PM kisan Samman Nidhi Yojana Terms And Conditions  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हुए बदलाव की शर्तें

योजना के अंतर्गत निम्न श्रेणी के किसान नहीं शामिल किये जायेंगे :

  • ऐसे किसान जिनके परिवार का कोई भी सदस्य केंद /राज्य सरकारअथवा किसी संवैधानिक पद पर कार्यरत हो।
  • संस्थागत भूमिधारक  किसान।  अर्थात ऐसे किसान जो अपनी भूमि को किसी संस्था को किराए पर दिए हों।
  • ऐसे किसान जिनके परिवार का कोई सदस्य डाक्टर, इंजिनियर, आर्किटेक्ट, वकील, चार्टेड अकाउंटेंट जैसे पेशे में हो या किसी संस्था के साथ पंजीकृत होकर पेशा करता हो।
  • केंद्र , राज्य सरकार के  मंत्रालयों, कार्यालयों और अर्धसरकारी संस्थान, स्वायत संसथान में कार्यरत या सेवानिवृत अधिकारी या कर्मचारी सदस्य वाले किसान परिवार नहीं शामिल किये जायेंगे। किन्तु इन कार्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ, मल्टी कर्मचारी और ग्रुप डी के कर्मचारी के पद पर कार्यरत सदस्य वाले किसान परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • ऐसे किसान  जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भूतपूर्व या वर्तमान में  ग्राम  पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम के महापौर अथवा मेयर के  पदों पर कार्यरत हो या रहा हो। इन कार्यालयों अथवा निकायों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ, मल्टी कर्मचारी और ग्रुप डी के कर्मचारी के पद पर कार्यरत सदस्य वाले किसान परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • सभी सेवानिवृत किसान परिवार के पेंशनर्स जिनका मासिक पेंशन रूपए 10,000 या उससे अधिक हो।
  • आयकर का भुगतान करने वाले सभी किसान परिवार।

PM kisan Samman Nidhi Yojana ke Documents  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के दस्तावेज़ 

  • किसान को अपने भूमि का खसरा से सम्बंधित दस्तवेज़ कृषि योग्य भूमि के प्रमाण के रूप में देना आवश्यक होगा।
  • भूमि से सम्बंधित खतौनी के दस्तावेज़ भूमि के मालिक होने के प्रमाण के तौर पर देना होगा। यदि भूमि एक से अधिक सदस्य के नाम होगी। तो शेयर प्रमाण पत्र बनवाना होगा जिस पर तहसीलदार के हस्ताक्षर होना आवश्यक होगा।
  • किसान को अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते का नंबर देना होगा।
  • किसान का आधार कार्ड होना आवश्यक होगा।

योजना की अधिक जानकारी यूट्यूब विडियो में देखिये  For more information watch YouTube video

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना 2019

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट-2019

उ.प्र. किसान कर्ज माफ़ी योजना

Leave a Reply